Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार Drishyam 3 Advance Booking: अजय देवगन की फिल्म ने एडवांस बुकिंग में...

Drishyam 3 Advance Booking: अजय देवगन की फिल्म ने एडवांस बुकिंग में कर दिया कमाल, पहले दो पार्ट्स से बड़ी होगी ओपनिंग?

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/01/1200x900/drishyam_3_10_01_1790837605235_ToQe_1790837608888_2yez_d19f0de7-2c45-4e7c-8190-88ab22199dc3_5kdJ.png

Drishyam 3 Collection: अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 3 सिनेमाघरों में रिलीज होने को तैयार है। फिल्म ने एडवांस बुकिंग में ही कमाल कर दिया है। सुबह 11:20 तक फिल्म ने 37.87 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। 

अजय देवगन और जयदीप अहलावत की दृश्यम 3 कल यानी 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। दृश्यम 3 इस फ्रेंचाइजी का आखिरी पार्ट है। विजय सलगांवकर पुलिस को चकमा देने के लिए एक आखिरी दांव चलेगा। फैंस इस आखिरी दांव को देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। फैंस का उत्साह फिल्म की एडवांस बुकिंग में देखने को मिल रहा है। फिल्म ने सुबह 11:20 तक 37.87 करोड़ (पहले तीन दिन) की कमाई कर ली है।

Drishyam 3 डे 1 एडवांस बुकिंग कलेक्शन

sacnilk.com के मुताबिक, दृश्यम द कॉन्क्लूजन ने डे 1 के लिए 28.84 करोड़ (ब्लॉक सीट्स) की कमाई कर ली है। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा दृश्यम 3 के टिकट बिके हैं। महाराष्ट्र के बाद दिल्ली में और फिर गुजरात में। आइए जानते हैं किस राज्य में बिके कितने टिकट और कितनी हुई कमाई।

राज्य ग्रॉस कलेक्शन
महाराष्ट्र 6.37 करोड़
दिल्ली 4.53 करोड़
गुजरात 1.41 करोड़
उत्तर प्रदेश 1.07 करोड़
पश्चिम बंगाल 99.08 लाख
कर्नाटक 94.45 लाख
राजस्थान 69.56 लाख
मध्य प्रदेश 64.04 लाख
तेलंगाना 61.75 लाख
पंजाब 57.75 लाख

सबसे ज्यादा किस शहर में बिके फिल्म के टिकट?

अगर बात करें कि किस शहर में सबसे ज्यादा कमाई है तो इसमें दिल्ली का नाम सबसे ऊपर है। दिल्ली में एडवांस बुकिंग के मामले में दृश्यम ने 4.53 करोड़ की कमाई कर ली है। वहीं, दूसरे नंबर पर है मुंबई, मुंबई में 3.73 करोड़ की कमाई की है। पुणे में 1.69 करोड़, बेंगलुरु में 90.13 लाख और कोलकाता में 78.33 लाख की कमाई की है।

टॉप 10 शहर कमाई
दिल्ली 4.53 करोड़
मुंबई 3.73 करोड़
पुणे 1.69 करोड़
बेंगलुरु 90.13 लाख
कोलकाता 78.33 लाख
हैदराबाद 58.79 लाख
अहमदाबाद 50.07 लाख
जयपुर 34.83 लाख
लखनऊ 32.97 लाख
चंडीगढ़ 30.80 लाख

दृश्यम 1 और 2 ने पहले दिन कितनी की थी कमाई?

ट्रेड एनालिस्ट की मानें तो दृश्यम 3 50 करोड़ की ओपनिंग कर सकती है। अगर ऐसा होता है तो अजय देवगन की ये फिल्म पहले पार्ट के मुकाबले काफी ऊपर होगी। दृश्यम पार्ट 1 ने पहले हफ्ते में 37.95 करोड़ की कमाई की थी। पहले दिन दृश्यम ने 5.85 करोड़ की कमाई की थी। दृश्यम 2 की बात करें तो फिल्म ने पहले दिन 18.15 करोड़ की कमाई की थी। वहीं, पहले हफ्ते में दृश्यम 2 ने 104.66 करोड़ की कमाई की थी।

दृश्यम 3 में किससे होगा विजय का सामना?

दृश्यम 3 की बात करें तो इस बार विजय सलगांवकर का सामना एसपी क्राइम ब्रांच राजवीर सिंह तोमर से होने वाला है। राजवीर का किरदार जयदीप अहलावत निभाएंगे। फिल्म में अजय देवगन, श्रिया सरन, तबु, इशिता दत्ता, रजत कपूर और प्रकाश राज जैसे कलाकार नजर आएंगे। दृश्यम 3 को अभिषेक पाठक ने डायरेक्ट किया है।

लकी अली की दो साल बाद बॉलीवुड में वापसी

दृश्यम 3 में लकी अली के फैंस के लिए भी तोहफा। फिल्म में लकी अली का गाना मुस्कुरा दो है। मुस्कुरा दो के साथ लकी अली ने लगभग दो साल बाद बॉलीवुड में वापसी की है। इससे पहले साल 2024 में रिलीज हुई फिल्म दो और दो प्यार में ‘तू है कहां’ गाना गाया था। 2024 से पहले लकी अली ने साल 2015 में तमाशा में सफरनामा गाना गाया था। इसके बाद लकी अली ने बॉलीवुड से दूरी बना ली थी।

कहां देख सकते हैं फिल्म के पहले दो पार्ट्स?

दृश्यम पार्ट 1 की बात करें तो डायरेक्टर निशिकांत कामत ने डायरेक्ट की थी। वहीं, दृश्यम 2 की बात करें तो फिल्म को अभिषेक पाठक ने डायरेक्ट किया था। दोनों पार्ट्स की आईएमडीबी रेटिंग की बात करें तो दोनों की रेटिंग 8.2 है। अगर दृश्यम 3 से पहले आप इन फिल्मों को देखना चाहते हैं तो प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN