Source :- LIVE HINDUSTAN
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अब अपने ही प्रदेशों का नाम बदलने वाले हैं। इसकी शुरुआत उन्होंने न्यू मेक्सिको के साथ करने का प्रस्ताव दिया है। ट्रंप ने अपने ट्रुथ सोशल अकाउंट पर न्यू मेक्सिको का एक नक्शा शेयर किया है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अब अपने ही प्रदेशों का नाम बदलने वाले हैं। इसकी शुरुआत उन्होंने न्यू मेक्सिको के साथ करने का प्रस्ताव दिया है। ट्रंप ने अपने ट्रुथ सोशल अकाउंट पर न्यू मेक्सिको का एक नक्शा शेयर किया है। इसमें मेक्सिको पर कट का निशान लगा है, वहीं इसकी जगह पर अमेरिका लिखा है। बाद में वाइट हाउस ने भी इसी नक्शे को रीपोस्ट किया है। ट्रंप ने लिखा, बहुत ही खूबसूरत, खासतौर से उस प्रदेश में रहने वाले लोगों के लिए। वाह, मुझे यह काफी ज्यादा पसंद आया। हालांकि, ट्रंप या वाइट हाउस की तरफ से राज्य का नाम बदलने का कोई ऐलान नहीं किया गया है। हालांकि इस कदम को लेकर ट्रंप को अपने ही देश में विरोध झेलना पड़ रहा है। न्यू मेक्सिको की मेयर ने इसे ध्यान भटकाने वाला कदम बताया।
क्या ट्रंप को नाम बदलने का है अधिकार?
बता दें कि यह प्रस्ताव अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से उठाए गए, ऐसे ही कुछ और कदमों के बाद आया है। इसमें मैक्सिको की खाड़ी को ‘गल्फ ऑफ अमेरिका’ बताना और पिछले महीने लेक ओंटारियो को ‘लेक अमेरिका’ के रूप में नॉमिनेट करना शामिल है। हालांकि यह सोशल मीडिया पर पोस्ट करने से कहीं अधिक आगे की चीज है। किसी राज्य का नाम बदलना डोनाल्ड ट्रंप के लिए इतना भी आसान नहीं होने वाला है। एक अमेरिकी राष्ट्रपति किसी राज्य का कानूनी नाम केवल कार्यकारी आदेश के जरिए नहीं बदल सकता। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक कोई भी औपचारिक बदलाव राष्ट्रपति के सोशल मीडिया पोस्ट से आगे की कार्रवाई की मांग करता है। यही वजह है कि न्यू मेक्सिको का सुझाव ट्रंप के पहले के मिस्ट्री ऑफ मेक्सिको और लेक ओंटारियो से जुड़े कदमों से अलग है। वहां प्रशासन ने अमेरिकी सरकार को नए नाम इस्तेमाल करने का निर्देश दिया था।
गवर्नर का क्या कहना है
वैसे न्यू मेक्सिको का नाम बदलने का डोनाल्ड ट्रंप का आइडिया, वहां के मेयर को ही पसंद नहीं आया है। न्यू मेक्सिको की गवर्नर मिशेल लुजान ग्रिशम ने इसको लेकर विरोध जताया। उन्होंने एक्स पर लिखा कि जब अमेरिका अस्तित्व में नहीं था, तब से यह नाम हमारे पास है। न्यू मेक्सिको की गवर्नर ने ट्रंप पर आरोप लगाया कि वह अन्य मुद्दों से ध्यान भटका रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे वक्त में जबकि अमेरिका में गैस की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं, वाइट हाउस नक्शों पर रंग भरने में अपना समय बर्बाद कर रहा है।
पहली बार नहीं विरोध
वैसे यह पहली बार नहीं है जब ट्रंप ने अपने किसी प्रदेश का नाम बदला है। जनवरी 2025 में, वाइट हाउस में लौटने के बाद ट्रंप ने अमेरिकी सरकार को गल्फ ऑफ मेक्सिको की जगह गल्फ ऑफ अमेरिका नाम इस्तेमाल करने का आदेश दिया था। हालांकि तब मेक्सिको में इस बात को लेकर विरोध भड़क उठा था। मेक्सिकन सरकार ने गूगल के खिलाफ केस कर दिया था, क्योंकि गूगल मैप्स में, गल्फ ऑफ मेक्सिको नाम कर दिया था। राष्ट्रपति क्लॉडिया शेनबॉम ने कंपनी पर सीमा पार करने और मेक्सिको की क्षेत्रीय पहचान में हस्तक्षेप करने का आरोप लगाया। इसके बाद 27 अगस्त को ट्रंप ने ओंटारियो झील का नाम बदलकर, अमेरिकन झील करने का आदेश पास किया था। कनाडा ने इसे खारिज कर दिया था।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




