Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/03/1200x900/srr_1780479667408_1780479677265_d18a5e77-de69-4df8-8a69-945360f1fefb.jpg

रणवीर सिंह के खिलाफ जो बैन लगा था वो एफडब्लूआईसीई ने हटा दिया है। इस बैन को हटाने के बाद एफडब्लूआईसीई के प्रेजिडेंट ने इस फैसले पर अपनी बात रखी है।

डॉन 3 को लेकर रणवीर सिंह पर फेड्रेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉय्ज ने बैन लगा दिया था। हालांकि यह बैन बुधवार को हटा दिया गया है। इस मामले पर एफडब्लूआईसीई के प्रेजिडेंट बीएन तिवारी ने अपना स्टेटमेंट दिया है। उनका कहना है कि यह बैटल ना किसी ने जीती है और ना किसी ने हारी है।

क्या कहा एफडब्लूआईसीई प्रेजिडेंट ने

पीटीआई से बात करते हुए बीएन तिवारी ने कहा, ‘हम अपने नॉन कॉरप्रेटिव डायरेक्टिव वापस ले रहे हैं आईएमपीएए, प्रोड्यूसर्स गिल्ड और सीआईएनटीएए की रिक्वेस्ट के बाद। हमें कहा गया है कि हमें प्रोड्यूसर बॉडी के साथ बैठकर बात करनी चाहिए और फिर साथ में फैसला लेना चाहिए जिससे ना प्रोड्यूसर्स, ना डायरेक्टर्स और ना ही एक्टर्स को किसी प्रकार की दिक्कत का सामना करना पड़े।’

रणवीर के नोटिस का देंगे जवाब

उन्होंने आगे कहा, ‘इस मामले में ना कोई जीता है और ना कोई हारा है। हमारा लीगल डिपार्टमेंट रणवीर के नोटिस का जवाब देगा।’

क्या है डॉन 3 को लेकर पूरा मामला

दरअसल, मामला यह है कि रणवीर के डॉन 3 छोड़ने के बाद फरहान ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज की एफडब्लूआईसीई में। उनका कहना था कि रणवीर के फिल्म को छोड़ने से उन्हें लगभग 45 करोड़ तक का नुकसान हुआ है। इसके बाद एफडब्लूआईसीई ने रणवीर को कई नोटिस भेजे और जब उन्हें किसी नोटिस का जवाब नहीं मिला तो एक्टर के खिलाफ बैन का फैसला सुनाया।

रणवीर के ऑफर्स को किए रिजेक्ट

इसके बाद खबर आई कि रणवीर ने कई बार इस मामले को सुलझाने की और अपने कुछ ऑफर दिए फरहान को कि आगे जाकर वह उनके साथ किसी प्रोजेक्ट में साथ काम करेंगे और कुछ अमाउंट दे देंगे। लेकिन फरहान ने रिजेक्ट कर दिया यह ऑफर।

रणवीर ने भेजा लीगल नोटिस

वहीं मंगलवार को फिर खबर आई कि रणवीर ने अब एफडब्लूआईसीई को नोटिस भेजा है और उसका जवाब मांगा है।

रणवीर की फिल्मों की बात करें तो लास्ट वह धुरंधर 2 में नजर आए थे। यह फिल्म सुपरहिट थी। इतना ही नहीं धुरंधर 2, भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी फिल्म बन गई है। पहले नंबर पर दंगल है।

अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो ऐसा कहा जा रहा है कि रणवीर, आदित्य धर के साथ धुरंधर के बाद दूसरी बड़ी फिल्म में काम करने वाले हैं। हालांकि इसकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है।

वहीं रिपोर्ट तो यह भी है कि वह प्रलय फिल्म में भी काम करेंगे। यह जॉम्बी पर बनी फिल्म होगी जिसे जय मेहता डायरेक्ट करेंगे।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN