Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/01/1200x900/ranbir_kapoor_mukesh_khanna_1790833404569_SI0K_1790833408601_wUiN_f93cf3e0-9aaa-44c4-807e-a5fa6855b488_ruae.pngमुकेश खन्ना ने रणबीर कपूर के राम बनने की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम राम को फिल्म में धुरंधर बना दिया है। उन्होंने कहा कि आपने उनको शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन बना दिया है।
रणबीर कपूर की रामायण रिलीज होने को तैयार है। फिल्म का प्रमोशन भी जोरों पर है। इस बीच मुकेश खन्ना ने रणबीर कपूर के राम बनने की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि फिल्म में राम को धुरंधर बना दिया है। मुकेश खन्ना ने कहा, “आपने उनको सलमान खान, अमिताभ बच्चन, रजनीकांत बना दिया है।
मुकेश खन्ना ने की किन सीन्स की आलोचना?
बॉलीवुड नाउ से खास बातचीत में मुकेश खन्ना ने बताया कि रामायण का ट्रेलर देखने के बाद उन्हें क्या अच्छा नहीं लगा। उन्होंने कहा कि श्री राम के किरदार को धुरंधर बना दिया है। उन्होंने खासतौर पर उन सीक्वेंस की आलोचना की जहां फिल्म में भगवान राम को पेड़ पर चढ़ते और तीर छोड़ते दिखाया गया है।
मुकेश खन्ना बोले- आपने उन्हें शाहरुख-अमिताभ बच्चन बना दिया है
मुकेश खन्ना ने कहा, “आपने उनको सलमान खान, अमिताभ बच्चन, रजनीकांत बना दिया है। नहीं साहब, राम, राम हैं। मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम। वो मुस्कुराते थे, तब समुद्र को भी हाथ जोड़कर कहते थे, हट जाओ मुझे आगे जाना है।”
मुकेश खन्ना बोले- राम ने ऐसे नहीं की थी लड़ाई
शक्तिमान का किरदार निभा चुके मुकेश खन्ना ने आगे कहा, “अगर आप श्री राम को ‘मर्यादा पुरुषोत्तम’ के बजाय एक ‘एक्शन हीरो’ दिखाना चाहते हैं और उन्हें क्लिंट ईस्टवुड बना देते हैं, तो मुझे लगता है कि भगवान राम ने इस तरह लड़ाई नहीं की थी। अगर उन्होंने इस तरह लड़ाई की होती, तो उन्हें वानर सेना की मदद क्यों लगती?”
वीएफएक्स की भी मुकेश खन्ना ने की आलोचना
मुकेश खन्ना ने फिल्म के वीएफएक्स को लेकर भी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इतना ज्यादा स्पेशल इफेक्ट्स का इस्तेमाल फिल्म को इंटरनेशनली तो अच्छा परफॉर्म करने में मदद करेगा, लेकिन भारत के दर्शक फिल्म को आस्था भाव से देखेंगे। मुकेश खन्ना ने कहा, “वो लोग इसकी तुलना स्टार वॉर्स से करेंगे और शायद कमा लेगी। लेकिन भारत में भारत की आस्था के हिसाब से होना चाहिए। हम स्पेशल इफेक्ट्स नहीं देखेंगे।” बता दें, सोशल मीडिया पर भी कुछ लोग फिल्म के वीएफएक्स की आलोचना कर रहे हैं। वहीं, कुछ लोगों ने रणबीर कपूर के राम बनने को लेकर भी सवाल उठा रहे हैं।
रामायण को ग्लोबल लेवल पर पहुंचाने की तैयारी
रामायण की बात करें तो मेकर्स इसे ग्लोबल लेवल तक पहुंचाने में कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं। हाल ही में मुंबई में रामायण का एक प्रमोशनल इवेंट हुआ था। फिल्ममेकर्स ने इस इवेंट में दुनिया के सबसे अमीर यूट्यूबर मिस्टर बीस्ट को भी बुलाया था। मिस्टर बीस्ट की उपस्थिति ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा। सोशल मीडिया पर लोग कहने लगे कि मेकर्स ने मिस्टर बीस्ट को बुलाकार इंटरनेशनल पर फिल्म को सुपरहिट बनाने की शानदार चाल चली है।
रामायण के बारे में
भारत में रणबीर कपूर की फिल्म रामायण 8 नवंबर को रिलीज होगी। इस फिल्म को नितेश तिवारी ने डायरेक्ट किया है। वहीं, नमित मल्होत्रा ने फिल्म को प्रोड्यूस किया है। फिल्म में रणबीर कपूर राम की भूमिका में नजर आएंगे। साई पल्लवी सीता के रूप में नजर आएंगी। रवि दुबे राम के छोटे भाई लक्ष्मण का किरदार निभाएंगे। वहीं, अरुण गोविल फिल्म में राजा दशरथ का किरदार निभाएंगे। अरुण गोविल ने रामानंद सागर की रामायण में भगवान राम का किरदार निभाया था। अरुण गोविल का ये किरदार लोगों के मन में इस कदर बसा है कि आज भी लोग उन्हें श्री राम के रूप में ही जानते हैं।
रामायण का पहला पार्ट इस साल रिलीज होगा। वहीं, फिल्म का दूसरा पार्ट अगले साल रिलीज होगा। इस फिल्म में साउथ के सुपरस्टार यश रावण की भूमिका में नजर आएंगे। हालांकि, कहा जा रहा है कि पहले पार्ट में यश का ज्यादा रोल नहीं होगा।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



