Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार रवि किशन का ट्रांसफॉर्मेशन देख फैंस हैरान, 57 की उम्र में घटाया...

रवि किशन का ट्रांसफॉर्मेशन देख फैंस हैरान, 57 की उम्र में घटाया 18 किलो वजन, बताया- कैसे किया ये कमाल

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/08/06/1200x900/RAVI_KISHAN_25_07_1784918436599_1784918441306_abac5dcf-7d95-4dfe-ba9a-6e703f5579ee_1786027401416_7d00e9db-a9ed-4d1d-8789-12f4eee774c7.png

रवि किशन इन दिनों अपनी फिटनेस को लेकर खूब चर्चा में हैं। इसी बीच रवि किशन की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं, जिसमें उनका ट्रांसफॉर्मेशन देख फैंस हैरान नजर आ रहे हैं।

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार रवि किशन उन स्टार्स में से हैं, जिन्होंने एक्टिंग से लेकर राजनीति तक खुद को साबित किया। यही नहीं, रवि किशन ने भोजपुरी इंडस्ट्री में ही नहीं बल्कि बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरा। ऐसे में अब रवि किशन इन दिनों अपनी फिटनेस को लेकर खूब चर्चा में हैं। इसी बीच रवि किशन की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं, जिसमें उनका ट्रांसफॉर्मेशन देख फैंस हैरान नजर आ रहे हैं। साथ ही एक्टर ने ये भी बताया कि वो अपने डेली रूटीन में किन चीजों का बदलाव किया।

इस तरह घटाया वजन

दरअसल, हाल ही में रवि किशन ने ‘रेड इंक’ के साथ बातचीत की है। इस दौरान रवि किशन ने बताया कि रोजाना एक्सरसाइज करना उनके रूटीन का एक जरूरी हिस्सा है। उन्होंने यह भी बताया कि वह पूरी तरह से शाकाहारी डाइट लेते हैं और अपनी हेल्दी जीवनशैली के तहत सामान्य दूध की जगह नारियल का दूध इस्तेमाल करते हैं। रवि किशन की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसे देखकर फैंस शॉक्ड हैं। यही नहीं, उनकी इन तस्वीरों को उनके चाहने वाले काफी पसंद कर रहे हैं और कमेंट कर उनकी तारीफ कर रहे हैं।

तस्वीरें में देखे फिट

रवि किशन की कुछ लेटेस्ट तस्वीरें फोटोग्राफर विरल भियानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में पहली में रवि किशन ब्लैक कलर की टी-शर्ट पहने हुए जिम में नजर आ रहे हैं। वो वर्क अपने बाइसेप्स दिखते नजर आ रहे हैं। वहीं, दूसरी तस्वीर में रवि बनियान पहने बालकनी से बाहर देखते हुए अपने डोले-शोले फ्लॉन्ट कर रहे हैं। इन दोनों की तस्वीरों को रवि के फैंस की तरह से खूब प्यार मिल रहा है।

मजेदार हैं कमेंट्स

इन तस्वीरों पर कई यूजर्स उनकी बॉडी देखकर तारीफ कर रहे तो कई उन्हें कमेंट कर ट्रोल। एक यूजर ने लिखा, ‘भाई चर्बी है बॉडी नहीं।’ एक दूसरा लिखता है, ‘लगन जरूरी है… वजन तो अपने-आप कम हो जाएगा, भाई।’ एक ने लिखा, ‘जिम या डाइट – रवि किशन का अंदाज, जिम और डाइट, डाइट को फॉलो करना।’ ऐसे कई और कमेंट्स इन तस्वीरों पर हैं।

फिल्मी करियर

रवि किशन ने अपने फिल्मी करियर में कई हिट भोजपुरी फिल्में दी हैं। उन्होंने संकी दरोगा, देवरा बड़ा सतावेला, पंडित जी बताई ना बियाह कब होई और गंगा जैसी हिट भोजपुरी मूवीज दी हैं। हिंदी फिल्मों की बात करें तो वो ‘लापता लेडीज’, ‘मिशन रानीगंज’, ‘बटला हाउस’, ‘मुक्काबाज’, ‘बुलेट राजा’,’रावण’, ‘लक’, ‘फिर हेरा फेरी’ और ‘तेरे नाम’ जैसी शानदार फिल्मों का हिस्सा रहे। इसके अलावा वो तमिल फिल्म ‘रेस गुर्रम’, कन्नड़ एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘रॉबर्ट’ और कन्नड़ मूवी ‘हेब्बुली’ में नजर आए।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN