Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ की रिलीज डेट बदली? दिवाली से पहले...

रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ की रिलीज डेट बदली? दिवाली से पहले थिएटर में दे सकती है दस्तक

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/28/1200x900/de_1790578256721_64wu_1790578256863_upBA_23776106-3bc3-454a-912a-a63ccb92216f_9JXp.png

रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ की रिलीज डेट बदलने की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है दिवाली से पहले ये फिल्म इस दिन थिएटर में दस्तक दे सकती है। मेकर्स नई डेट को लेकर जल्द एलान कर सकते हैं। 

रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के रिलीज होने में अब करीब डेढ़ महीने का समय बचा है। इस फिल्म का ट्रेलर और म्यूजिक पहले ही धूम मचा चुका है। अब ऑडियंस रणबीर कपूर को राम और साई पल्लवी को सीता के किरदार में देखने का इंतजार कर रहे हैं, मेकर्स ने ग्रैंड अनाउंसमेंट के साथ फिल्म की रिलीज ओवरसीज में 5 नवंबर और भारत में दिवाली पर यानी 8 नवंबर बताई थी। लेकिन अब ताजा खबरों की मानें तो मेकर्स इस रिलीज डेट को बदलने का प्लान कर रहे हैं। यानी फिल्म ‘रामायण’ ऑडियंस को 8 नवंबर से पहले देखने को मिल सकती है।

रामायण की नई रिलीज डेट

बॉलीवुड हंगामा की एक रपोर्ट के मुताबिक, ‘रामायण के मेकर्स ने तय किया कि वो फिल्म 5 नवंबर, गुरुवार को थिएटर में रिलीज करेंगे। इस बार ये फिल्म दुनियाभर में यानी भारत के साथ ओवरसीज में भी एक दिन रिलीज की जाएगी। इस दिन फिल्म की रिलीज से टीम के लोगों ने सहमती जताई है। अगर सब कुछ फाइनल हो जाता है तो मेकर्स रामायण की नई रिलीज डेट का एलान कर सकते हैं।

दिवाली हॉलिडे का होगा फायदा

अगर रामायण 5 नवंबर को रिलीज होती है तो उससे मेकर्स को जबरदस्त फायदा होने की उम्मीद है। रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि साल 2014 के बाद से दिवाली के बाद ही बड़ी फिल्में रिलीज हुई हैं। इसकी वजह फेस्टिवल वाले दिन लोगों का भगवान की पूजा में बिजी रहने को बताया गया है। लेकिन रामायण के मेकर्स ने फिल्म दिवाली से तीन दिन पहले रिलीज करने की प्लानिंग की है। इसकी वजह मेकर्स को अपनी इस फिल्म पर बहुत विश्वास है। इसके अलावा दिवाली के बाद फेस्टिवल की वजह से हॉलिडेज भी हैं जिसका फायदा इस फिल्म को होने की उम्मीद लगाई गई है।

रामायण की कास्ट

नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनने वाली इस फिल्म में रणबीर को राम और सीता के रोल में साई पल्लवी को देखा जाएगा। रवि दुबे ने लक्ष्मण का किरदार निभाया है। इनके अलावा यश, रावण बने नजर आएंगे। फिल्म की कास्ट लंबी है। सनी देओल, हनुमान बने दिखेंगे। इस फिल्म में लारा दत्ता, शीबा चड्ढा, काजल अग्रवाल, अरुण गोविल समेत कई बड़े एक्टर्स नजर आने वाले हैं। पिछले कुछ सालों से इस फिल्म पर काम चल रहा था। कुमार विश्वास ने फिल्म के गाने लिखे हैं। ए आर रहमान का म्यूजिक है। नमित मल्होत्रा इसके प्रोड्यूसर हैं।

राम बने दिखेंगे रणबीर

कुछ समय पहले रामायण के पहले पार्ट का ट्रेलर रिलीज किया गया था। रणबीर को राम के अवतार में पसंद किया गया। रावण का लुक शानदार था। कई अन्य किरदार भी नजर आए। अब इस फिल्म को देखने का इंतजार हो रहा है जिसके लिए डेढ़ महीने से भी कम का समय बचा है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN