Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/03/1200x900/3_june_mukesh_ambani_1780486488199_1780486493393_a8abf485-7e84-4660-b016-a249e9dac8f3.jpg

Dhurandhar Franchise: मुकेश अंबानी ने ‘डॉन 3’ विवाद के बीच रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी की तारीफ की है। उन्होंने ये तारीफ शेयरहोल्डर्स को लिखे लेटर में की है।

‘डॉन 3’ विवाद के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2’ की जमकर तारीफ की है। दरअसल, आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस स्पाई थ्रिलर फिल्म को जियो स्टूडियोज ने प्रोड्यूस किया है। ऐसे में शेयरहोल्डर्स को लिखे लेटर में मुकेश अंबानी ने जियो स्टूडियोज के एचीवमेंट्स का जिक्र किया और बताया कि कैसे ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड्स बनाए हैं।

मुकेश अंबानी ने लेटर में क्या लिखा?

मुकेश अंबानी ने पत्र में लिखा, ‘जियो स्टूडियोज ने लगातार तीन सालों तक सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में देने का रिकॉर्ड बनाया है। साल 2024 में ‘स्त्री 2’, साल 2025 में ‘धुरंधर’ और साल 2026 में ‘धुरंधर द रिवेंज’। फाइनेंशियल ईयर 2025-26 में जियो स्टूडियोज ने रिकॉर्ड-तोड़ स्पाई एक्शन थ्रिलर फिल्में ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर: द रिवेंज’ रिलीज कीं, जिन्होंने दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, रिलीज स्ट्रेटेजी और कस्टमर एंगेजमेंट के नए स्टैंडर्ड्स स्थापित किए हैं।’

मुकेश अंबानी का दावा

मुकेश अंबानी ने दावा करते हुए कहा, ‘भारत की बात तो छोड़ दीजिए, पूरी दुनिया में पहले कभी ऐसा नहीं हुआ कि किसी फिल्म फ्रेंचाइजी को दो पार्ट्स में बनाने की योजना बनाई गई हो, उसका बजट तय किया गया हो, शूटिंग की गई हो और फिर उन्हें इतने कम समय के अंतराल पर रिलीज किया गया हो।’

मूवी लवर्स का रिएक्शन

मूवी लवर्स ने मुकेश अंबानी की बात सुनने के बाद ये दावा किया कि ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ का पार्ट 1 और पार्ट 2 भी एक साथ शूट हुआ था और उन्हें भी कुछ ही महीनों के अंतराल में रिलीज किया गया था।

बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ का तहलका

मुकेश अंबानी ने बताया कि फिल्म के पहले पार्ट ने अपने दम पर इतिहास रचते हुए अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म का खिताब हासिल किया। ये फिल्म सिनेमाघरों में लगातार 15 हफ्तों तक चलती रही, जिसके बाद इसका दूसरा पार्ट रिलीज हुआ और उसने पहले पार्ट के भी सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए।

‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

‘धुरंधर’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस से नेट 840.20 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस से 1,307.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं ‘धुरंधर 2’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस से 1148.88 करोड़ रुपये और वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस से 1812.96 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। मतलब दोनों फिल्मों ने मिलकर वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस से 3120.31 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN