Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार Ramayana Telugu Rights: रामायण के लिए दिल राजू ने खेला बड़ा दांव,...

Ramayana Telugu Rights: रामायण के लिए दिल राजू ने खेला बड़ा दांव, यश की टॉक्सिक फ्लॉप के मिला सबक!

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/16/1200x900/ramyana_1792158156831_N7Im_1792158161479_m6iY_939118af-8ef2-461b-b981-ec5ab064104f_uLef.jpg

रणबीर कपूर की फिल्म रामायण के लिए दिल राजू ने एक डील की है। उनका यह एक ऐसा दांव है जो काफी सेफ है। आखिर क्या है वो डील और कैसे यह उनके लिए फायदेमंद होगा बताते हैं।

रामायण फिल्म आ रही है। इस फिल्म को देखने के लिए भारतीय दर्शक तो काफी एक्साइटेड हैं, लेकिन इसके साथ इंटरनेशनल दर्शक भी काफी एक्साइटेड हैं। काफी समय से इस बात को लेकर काफी चर्चा हो रही है कि रणबीर कपूर की ‘रामायण’ के तेलुगु राइट्स के लिए दिल राजू कितनी रकम चुका रहे हैं। कुछ रिपोर्ट्स में जहां ये दावा किया गया था कि ये डील 80-90 करोड़ रुपये का है, लेकिन एक लीडिंग ड्रिस्ट्रिब्यूटर ने कहा कि असल रकम इससे काफी कम है।

कितने करोड़ की हुई डील

डेक्कन क्रॉनिकल से बात करते हुए ड्रिस्टिब्यूटर ने कहा कि दिल राजू ने ये फिल्म एडवांस आधार पर ली है और तेलुगु राज्यों में इसे रिलीज करने के लिए वे 54 करोड़ रुपये का भगतान करेंगे। वह बोले, उन्होंने इसे एडवांस के तौर पर लिया है और तेलुगु राज्यों में फिल्म रिलीज करने के लिए 54 करोड़ रुपये का भुगतान करेंगे।

उन्होंने बड़ी रकम के बारे में आई खबरों को भी गलत बताया और कहा, ‘जैसा कि बताया जा रहा है कोई भी 80 या 90 करोड़ रुपये नहीं देने वाला है। ये बात गलत है।’

तेलुगु दर्शकों को माइथोलॉजिकल फिल्में देखना पसंद

उन्होंने आगे कहा, ‘तेलुगु दर्शकों को माइथोलॉजिकल फिल्में देखना पसंद है, लेकिन इसे अच्छे से एग्जीक्यूट करना पड़ता है। साई पल्लवी और रकुल प्रीत सिंह की कुछ तेलुगु फिल्में हैं वहीं कन्नड़ स्टार यश को रावण के रोल में देखने के लिए तेलुगु फैंस काफी इंट्रेस्टेड हैं।’

टॉक्सिक में भारी नुकसान झेलने के बाद दिल राजू अपने इन्वेस्टमेंट्स को लेकर सतर्क हो गए हैं। रामायण के लिए उन्होंने पूरे अधिकार सीधे खरीदने के बजाय, एडवांस-एडवांस डील करना चुना है।

एडवांस रिटर्नेबल होता है

डिस्ट्रिब्यूटर ने आगे कहा, ‘ये एक सेफ ऑप्शन होता है क्योंकि एडवांस रिटर्नेबल होता है अगर चला नहीं तो। अगर फिल्म 54 करोड़ से ज्यादा कमाई करती है तेलुगु राज्य में तो फिर इसे दिल राजू और प्रोड्यूसर्स को जो डील हुई हो उस हिसाब से शेयर करते हैं।’

4000 करोड़ के बजट पर बोले यश

बता दें कि इससे पहले ट्रेलर लॉन्च के दौरान यश ने बताया कि क्यों फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने फिल्म के बजट को इतना हाइलाइट

किया गया जो कि 4000 करोड़ है। यश ने कहा था, इंडियन फिल्मों को अक्सर विदेशों में उतना ध्यान नहीं मिल पाता, जब तक कि उनके पैमाने को पूरे आत्मविश्वास के साथ पेश न किया जाए। वह यह भी बोले थे, ‘जब से नमित मल्होत्रा ​​ने रामायण पर 4000 करोड़ रुपये खर्च करने की बात कही है तब से लोग उनका पीछा नहीं छोड़ रहे हैं।’

फिल्म की रिलीज डेट की बात करें तो रामायण का पहला पार्ट नवंबर 5 को रिलीज होगा दिवाली के मौके पर। वहीं दूसरा पार्ट अगले साल दिवाली पर।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN