Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार रजनीकांत की ‘जेलर 2’, राजकुमार की ‘प्रहार’ और यामी की ‘नई नवेली’...

रजनीकांत की ‘जेलर 2’, राजकुमार की ‘प्रहार’ और यामी की ‘नई नवेली’ में से वीकेंड पर क्या देखें?

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/16/1200x900/movie_1792147036290_jhPc_1792147036447_njtA_ed38cdaa-ec91-436a-bb9b-cfefd57ec921_1auo.png

जेलर 2, प्रहार और नई नवेली सिनेमाघरों में रिलीज हो गई हैं। जानिए तीनों फिल्मों की रेटिंग, कहानी और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन।

सिनेमाघरों में इस वक्त तीन नई फिल्मों के बीच मुकाबला देखने को मिल रहा है। सुपरस्टार रजनीकांत की ‘जेलर 2’ जहां 15 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है, वहीं राजकुमार राव की ‘प्रहार- द उज्ज्वल निकम स्टोरी’ और यामी गौतम की हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘नई नवेली’ आज यानी 16 अक्टूबर को दर्शकों के बीच पहुंच गई हैं। तीनों फिल्मों की कहानी, जॉनर और स्टारकास्ट एक-दूसरे से काफी अलग हैं। ऐसे में अगर आप भी इस वीकेंड थिएटर में फिल्म देखने का प्लान बना रहे हैं, लेकिन समझ नहीं पा रहे कि किस फिल्म पर पैसे खर्च किए जाएं, तो हम आपकी यह उलझन दूर करने में मदद कर सकते हैं। आइए, तीनों फिल्मों की कहानी, रिव्यू और पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं।

रजनीकांत की ‘जेलर 2’ के बारे में

सुपरस्टार रजनीकांत के फैंस के लिए ‘जेलर 2’ एक बड़ा सिनेमाई अनुभव हो सकती है। फिल्म में रजनीकांत एक बार फिर अपने दमदार अंदाज में नजर आ रहे हैं। वहीं फिल्म में बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन और अभिनेता ऋतिक रोशन का कैमियो भी है। तो अगर आप इस फिल्म को देखने की तैयारी कर रहे हैं, तो बेहतर होगा कि पहले इसका पहला पार्ट ‘जेलर’ देख लें।

रिव्यू की बात करें तो हिन्दुस्तान ने ‘जेलर 2’ को 5 में से 4 स्टार दिए हैं। यानी बाकी दोनों फिल्मों के मुकाबले इसे बेहतर प्रतिक्रिया मिली है। अगर आपको बड़े पर्दे पर दमदार एक्शन, स्टार पावर और मनोरंजन से भरपूर फिल्में देखना पसंद है, तो यह आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकती है।

बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म की शुरुआत शानदार रही है। पहले दिन इसने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 59.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। दूसरे दिन शाम 5 बजे तक फिल्म 14.93 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी थी।

Jailer 2 Review: रजनीकांत की ‘जेलर 2’ पैसा वसूल है? टिकट बुक करने से पहले पढ़ें रिव्यू

राजकुमार राव की फिल्म ‘प्रहार द उज्जवल निकम स्टोरी’ के बारे में

अगर आप एक्शन और मसाला मनोरंजन के बजाय वास्तविक घटनाओं से जुड़ी कहानियां देखना पसंद करते हैं, तो राजकुमार राव और वामिका गब्बी की फिल्म ‘प्रहार- द उज्ज्वल निकम स्टोरी’ पर विचार कर सकते हैं। यह फिल्म चर्चित सरकारी वकील उज्ज्वल निकम और 26/11 मुंबई आतंकी हमले के आरोपी अजमल कसाब को सजा दिलाने से जुड़े मामले पर आधारित है।

फिल्म को हिन्दुस्तान की ओर से 5 में से केवल 2 स्टार मिले हैं। वहीं बॉक्स ऑफिस की बात करें तो फिल्म की शुरुआत भी ‘जेलर 2’ के मुकाबले धीमी रही है। Sacnilk के आंकड़ों के मुताबिक, रिलीज के पहले दिन शाम 5 बजे तक इसने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 95 लाख रुपये का कलेक्शन किया था।

Prahaar Review: जानिए कैसी है राजकुमार राव की फिल्म ‘प्रहार’, आतंकी अजमल कसाब को ऐसे मिली थी फांसी

यामी गौतम की हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘नई नवेली’ के बारे में

हॉरर और कॉमेडी का मेल अक्सर दर्शकों को पसंद आता है। डर के साथ हंसी का तड़का लगाने वाली फिल्मों से लोगों को काफी उम्मीदें रहती हैं। इसी जॉनर में यामी गौतम की फिल्म ‘नई नवेली’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। अगर आप इस वीकेंड कुछ हल्का-फुल्का देखने के इरादे से थिएटर जाने वाले हैं, तो इस फिल्म के बारे में जानना जरूरी है।

हिन्दुस्तान के रिव्यू में फिल्म को 5 में से सिर्फ 1.5 स्टार मिले हैं। समीक्षा के मुताबिक, फिल्म में कहानी, हॉरर और सस्पेंस की कमी है। इसमें थोड़ी-बहुत कॉमेडी जरूर है, लेकिन वह फिल्म को पूरी तरह संभाल नहीं पाती। ऐसे में हॉरर कॉमेडी के शौकीन दर्शकों को इससे निराशा हो सकती है।

बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने पहले दिन शाम 5 बजे तक भारतीय बाजार में 1.61 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। हालांकि, शुरुआती कलेक्शन से फिल्म की पूरी कमाई का अंदाजा लगाना जल्दबाजी होगी। अगर आप यामी गौतम के फैन हैं या हॉरर कॉमेडी देखने का मन बना रहे हैं, तो टिकट बुक करने से पहले फिल्म का रिव्यू पढ़ लेना बेहतर रहेगा।

Nayyi Naveli Review: यामी गौतम की फिल्म ‘नई नवेली’ में कितना है दम? पढ़ें इस हॉरर कॉमेडी का रिव्यू

SOURCE : LIVE HINDUSTAN