Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार दोबारा रिलीज के बाद इन 5 फिल्मों ने की बंपर कमाई, ये...

दोबारा रिलीज के बाद इन 5 फिल्मों ने की बंपर कमाई, ये फ्लॉप मूवी बनी हिट

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/28/1200x900/re_release_movies_1790581934353_BpQV_1790581958459_KlRF_adadd31c-8bea-4864-8ddc-e5184302468d_RgvU.jpg

इसे पुरानी फिल्‍मों को लेकर दर्शकों का मोह कहिए या नई फिल्‍मों में मनोरंजन की कमी। आज हम अपको ऐसी ही 5 फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं।

इन दिनों देखा जा रहा है कि नई फिल्मों के साथ-साथ पुरानी फिल्में भी थिएटर में री-रिलीज हो रही हैं। कई फिल्मों ने री-रिलीज के बाद वो कमाल दिखाया, जो पहली बार रिलीज पर नहीं दिखा पाई थी। अब इसे पुरानी फिल्‍मों को लेकर दर्शकों का मोह कहिए या नई फिल्‍मों में मनोरंजन की कमी। आज हम अपको ऐसी ही 5 फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने री-रिलीज के बाद इतिहास रचा। तो चलिए देखते हैं कौन सी है वो फिल्में…

बाहुबली: द एपिक

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम एसएस राजामौली की फिल्म ‘बाहुबली: द एपिक’ का है। ये फिल्म 2025 में रिलीज हुई थी। फिल्म में प्रभास, अनुष्का शर्मा, तमन्ना भाटिया जैसे कलाकार लीड रोल में थे। इस फिल्म ने री-रिलीज के बाद भारत में लगभग 33.47 करोड़ (नेट) और दुनियाभर में लगभग 54 करोड़ तक की कुल कमाई की है। फिल्म को तेलुगु वर्जन से सबसे ज्यादा कमाई हुई, जबकि हिंदी बेल्ट से भी अच्छा रिस्पांस मिला।

सनम तेरी कसम

हर्षवर्धन राणे और मावरा हुसैन स्टारर फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ पहली बार 5 फरवरी, 2016 में रिलीज हुई थी। उसके बाद ये फिल्म 7 फरवरी, 2025 को री-रिलीज हुई थी। दोबारा रिलीज होने के बाद बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है। साल 2016 में अपने ओरिजिनल रन के दौरान बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही इस फिल्म ने री-रिलीज के बाद लगभग 41 करोड़ से अधिक की कुल कमाई की है।

‘तुम्बाड’

राही अनिल बर्वे की ओर से निर्देशित और सोहम शाह स्टारर हारर फिल्म ‘तुम्बाड’ साल 2018 पहली बार रिलीज हुई थी। इसने पहली बार में 12 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था और इसे सपुर फ्लॉप बताया गया था। वहीं, री-रिलीज के बाद इसने 40 करोड़ के करीब कमाई की है।

घिल्ली (Ghilli)

थलापति विजय और तृषा की तमिल फिल्म घिल्ली (Ghilli) पहली बार 20 अप्रैल 2024 को सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज हुई थी और इसके बाद यह 20 फरवरी 2026 को फिर से थिएटर्स में लौट आई है। फिल्म ने री-रिलीज पर लगभग 28 करोड़ रुपये तक की कुल कमाई की है।

ये जवानी है दीवानी

राणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘ये जवानी है दीवानी’ भी इस लिस्ट में शामिल है। ये फिल्म 31 मई, 2013 को रिलीज हुई थी। निर्देशक अयान मुखर्जी की इस फिल्म ने री-रिलीज पर लगभग 26 करोड़ रुपये तक की कुल कमाई की है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN