Home LIFESTYLE NEWS HINDI संडे की शाम को कप में बनाएं देसी चीज मैकरोनी, स्वाद की...

संडे की शाम को कप में बनाएं देसी चीज मैकरोनी, स्वाद की हर कोई करेगा तारीफ

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

संडे की शाम में बच्चों के लिए कुछ टेस्टी बनाना है तो देसी चीज मैकरोनी बनाकर तैयार करें। इसे पेपर कप में बनाया जा सकता है और बच्चों को ये खूब पसंद आएगी। सीखिए इसे कैसे बनाएं। 

संडे की शाम क बच्चे कुछ टेस्टी और डिफरेंट स्नैक्स खाने की डिमांड करते हैं। ऐसे में अग आपका बच्चा भी कुछ अलग खाने की डिमांड कर रहा है तो आप उनके लिए टेस्टी चीज मैकरोनी बनाकर सर्व कर सकते हैं। ये चीजी मैकरोनी पेपर कप में सर्व की जाती है इसलिए बच्चों को इसे खाने में ज्यादा मजा आता है। अगर आप इसे पहली बार बनाने वाली हैं तो सीखिए कप में चीज मैकरोनी बनाने का आसान तरीका।

कप में चीज मैकरोनी बनाने की सामग्री

-250 ग्राम मैकरोनी

-2 बड़े चम्मच तेल

-1 बड़ा चम्मच मक्खन

-आधा बड़ा चम्मच जीरा

-1 कटा हुआ प्याज

-1 कटा हुआ टमाटर

-1 कटी हुई शिमला मिर्च

-2 बड़े चम्मच पास्ता मसाला

-आधा बड़ा चम्मच नमक

-आधा बड़ा चम्मच लाल मिर्च पाउडर

-एक बड़ा चम्मच ओरिगैनो

-एक बड़ा चम्मच चिली फ्लेक्स

-दो बड़े चम्मच कटा हुआ ताज़ा हरा धनिया

-दो बड़े चम्मच टोमैटो केचप

-एक बड़ा चम्मच पिज्जा सॉस

-दो से तीन बड़े चम्मच मेयोनेज

-मोजेरेला चीज, जरूरत के अनुसार

कप में चीज मैकरोनी बनाने की विधि

1) इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में 750 मिलीलीटर पानी, आधा बड़ा चम्मच नमक और दो बड़े चम्मच तेल डालें। अब इस पानी में अच्छी तरह से उबाल आने दें।

2) अब पानी में 250 ग्राम मैकरोनी डालें और पकने तक उबालें। फिर इसके पानी को छानकर मैकरोनी को अलग रख दें।

3) एक कड़ाही में 2 बड़े चम्मच तेल और 1 बड़ा चम्मच मक्खन गरम करें। इसमें आधा बड़ा चम्मच जीरा डालें और चटकने दें।

4) अब इसमें कटा हुआ प्याज, टमाटर और शिमला मिर्च डालें। फिर इसे अच्छी तरह भूनें। सभी चीजों के पकने के बाद इसमें मसाले डालें।

5) इसमें 2 बड़े चम्मच पास्ता मसाला, आधा बड़ा चम्मच नमक, आधा बड़ा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1 बड़ा चम्मच ओरिगैनो और 1 बड़ा चम्मच चिली फ्लेक्स डालें। इसे अच्छी तरह मिलाएं।

6) अब उबली हुई मैकरोनी और 2 बड़े चम्मच कटा हुआ हरा धनिया डालें। सब कुछ अच्छी तरह मिलाएं।

7) 2 बड़े चम्मच टोमैटो केचप, 1 बड़ा चम्मच पिज्जा सॉस और 2-3 बड़े चम्मच मेयोनेज डालें। अच्छी तरह मिलाएं ताकि सब कुछ अच्छे से कोट हो जाए।

8) इसमें मैकरोनी को कम से कम 10 मिनट के लिए कमरे के तापमान पर ठंडा होने दें।

9) कप मैकरोनी बनाने के लिए डिस्पोजेबल कॉफी कप लें और उनमें मैकरोनी और मोजेरेला चीज की परतें बारी-बारी से लगाएं। सबसे ऊपर चीज की एक अच्छी-खासी मोटी परत लगाएं।

10) कप को बेकिंग ट्रे पर रखें और उन पर थोड़ा ओरिगैनो छिड़कें।

11) पहले से गरम ओवन में 180°C पर 18 से 20 मिनट तक बेक करें या तब तक ऐसा करें जब तक चीज पिघल न जाए और सुनहरी न हो जाए।

12) आपकी देसी मैकरोनी चीज कप तैयार हैं। बच्चों को सर्व करें उन्हें यकीनन इसका स्वाद खूब पसंद आएगा।

नोट- कप मैकरोनी बनाने के लिए ऐसे डिस्पोजेबल पेपर कप का इस्तेमाल करें जो थोड़े हैवी हों। क्योंकि बेक करने के बाद ये काफी गर्म हो सकते हैं जिससे पकड़ने में मुश्किल हो सकती है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN