Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार 2026 की टॉप 10 फिल्मों का बजा बॉक्स ऑफिस पर डंका, 2...

2026 की टॉप 10 फिल्मों का बजा बॉक्स ऑफिस पर डंका, 2 करोड़ के बजट में बनी फिल्म तीसरे नंबर पर

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/24/1200x900/Top_10_Highest_Grossing_Films_1790231209265_dQSW_1790231221909_Q1EJ_cdd871f5-d772-4c22-a903-47904b04e05b_LbyI.jpg

एक तरफ जहां बड़े बजट और बड़े सितारों की फिल्मों नें ने ताबड़तोड़ कमाई की वहीं, कई छोटे बजट की फिल्मों ने भी अपना जलवा बिखेरा। यहां देखें पूरी लिस्ट।

10 Highest Grossing Films Of 2026: साल 2026 बॉक्स ऑफिस के लिहाज से बेहद खास रहा। इस साल एक दो नहीं बल्कि कई शानदार फिल्में रिलीज हुईं। साल 2026 खत्म होने होने वाला है और इस साल एक बता बेहद खास रही। वो ये कि एक तरफ जहां बड़े बजट और बड़े सितारों की फिल्मों नें ने ताबड़तोड़ कमाई की वहीं, कई छोटे बजट की फिल्मों ने भी अपना जलवा बिखेरा। तो चलिए देखिए इस साल की टॉप 10 हिंदी फिल्मों की पूरी लिस्ट…

1- ‘धुरंधर 2’

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर 2’ का आता है। इस फिल्म ने साल 2026 में पूरा बॉक्स ऑफिस हिलाकर रख दिया था। मूवी में रणवीर सिंह, आर. माधवन और संजय दत्त जैसे कलाकार अहम किरदार में हैं। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़े। फिल्म ने करीब 1186.32 करोड़ का जबरदस्त कारोबार किया था।

2 – ‘बॉर्डर 2’

‘बॉर्डर’ फिल्म की सीक्वल ‘बॉर्डर 2’ इसी साल रिलीज हुई थी। इस मूवी में सनी देओल, वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ जैसे कलाकार लीड रोल में थे। मूवी ने लोगों को थिएटर्स तक खींचने में कामयाब रही। अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी यह फिल्म 1971 के युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित है। इसने भारत में करीब 450.4 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

3- ‘हनुमान अंश’

‘हनुमान अंश’ 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में शोभिनव सत्य ने नीम करोली बाबा के किरदार को पर्दे पर निभाया है। ‘हनुमान अंश’ महज 2 करोड़ के बजट में बनी है और आज पूरी दुनिया में अपना डंका बजा रही है। लो बजट की ये फिल्म ‘धुरंधर 2’ और ‘बॉर्डर 2’ के बाद बससे ज्यादा कमाई करने वाली 2026 की तीसरी सबसे बड़ी हिट बन चुकी है। Sacnilk के अनुसार, ‘हनुमान अंश’ ने बुधवार यानी 48वें दिन 4.00 करोड़ रुपये कमाए हैं। भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 284.93 करोड़ हो गया है।

4- ‘मिर्जापुर: द मूवी’

‘मिर्जापुर: द मूवी’ 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। ये डे वन से ही ये शानदार कमाई कर रही है। इसने दूसरी फिल्मों के बॉक्स ऑफिस पर अपना भौकाल टाइट करके रखा हुआ है। फिल्म में इस बार पुराने कैरेक्टर्स की वापसी हुई तो कुछ नए कलाकार भी फिल्म में नजर आ रहे हैं। ओटीटी प्लेटफॉर्म से बड़े पर्दे पर कदम रखने वाली इस क्राइम ड्रामा फिल्म को रिलीज हुए 20 दिन हो गए हैं। Sacnilk के अर्ली अनुसार, 20वें दिन ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने 1.90 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 223.77 करोड़ रुपये हो गया है।

5- ‘भूत बंगला’

प्रियदर्शन की एक और हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ ने भी इसी साल दस्कत दी है। मूवी में अक्षय कुमार, परेश रावल और राजपाल यादव की जोड़ी ने धमाल मचा दिया। अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी वाली हॉरर-कॉमेडी ‘भूत बंगला’ ने करीब 182.00 करोड़ रुपये कमाए। ये इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर है।

6- ‘धमाल 4’

‘धमाल 4’ इस लिस्ट में छठवें नंबर पर है। इंद्र कुमार की इस मल्टी-स्टारर वाइल्ड कॉमेडी में अजय देवगन, रितेश देशमुख और अरशद वारसी लीड रोल में थे। फिल्म ने भारत में 167.88 करोड़ रुपये कमाए थे।

7- ‘आवारापन 2’

लिस्ट में 7वें नंबर पर हैं इमरान हाशमी की इमोशनल एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ है। इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की। sacnilk के अनुसार, फिल्म ने 150.56 करोड़ रुपये की जबरदस्त कमाई की थी

8- ‘टॉक्सिक’

साउथ एक्टर यश की इस डार्क एक्शन मूवी को हिंदी भाषा में काफी पसंद किया गया था। इस फिल्म ने भारत में 250.03 करोड़ रुपये कमाए। वहीं, सिर्फ हिंदी भाषा में इसने 178.58 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।

9- ‘वेलकम टू द जंगल’

मल्टी स्टारर फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ भी इसी साल रिलीज हुई है। इस मूवी में अक्षय कुमार, परेश रावल, सुनील शेट्टी, दिशा पटानी, लारा दत्ता और रवीना टंडन जैसे कलाकार लीड रोल में थे। ये मूवी ये नौवें नंबर पर है। इसने 134.11 करोड़ रुपये कमाए।

10- ‘कॉकटेल 2’

शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन स्टारर रोमांटिक-ड्रामा ‘कॉकटेल 2’ इस लिस्ट में आखिरी पर है। फिल्म ने भारत में करीब 95.50 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN