Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/08/01/1200x900/sandeep_reddy_ranbir_kapoor_1785550676305_1785550682432_d48aeaa6-1737-42e9-9cad-62ff75e3ab19.jpgट्रेलर में राम यानी रणबीर कपूर से कहीं ज्यादा रावण के रोल में यश की परफॉर्मेंस की तारीफ की। ऐसे में अब ‘एनिमल’ फिल्म में रणबीर कपूर को निर्देशित करने वाले फिल्म निर्माता संदीप रेड्डी वांगा ने भी इस पर रिएक्ट किया है।
नितेश तिवारी की ‘रामायण’ इन दिनों काफी सुर्खियों में बनी हुई है। ‘रामायण’ को लेकर लोगों की एक्साइटमेंट का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इस फिल्म से जुड़ी छोटी से छोटी जानकारी को भी जानने के लिए हर कोई काफी बेताब है। ऐसे में गुरुवार को ‘रामायण’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर रिलीज होते ही लोगों की प्रतिक्रियाएं भी जमकर सामने आने लगी हैं। ट्रेलर में राम यानी रणबीर कपूर से कहीं ज्यादा रावण के रोल में यश की परफॉर्मेंस की तारीफ की। ऐसे में अब ‘एनिमल’ फिल्म में रणबीर कपूर को निर्देशित करने वाले फिल्म निर्माता संदीप रेड्डी वांगा ने भी इस पर रिएक्ट किया है। संदीप ने ‘रामायण’ ट्रेलर रिलीज होने के बाद रणबीर कपूर की जमकर तारीफ की है।
संदीप रेड्डी वांगा ने शेयर की रणबीर की तस्वीर
डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने शुक्रवार को अपने नए इंस्टाग्राम अकाउंट पर ‘रामायण’ ट्रेलर से रणबीर कपूर की एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में रणबीर धनुष-बाण चलाते हुए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के साथ खास बात ये रही कि संदीप ने इसके साथ कोई कैप्शन नहीं लिखा, इसके बावजूद बिना किसी शब्द उन्होंने एक्टर के लिए अपने भाव व्यक्त किए। इस तस्वीर में रणबीर का दिव्य रूप देखते ही बन रहा है।
लोगों ने की तारीफ
संदीप रेड्डी वांगा के द्वारा शेयर की गई ‘रामायण’ से रणबीर कपर की तस्वीर पर लोगों के जमकर कमेंट्स आ रहे हैं। कई कमेंट्स में एक्टर के लुक की तारीफ की गई और यह भी कहा गया कि उम्मीद है कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ेगी।
यह राम युग का आरंभ है
वहीं दूसरी तरफ संदीप ने X पर ‘रामायण’ का ट्रेलर शेयर किया और कैप्शन में लिखा, ”यह राम युग का आरंभ है।” सिर्फ एक ट्रेलर नहीं, बल्कि यह हमेशा याद दिलाता है कि धर्म हमेशा अधर्म पर जीतेगा।’
रामायण ट्रेलर के बारे में
अब बात करते हैं कि ‘रामायण’ के ट्रेलर की तो इसमें सबसे पहले रणबीर को राजकुमार राम के रूप में दिखाया गया है, जो अपने भाई लक्ष्मण (रवि दुबे) की मदद से अपनी धरती और लोगों की रक्षा के लिए राक्षसों का वध करते हैं। हालांकि, दशरथ से लिए कैकेयी (लारा दत्ता) के एक वादे के कारण उन्हें 14 साल के वनवास पर जाना पड़ता है। उनकी पत्नी सीता (साई पल्लवी) उनके साथ जाने की इच्छा जाहिर करती हैं। वहीं, दूसरी तरफ रावण के दमदार किरदार में यश ने भी सबका ध्यान खींचा।
इतना है ‘रामायण’ का बजट
‘रामायण’ लगभग 4000 करोड़ के बजट में बन रही है। इस फिल्म में रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश, रवि दुबे, विवेक ओबेरॉय, सौरभ सचदेवा और रकुल प्रीत सिंह जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म के म्यूजिक के लिए ऑस्कर विजेता ए.आर. रहमान और हैंस जिमर पहली बार साथ आए हैं, जबकि विज़ुअल इफेक्ट्स का काम DNEG संभाल रही है। ‘रामायण: पार्ट वन’ दुनिया भर में दिवाली 2026 पर रिलीज होगी, जबकि दूसरा भाग 2027 में आने की उम्मीद है। इसका ग्लोबल डिस्ट्रीब्यूशन सोनी पिक्चर्स और नॉर्थ इंडिया में डिस्ट्रीब्यूशन धर्मा प्रोडक्शंस संभाल रहा है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




