Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार रवि किशन के मीम पर बना ये गाना सुना? 24 घंटों के...

रवि किशन के मीम पर बना ये गाना सुना? 24 घंटों के अंदर मिले 1.3 मिलियन व्यूज

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/12/1200x900/ravi_kishan_new_song_1789192475147_bb043d7c-bad6-4f8e-8615-8a77048e6f4d_1789192483973_2eb97c1b-db48-43df-8609-3a4a30258518_47532b93-4a48-402f-8107-5ba8977d8891_76b5d3df-c6cd-4e01-b382-c77600293e66.jpg

इंटरनेट पर हर तरफ रवि किशन के ही मीम्स छाए हुए हैं। रवि के हर वीडियो और मीम्स को लोगों ने खूब प्यार दिया।

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार रवि किशन बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड और आज राजनीति में भी अपनी खास पहचान बनाई। सांसद रवि किशन ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं। रवि प्रोफेशनल लाइफ के साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। बीते दिनों कुछ दिनों से रवि किशन अपने मीम्स को लेकर इंटरनेट पर चर्चा में बने हुए हैं। इंटरनेट पर हर तरफ रवि किशन के ही मीम्स छाए हुए हैं। रवि के हर वीडियो और मीम्स को लोगों ने खूब प्यार दिया। ऐसे में अब रवि किशन ने अपने इन मीम्स और इस मौके का पूरा फायदा उठाते हुए टी-सीरीज से हाथ मिलाया और ‘मनी फॉलोज माय ब्रदर’ गाना बना दिया। इस वीडियो सॉन्ग में उनके मीम्स को पूरी तरह से सेलिब्रेट किया गया है। ये गाना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। महज कुछ ही घंटों में इस गाने ने यूट्यूब पर बवाल मचा दिया है। इसके व्यूज मिलियन्स में हो गए हैं।

रवि किशन के मनी फॉलोज माय ब्रदर गाने की धूम

रवि किशन का गाना ‘मनी फॉलोज माय ब्रदर’ शुक्रवार, 11 सितंबर को टी-सीरीज पर रिलीज किया है। ये गाना रिलीज होते ही इंटरनेट पर ट्रेंड कर रहा है। के तौर पर शुरू हुई यह बात अब एक गाने में बदल गई है, क्योंकि टी-सीरीज ने इस वायरल लाइन को एक पूरे गाने का रूप दे दिया है। ‘मनी फॉलोज माय ब्रदर’ गाने को रवि किशन ने अपनी आवाज दी है। इस गाने में मेलो डी और दिवंगत पंजाबी गायक सुरजीत बैंस बिंद्राखिया की आवाज भी शामिल है। यह गाना बिंद्राखिया के मशहूर पंजाबी गाने ‘लक टुनु टुनु’ का मॉडर्न वर्जन भी है।

गाने में एक्टर की एनर्जी ने जीता दिल

रवि किशन के नए गाना ‘मनी फॉलोज माय ब्रदर’ के बोल मेलो डी और शमशेर संधू ने लिखे हैं। वहीं, इसको संगम वैज्ञानिक ने प्रोड्यूस किया है। इसका संगीत मेलो डी, संगम वैज्ञानिक और अतुल शर्मा ने तैयार किया है। म्यूजिक वीडियो को पोस्ट गुरु ने डायरेक्ट किया है। रवि किशन म्यूजिक वीडियो में रवि किशन हमेशा की तरह ही अपने वायरल मीम्स के अंदाज में डांस करते नजर आ रहे हैं। उनकी एनर्जी इस गाने में नेक्स्ट लेवल की नजर आ रही है।

गाने को मिले इतने मिलियन व्यूज

लुक की तो बात ही क्या करें गाने में रवि किशन ने चमकीले कपड़े पहने और आलीशान लाइफस्टाइल के बीच, एक्टर गाने में अपना खास अंदाज और पर्सनैलिटी दिखा रहे हैं। इंस्टाग्राम पर म्यूजिक वीडियो शेयर करते हुए रवि किशन ने लिखा, ‘पूरे देश को पागल करने आ रहा हूं’। बता दें कि यूट्यूब पर खबर लिखने तक इस गाने के 1.3 मिलियन व्यूज हो चुके हैं।

वर्कफ्रंट

रवि किशन के वर्कफ्रंट के बात करें तो वो हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में नजर आए।इस फिल्म में रवि किशन ने बब्बन भैया का किरदार निभाया है। वो एक ऐसे गैंगस्टर बने हैं, जो मिर्जापुर की गद्दी पर कब्जा करना चाहता है। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN