Home rss world hindi यूक्रेन पोर्न से करेगा कमाई, फिर खरीदेगा ड्रोन! युद्ध जीतने की ये...

यूक्रेन पोर्न से करेगा कमाई, फिर खरीदेगा ड्रोन! युद्ध जीतने की ये कैसी रणनीति?

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

यूक्रेन में एडल्ट कंटेंट क्रिएटर्स खासकर ‘OnlyFans’ मॉडल्स की संख्या में पिछले कुछ सालों में भारी इजाफा हुआ है। लेकिन मौजूदा कानून के कारण एक अजीब स्थिति पैदा हो गई थी।

रूस के खिलाफ जारी भीषण युद्ध के बीच पैसों तंगी से जूझ रहा यूक्रेन अब मोटी रकम जुटाने के लिए एक अनोखा और बड़ा कदम उठाने जा रहा है। ‘द वॉल स्ट्रीट जर्नल’ (WSJ) की रिपोर्ट के अनुसार, जेलेंस्की सरकार देश में बैन चल रही एडल्ट एंटरटेनमेंट और पॉर्नोग्राफी इंडस्ट्री को वैध करने और उस पर टैक्स लगाने पर विचार कर रही है। वर्तमान में यूक्रेन में पॉर्न सामग्री के निर्माण, प्रसार या बिक्री पर पूरी तरह से प्रतिबंध है और ऐसा करने पर 7 साल तक की जेल की सजा का प्रावधान है।

“30,000 FPV ड्रोन खरीदने जितना मिलेगा टैक्स”

यूक्रेन की संसद की वित्त समिति के अध्यक्ष और सांसद यारोस्लाव जेलेजनियाक इस विधेयक को तैयार कर रहे हैं।

जेलेजनियाक के अनुसार, इस उद्योग को औपचारिक अर्थव्यवस्था में लाने से हर साल कम से कम 2.5 करोड़ डॉलर (लगभग ₹210 करोड़) का टैक्स राजस्व मिलेगा।

संसद सदस्य ने कहा कि इस टैक्स कलेक्शन का सीधा इस्तेमाल यूक्रेनी सेना के लिए लगभग 30,000 फर्स्ट पर्सन व्यू (FPV) स्ट्राइक ड्रोन खरीदने में किया जाएगा, जो रूसी सेना के खिलाफ फ्रंट लाइन पर काफी कारगर साबित हो रहे हैं।

टैक्स दो तो जेल, न दो तो भी जेल

यूक्रेन में एडल्ट कंटेंट क्रिएटर्स खासकर ‘OnlyFans’ मॉडल्स की संख्या में पिछले कुछ सालों में भारी इजाफा हुआ है। लेकिन मौजूदा कानून के कारण एक अजीब स्थिति पैदा हो गई थी।

आंकड़े बताते हैं कि 2023 में लगभग 7,900 यूक्रेनी नागरिकों ने ओनलीफैन्स प्लेटफॉर्म से 13.1 करोड़ डॉलर से ज्यादा कमाए।

जब इन महिलाओं और मॉडल्स ने टैक्स विभाग को अपनी कमाई की घोषणा की, तो पुलिस ने उनके घर पर छापेमारी कर दी और अवैध पॉर्नोग्राफी बनाने के आरोप में केस दर्ज कर लिया।

जेलेजनियाक ने इस स्थिति को ‘हास्यास्पद और दुखद’ बताते हुए कहा, “ये महिलाएं या तो टैक्स न देकर आपराधिक आरोपों का सामना करती हैं, या टैक्स देकर पॉर्नोग्राफी कानून तोड़ने की आरोपी बन जाती हैं।”

राष्ट्रपति जेलेंस्की की वेबसाइट पर याचिका और 25,000 दस्तखत

एक पीड़ित ओनलीफैन्स मॉडल स्वेतलाना द्वोर्निकोवा ने पुलिस रेड और 20,000 डॉलर जब्त होने के बाद राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की की आधिकारिक वेबसाइट पर एक याचिका दायर की।

स्वेतलाना ने याचिका में तर्क दिया कि उन्होंने टैक्स के रूप में करीब 9 लाख डॉलर का भुगतान किया है, जो “मोर्चे पर मारे गए सैकड़ों रूसियों के बराबर” योगदान है।

याचिका को सिर्फ एक हफ्ते में 25,000 से ज्यादा लोगों का समर्थन मिला, जिसके बाद राष्ट्रपति जेलेंस्की ने संसद को कानून में संशोधन करने का निर्देश दिया। जुलाई में विधेयक ने संसद में पहली रीडिंग पास कर ली है और अब यह अंतिम मंजूरी के करीब है।

स्वदेशी हथियारों पर यूक्रेन का बढ़ता भरोसा

विदेशी सैन्य सहायता में अनिश्चितता और देरी के बीच यूक्रेन अपनी घरेलू रक्षा प्रणाली को मजबूत करने के लिए धन जुटाने के हर संभव रास्ते तलाश रहा है। यूक्रेन अब लंबी दूरी के हमलावर ड्रोन, मिसाइल-ड्रोन हाइब्रिड और ग्राउंड रोबोट का निर्माण कर रहा है। ऐसे में एडल्ट इंडस्ट्री से मिलने वाला टैक्स देश की सुरक्षा और ड्रोन निर्माण क्षमता को सीधे तौर पर गति देगा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN