Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/15/1200x900/ssr_1792065245180_dV2v_1792065260915_a3nt_f4bf71f3-7cad-4e1f-afd9-be323bb71f60_6hXW.jpgरणबीर कपूर और साई पल्लवी साथ में फिल्म रामायण में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के जरिए दोनों पहली बार साथ में काम कर रहे हैं। इस जोड़ी को साथ में देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं।
साई पल्लवी फिल्म रामायण में नजर आने वाली हैं। नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में साई, सीता का किरदार निभाने वाली हैं। सीता के रूप में साई को बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। अब साई के को-स्टार रणबीर कपूर जो फिल्म में राम का किरदार निभा रहे हैं, उन्होंने साई को लेकर कुछ स्पेशल बातें कही हैं।
रणबीर ने साई को लेकर क्या कहा
दरअसल, साई टॉक शो जम्मू निश्चयामी रा विद जगपति में आईं। इस शो का प्रोमो सामने आया है जिसमें रणबीर बोलते हैं, ‘साई, मुझे जो आपमें सबसे अच्छी बात लगती है वो है आपकी सच्चाई। हर को-स्टार जो आपके साथ फ्रेम शेयर करता है वो काफी खुशनसीब है। बात जब सीता की आती है, मैं सच में किसी और को इस रोल में इमैजिन नहीं कर सकता। लोग आपको एक नई लाइट में देखने वाले हैं और मैं इसका इंतजार नहीं कर सकता।’
तेलुगु दर्शकों को रणबीर का स्पेशल मैसेज
रणबीर फिर तेलुगु दर्शकों को भी स्पेशल मैसेज देते हैं तेलुगु भाषा में। वह बोलती हैं, ‘और मेरे तेलुगु दर्शक, थैंक्यू आपके प्यार के लिए।’ रणबीर के इस वीडियो पर साई बोलती हैं कि कितनी प्यारी बात है।
रामायण का दूसरा ट्रेलर
रामायण पार्ट 1 का दूसरा ट्रेलर गुरुवार शाम को रिलीज होगा। ये एक ग्रैंड इवेंट होगा बेंगलुरु में जिसमें फिल्म की पूरी कास्ट शामिल होगी। लेकिन इस बारे में अभी कन्फर्मेशन नहीं है।
रामायण मूवी की पूरी स्टार कास्ट
रामायण को नितेश तिवारी डायरेक्ट कर रहे हैं और नमित मल्होत्रा इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं। वहीं यश भी इसके को प्रोड्यूसर भी हैं। फिल्म में रणबीर-राम, साई-सीता, यश-रावण, सनी देओल-हनुमान, रवि दुबे-लक्ष्मण का किरदार निभा रहे हैं। इनके अलावा फिल्म में रकुल प्रीत सिंह, काजल अग्रवाल, लारा दत्ता, अरुण गोविल समेत अन्य स्टार्स भी हैं।
कब रिलीज होगी रामायण
रामायण 2 पार्ट में रिलीज होने वाली है। पहला पार्ट इसी साल दिवाली पर रिलीज होगा। वहीं दूसरा पार्ट अगले साल दिवाली पर।
साई की दूसरी हिंदी फिल्म
बता दें कि रामायण, साई पल्लवी की दूसरी हिंदी फिल्म है। इससे पहले वह फिल्म एक दिन में नजर आई थीं जो इसी साल रिलीज हुई थी। इस फिल्म के जरिए साई ने बॉलीवुड डेब्यू किया था। फिल्म में साई के साथ आमिर खान के बेटे जुनैद खान लीड रोल में थे। हालांकि फिल्म चली नहीं थी।
रामायण भारत की सबसे महंगी फिल्म है। नमित मल्होत्रा ने खुद बताया था कि फिल्म के दोनों पार्ट का बजट 4000 करोड़ है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




