Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/08/01/1200x900/spiderm_1785564036750_1785564046591_1807bdfc-b8f4-4141-92b9-0f1aeedea0c8.jpgहॉलीवुड फिल्म स्पाइडर मैन ने तो भारत में गदर ही मचा दिया है। फिल्म ने 2 दिन में टोटल 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। जानें वर्ल्डवाइड मूवी ने क्या कमाल किया है।
स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे ने तो बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला दिया है। गुरुवार को फिल्म रिलीज हुई थी और वर्किंग डे होने के बाद भी टॉम हॉलैंड की स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे ने कमाल ही कर दिया है। फिल्म ने 2 दिन में भारत में 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। मूवी ने 2 दिन में 109 करोड़ की कमाई कर ली है।
कितना हो गया है फिल्म का कलेक्शन
सैक्निक की रिपोर्ट के मुताबिक स्पाइडर मैन ने दूसरे दिन यानी शुक्रवार को 49.35 करोड़ की कमाई कर ली है। पहले दिन वहीं मूवी ने 60.60 करोड़ की कमाई की थी। दूसरे दिन भले ही पहले दिन के मुताबिक कम कमाई हुई है, लेकिन वर्किंग डे पर भी ऐसी कमाई काफी इम्प्रेसिव है। वहीं वर्ल्डवाइड मूवी ने 2600 करोड़ की कमाई कर ली है जो कि काफी शानदार है।
वीकेंड पर कमाई में आएगा उछाल
फिल्म के 2 दिन के कलेक्शन के मुताबिक स्पाइडर मैन ने भारत में नेट 109 करोड़ की कमाई कर ली है वहीं ग्रॉस मूवी ने 131.46 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म ने वीकेंड से पहले 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है और अब उम्मीद है कि वीकेंड पर फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल आ सकती है।
स्पाइडर मैन ने धुरंधर और डंकी को पछाड़ा
बता दें कि इस कलेक्शन के साथ फिल्म ने धुरंधर और डंकी तक को पछाड़ दिया है। धुरंधर ने 2 दिन में 60 करोड़ और डंकी ने 2 दिन में 50 करोड़ की कमाई की थी।
स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे को भी छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे ने एवेंजर्स एंडगेम तक को पछाड़ दिया है। स्पाइडर मैन, मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की सबसे ज्यादा ओपनिंग वाली फिल्म बन गई है। इससे पहले ये खिताब साल 2019 में आई एवेंजर्स एंडगेम के नाम था।
यूएस में 1 दिन बाद रिलीज हुई स्पाइडर मैन
स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे जहां भारत में 30 जुलाई को रिलीज हुई थी। वहीं यूएस में फिल्म 31 जुलाई को रिलीज हुई है। फिल्म में टॉम हॉलैंड, जैंडेया, मार्क रुफ्फालो, जॉन बर्न्थेल, जैकब बटलन, माइकल मंदो अहम किरदार में हैं।
स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे का बजट
फिल्म स्पाइडर मैन के बजट की बात करें तो डेस्टिन डैनियल क्रेटन द्वारा डायरेक्ट इस मूवी को लगभग 2154 करोड़ के बजट में बनाया गया है।
वैसे इस मूवी को अभी भारत में फायदा इसलिए भी हो रहा है क्योंकि अभी हाल ही में राघव जुयाल की फिल्म भाई तेरा स्टार के अलावा और कोई मूवी नहीं है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




