Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार 11 साल बाद हाथ लगी बड़ी फिल्म, सिटिजनशिप के खेल ने फेरा...

11 साल बाद हाथ लगी बड़ी फिल्म, सिटिजनशिप के खेल ने फेरा इमरान खान की मेहनत पर पानी, अब क्या होगा कमबैक का?

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/15/1200x900/Imran_Khan_1792062181403_KxeH_1792062181568_PkPE_04a93ba2-3e73-4c0f-aa9f-a42a19311722_1ZrU.png

इमरान खान इस साल की शुरुआत में ‘हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस’ में एक खास कैमियो के साथ बड़े पर्दे पर वापसी की। लंबे ब्रेक के बाद फिल्मों में उनकी वापसी इसी कैमियो से हुई।

11 साल बाद हाथ लगी बड़ी फिल्म, सिटिजनशिप के खेल ने फेरा इमरान खान की मेहनत पर पानी

बॉलीवुड एक्टर और आमिर खान के भांजे इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने के लिए कहा गया है। यह निर्देश 10 अक्टूबर को मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में हुए एक विरोध प्रदर्शन में उनके शामिल होने के बाद आया है, जिसमें मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की गई थी। फॉरेनर्स रीजनल रजिस्ट्रेशन ऑफिस (FRRO) ने उन्हें नोटिस जारी कर आरोप लगाया है कि विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लेकर उन्होंने ‘फॉरेनर्स एक्ट’ (विदेशी अधिनियम) का उल्लंघन किया है। भाजपा नेता किरीट सोमैया ने शिकायत दर्ज कराई थी कि इमरान, जो अमेरिकी नागरिक हैं और जिनके पास ‘ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया’ (OCI) कार्ड है, ने इस प्रदर्शन में शामिल होकर कानून तोड़ा है। ऐसे में यह नोटिस उस समय आया है, जब इमरान करीब 11 साल के लंबे अंतराल के बाद बॉलीवुड में मेन लीड रोल के साथ वापसी करने के लिए तैयारी कर रहे हें। इमरान के फैंस को अब चिंता है कि एक्टर की फिल्म का क्या होगा।

अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर बोले इमरान खान

इमरान खान इस साल की शुरुआत में ‘हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस’ में एक खास कैमियो के साथ बड़े पर्दे पर वापसी की। इस फिल्म में वीर दास मुख्य भूमिका में हैं और इसे आमिर खान प्रोडक्शंस ने प्रोड्यूस किया है। लंबे ब्रेक के बाद फिल्मों में उनकी वापसी इसी कैमियो से हुई। इसके बाद अब इमरान बड़े पर्दे पर 11 साल बाद बतौर मेन लीड एक्टर के तौर पर वापसी करे लेकर चर्चा में रहे हैं। इमरान अपनी फिल्म ‘ब्रेक के बाद’ के डायरेक्टर दानिश असलम के साथ एक बड़े कमबैक की तैयारी कर रहे थे। यह फिल्म ‘ब्रेक के बाद’ का सीक्वल है या कोई बिल्कुल नई कहानी, इस बारे में कुछ साफ न बताते हुए इमरान ने इशारा करते हुए बताया, ‘यह फिल्म कुछ वैसी ही है, जैसे ‘ब्रेक के बाद’ की टीम 15 साल बाद अपनी जिंदगी में होगी। यह एक स्वाभाविक बदलाव है। दानिश और मेरे पास अब जिंदगी का अपना-अपना अनुभव है। उनकी शादी हो चुकी है, और मेरा तलाक हो चुका है।’

मूवी की कास्ट

खबरों के मुताबिक, इस फिल्म में भूमि पेडनेकर और गुरफतेह पीरजादा नजर आएंगे। इसके जरिए इमरान एक लीड एक्टर के तौर पर वापसी कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। पिछले साल ‘हिंदुस्तान टाइम्स’ को दिए एक इंटरव्यू में इमरान ने बताया था कि उनकी फिल्म पोस्ट-प्रोडक्शन स्टेज में है। उन्होंने कहा था, ‘शूटिंग पूरी हो चुकी है और फिल्म पोस्ट-प्रोडक्शन में है। स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म द्वारा तारीख तय किए जाने के बाद हम इसे रिलीज करने की योजना बना रहे हैं।’

इस फिल्म से किया डेब्यू

इमरान खान ने अपने मामा आमिर खान की फिल्म ‘जाने तू… या जाने ना’ (2008) से एक मुख्य अभिनेता के रूप में शुरुआत की थी। इसके बाद ‘आई हेट लव स्टोरीज़’ (2010), ‘डेल्ही बेली’ (2011) और ‘मेरे ब्रदर की दुल्हन’ (2011) जैसी फिल्मों से वे युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हो गए। हालांकि, कुछ फिल्मों के बाद वे धीरे-धीरे लाइमलाइट से दूर हो गए। इस साल की शुरुआत में, वीर दास अभिनीत फिल्म ‘हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस’ में एक छोटी सी भूमिका निभाने के बाद, इमरान अपनी अगली फिल्म की तैयारी कर रहे थे, जिसके निर्देशक ‘ब्रेक के बाद’ (2010) वाले दानिश असलम हैं। बता दें कि इमरान ने अपने मामा आमिर खान की फिल्म कयामत से कयामत तक (1988) और जो जीता वही सिकंदर (1992) में बतौर बाल कलाकार के रूप में काम किया।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN