Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार रणबीर कपूर की नई फिल्म ‘लव एंड वॉर’ का पोस्टर हुआ रिलीज,...

रणबीर कपूर की नई फिल्म ‘लव एंड वॉर’ का पोस्टर हुआ रिलीज, लोग बोले- लगता है…

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/24/1200x900/ranbir_kapoor_1790229409941_aILu_1790229415040_vJlb_85f6cc1d-3cd2-4e00-a993-3035d0f66fb3_hn1m.png

रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विकी कौशल की अपकमिंग फिल्म ‘लव एंड वॉर’ अगले साल 21 जनवरी के दिन रिलीज होगी। आज इसका पहला पोस्टर आया है।

रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘लव एंड वॉर’ का पहला पोस्टर रिलीज हो गया है। पहले पोस्टर में रणबीर कपूर का लुक रिवील किया गया है। बता दें, संजय लीला भंसाली के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म में रणबीर के अलावा आलिया भट्ट और विकी कौशल भी हैं।

पोस्टर में दिखा रणबीर कपूर का ‘रॉ’ और दबंग अंदाज

जारी किए गए पोस्टर में रणबीर कपूर विंटेज लुक में नजर आ रहे हैं। नीले रंग की क्लासिक कार की ड्राइविंग सीट पर बैठे रणबीर कपूर का अंदाज बेहद रौबदार और दमदार लग रहा है। आंखों पर चश्मा, हल्की मूंछें और सफेद टी-शर्ट पहने रणबीर खिड़की से अपना हाथ बाहर निकाले हुए हैं। उनके हाथ पर गोली और खून के निशान साफ दिखाई दे रहे हैं।

कैप्शन में क्या लिखा?

मेकर्स ने सोशल मीडिया पर पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘वो रूतबा, वो रौब, वो जुनून! संजय लीला भंसाली की लव एंड वॉर 21 जनवरी 2027 को आएगी।’

क्या बोल रहे हैं लोग?

रणबीर के इस नए लुक को मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। कुछ लोग रणबीर कपूर के इस इंटेंस और एक्शन अवतार की जमकर तारीफ कर रहे हैं। वहीं कुछ इसे एनिमल और संजू का मिक्सचर कह रहे हैं। एक ने लिखा, ‘लगता है रणबीर अभी तक एनिमल से बाहर नहीं आ पाए हैं।’ दूसरे ने लिखा, ‘एनिमल+ये जवानी है दीवानी…पता नहीं क्या होगा।’

SOURCE : LIVE HINDUSTAN