Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार रजनीकांत नहीं झेल पाए थे स्टारडम का प्रेशर, अस्पताल में भर्ती होने...

रजनीकांत नहीं झेल पाए थे स्टारडम का प्रेशर, अस्पताल में भर्ती होने के बाद लिए ये बड़े फैसले

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/13/1200x900/RajnikK_1791891075149_dCqW_1791891083353_8C3r_9dfa5f83-2b8a-41a1-9c3d-709beff4749a_Zk7g.jpg

सुपरस्टार रजनीकांत ने खुद अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह काम का इतना दबाव ले रहे थे कि एक वक्त पर उन्हें हॉस्पिटलाइज होना पड़ा था।

भारतीय सिनेमा ने कई सुपरस्टार एक्टर्स को जन्म दिया है, लेकिन रजनीकांत जैसी फैन फॉलोइंग शायद ही किसी की हो पाई। साल 1975 में फिल्म ‘अपूर्व रागंगल’ के जरिए अपने करियर की शुरुआत करने वाले रजनीकांत के करियर का ग्राफ काफी तेजी से ऊपर गया था। वह उन चुनिंदा सुपरस्टार्स में से एक हैं, जिनका कोई फिल्मी बैकग्राउंड नहीं रहा है और उन्होंने एक्टिंग की प्रोफेशनल पढ़ाई की थी। रजनीकांत का देखते ही देखते बड़ा चेहरा बन गए थे, लेकिन कम लोग जानते हैं कि इतनी तेजी से मिली सक्सेस और फेम को जमीन के जुड़े रजनीकांत स्वीकार नहीं कर पाए थे।

जब साल की 15 फिल्में कर रहे थे रजनीकांत

रजनीकांत को पता था कि वह इंडस्ट्री में एक नए एक्टर हैं और उनके सपोर्ट में कोई गॉडफादर नहीं है। यही वजह थी कि उन्होंने बेहिसाब मेहनत की और शुरुआती कुछ वक्त तक तो हर साल 10 से 15 फिल्में कर रहे थे। रजनीकांत अपने आप को एक ऐसे सेलेब्रिटी के तौर पर स्थापित करने की कोशिश कर रहे थे, जिसका मुकाबला करना असंभव हो जाता। हालांकि उन्हें इसकी बड़ी कीमत चुकानी पड़ी। इतनी मेहनत और दिन-रात काम ने लगे रहने की वजह से और अचानक इतनी सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी वह संभाल नहीं सके।

नहीं झेल पाए स्टारडम, अस्पताल में हुए भर्ती

रजनीकांत ने खुद बताया था कि साल 1981 में उन पर मेंटल प्रेशर इतना ज्यादा था कि शॉक की वजह से उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराना पड़ा था। साल 1988 में इंडिया टुडे को दिए एक इंटरव्यू में रजनीकांत ने कहा, “मैं स्टारडम का प्रेशर झेल नहीं पाया। कुछ ही साल पहले मैं एक कंडक्टर के तौर पर 320 रुपये कमा रहा था और फिर अचानक मुझे एक फिल्म के 5 लाख रुपये मिल रहे थे। इतना पैसा, शौहरत और बेहिसाब काम मुझे टूटने की कगार तक ले गया।” रजनीकांत को हॉस्पिटलाइज होना पड़ा, लेकिन यह उनकी जिंदगी में एक बदलाव भी लाया।

हादसे के बाद रजनीकांत ने बदली जीवन शैली

रजनीकांत ने बताया कि इसके बाद उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल जिंदगी में बड़ा बदलाव आया। उन्होंने पहले से कम फिल्में करना शुरू कर दिया। साथ ही इसके कुछ वक्त बाद उन्होंने लता रंगाचारी के साथ शादी करके घर बसा लिया। रजनीकांत लता से पहली बार एक इंटरव्यू में मिले थे। वह अपनी कॉलेज मैगजीन के लिए रजनीकांत का इंटरव्यू करने आई थीं। भले ही रजनीकांत ने अपनी फिल्में कम कर दी थीं, लेकिन इसका यह मतलब बिलकुल नहीं था कि उनका फेम कम हुआ था। 1980 के आसपास वह एक फिल्म का 25 लाख रुपये चार्ज कर रहे थे। यह उस वक्त के मुताबिक बहुत बड़ी रकम थी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN