Home LIFESTYLE NEWS HINDI रजाई-कंबल बिना धोए कैसे करें साफ? बदबू दूर करने के लिए अपनाएं...

रजाई-कंबल बिना धोए कैसे करें साफ? बदबू दूर करने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके

8
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

सर्दी का मौसम आ रहा है और ऐसे में रजाई-कंबल अलमारियों से निकल रहे होंगे। तो चलिए आपको बताते हैं बिना पानी से धोए कंबल-रजाई साफ कैसे करें और बदबू दूर करने के लिए क्या करना चाहिए।

सर्दी का मौसम शुरू होने से पहले ही लोग इसकी तैयारियों में जुट जाते हैं। जाती हुई गर्मी और हल्की ठंड के बीच इन दिनों धूप भी काफी तेज निकल रही है। ऐसे में लोग बक्सों और बेड के दीवान में बंद रजाई-कंबलों को निकालकर धूप में डालना शुरू कर चुके होंगे। अलमारी या बक्से में लंबे समय तक बंद रहने के बाद रजाई-कंबल को सीधे ओढ़ना ठीक नहीं होता। इनमें सीलन और बंद रहने के कारण एक अजीब-सी गंध आ सकती है, साथ ही मौजूद नमी धूल और एलर्जेंस को बढ़ावा दे सकती है, जिससे एलर्जी की समस्या हो सकती है। अब रजाई-कंबल को आप पानी से धो नहीं सकते, तो सवाल उठता है कि बिना धोए साफ कैसे करें? आपको हम बताएंगे कि बिना धोए रजाई-कंबल साफ कैसे करें और इनकी बदबू को दूर कैसे कर सकते हैं।

ड्राई क्लीनिंग पड़ेगी महंगी

रजाई-कंबल की गंदगी और बदबू को साफ करने के लिए ड्राई क्लीनिंग कराने का सोच रहे हैं, तो वह काफी महंगी पड़ेगी। इनके कपड़े काफी हल्के और सॉफ्ट होते हैं, जिन्हें संभाल कर क्लीन करना पड़ता है। ऐसे में ड्राई क्लीनिंग काफी महंगी पड़ जाती है। साफ करने के लिए आप बस कुछ हैक्स अपनाकर देखें।

रजाई-कंबल को साफ और बदबू दूर करने के लिए क्या करें?

1. तेज धूप में अच्छी तरह फैलाकर रखें

रजाई-कंबल को सीधे धूप में डालने से पहले अच्छी तरह झाड़ लें। इसे मोड़कर रखने के बजाय पूरी तरह फैलाकर बालकनी, छत या खुले स्थान पर रखें, ताकि हवा और धूप दोनों तरफ लग सके। धूप से हटाने के बाद उन्हें वापिस बक्से या अलमारी में न रखें। आप 3-4 दिन तक धूप में लगातार रजाई और कंबल फैलाकर सुखाएं।

2. बदबू के लिए बेकिंग सोडा का इस्तेमाल

बदबू ज्यादा आ रही है, तो बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करें। बेकिंग सोडा में एसेंशियल ऑयल मिलाकर पेस्ट मिलाएं और उसे पूरी रजाई और कंबल में लगाकर 20 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद वैक्यूम क्लीनर की मदद से साफ करके हटा दें। अगर वैक्यूम क्लीनर नहीं है, तो ब्रश की मदद से साफ करें।

3. खुशबू के लिए कपड़े की पोटली

रजाई-कंबल को फ्रेश रखने के लिए अलमारी में सूखी नीम की पत्तियां या सूखे लैवेंडर की पोटली रख सकते हैं। इन्हें सीधे रजाई-कंबल पर न रखें और न ही गीली चीज का इस्तेमाल करें। अगर गंध या सीलन की महक ज्यादा आ रही है, तब आप ये तरीका ट्राई करें। आप रूम फ्रेशनर और परफ्यूम छिड़कर भी गंध हटा सकते हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN