Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार ‘आपने अपनी औकात दिखा दी’, निरहुआ पर भड़कीं काजल, चरित्र पर उठाए...

‘आपने अपनी औकात दिखा दी’, निरहुआ पर भड़कीं काजल, चरित्र पर उठाए सवाल

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/08/06/1200x900/Dinesh_and_Aamra_1786036222796_1786036286516_a095aa1c-6bef-4bf0-aa02-7604eb10b75f.jpg

काजल राघवानी ने भोजपुरी बवाल में निरहुआ और आम्रपाली की कही बातों के बाद अब एक इंस्टाग्राम लाइव वीडियो में उनके चरित्र पर सवाल उठाते हुए कहा है कि निरहुआ कहीं भी अपनी पत्नी के साथ नहीं दिखते, हमेशा आम्रपाली के साथ ही नजर आते हैं।

‘भोजपुरी बवाल’ के हालिया एपिसोड में डिनर टेबल पर काफी हंगामा हो गया था। तेज प्रताप यादव ने भोजपुरी स्टार्स के साथ डिनर अरेन्ज करवाया था, ताकि सभी को एकजुट किया जा सके। हालांकि यहां पर सभी सेलेब्स आपस में भिड़ गए और माहौल काफी गर्म हो गया। दिनेश लाल यादव और काजल राघवानी के बीच भी काफी नोकझोंक हो गई। इस दौरान निरहुआ और आम्रपाली ने काजल को काफी कुछ कह दिया जिसके बाद अब एक लाइव वीडियो में उन्होंने निरहुआ और काजल को जवाब दिया है।

भोजपुरी बवाल में उठाया था सवाल

दरअसल काजल राघवानी ने डिनर टेबल पर आम्रपाली पर सवाल उठाते हुए कहा था कि उनकी वजह से वह काजल के साथ काम नहीं करते हैं। काजल ने उनके हाथ से फिल्में जाने समेत निरहुआ के आम्रपाली को बहुत ज्यादा सपोर्ट करने की बात कही थी। इस पर निरहुआ और आम्रपाली ने उन्हें मिलकर घेरा था। अब अपने इंस्टा लाइव वीडियो में काजल राघवानी ने कहा है कि वह उस वक्त जो कुछ भी कह रही थीं वह सच है। भोजपुरी सुपरस्टार एक्ट्रेस ने कहा कि उन्हें अटेंशन लेने की बीमारी नहीं है।

‘असल में आपने अपनी औकात दिखा दी’

अपने इंस्टा लाइव वीडियो में काजल राघवानी ने कहा- दिनेश जी ने जो मेरे लिए कहा है कि आप मेरी औकात दिखा देंगे, यह कहकर आपने असल में अपनी औकात दिखा दी है। जो पहले मैं आपकी इज्जत करती थी वो अब जीरो पर्सेंट करूंगी। काजल राघवानी ने कहा कि वहां पर आम्रपाली जी ने इतना जो मुझे सुनाया है और कहा है, वह मैंने एक प्रोफेशनल बात कही थी। काजल ने कहा कि उन्होंने ‘भोजपुरी बवाल’ के सेट पर जो कहा था उनके हिसाब से वह सच है। काजल ने कहा कि उन्होंने बहुत सख्त लहजे में नहीं कहा था कि आप मुझे काम क्यों नहीं करने देती हैं? मैंने बहुत प्यार से यह बात कही थी।

काजल ने उठाया कुंभ मेले वाला मुद्दा

काजल राघवानी ने इसी वीडियो में कुंभ के दौरान आम्रपाली और निरहुआ के एक साथ संगम स्नान जाने वाली बात का मुद्दा उठाते हुए कहा, “कुंभ मेला में आप गए थे और वहां पर आप आम्रपाली जी का हाथ पकड़कर नहा रहे थे। आपको तो अपनी पत्नी के साथ जाना चाहिए था। तो यह कौन सा फर्ज निभा रहे थे आप यहां पर? आम्रपाली जी के साथ आप बाहर ज्यादा दिखते हो, लेकिन अपनी पत्नी के साथ आप कभी नहीं दिखते हो।” काजल राघवानी ने कहा कि गेम जोन से लेकर शूटिंग सेट और मंदिर तक आप सिर्फ आम्रपाली के साथ जाते हैं। मालूम हो कि पिछले दिनों इसी शो पर निरहुआ ने कहा था कि उन्हें आम्रपाली ने नया जीवन दिया था।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN