Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/12/1200x900/ngi_1773379393552_1773379398647_1789184734738_8ae935d1-66b3-4b59-b31c-9deffe99a4cc_97de23df-c676-4ba4-b7e2-b5bfc01ffd1a_1c43e10d-f19a-44b3-bf08-ca200d376280.jpgनीना गुप्ता जल्द ही आने वाली कॉमेडी-ड्रामा सीरीज ‘चुंबक’ में नजर आएंगी। ये सीरीज में एक ही इलाके में रहने वाले पांच परिवारों की कहानी पर आधारित है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस नीना गुप्ता शोबिज की दुनिया का एक फेमस चेहरा हैं। आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। नीना ने अपने फिल्मी करियर में कई शानदार फिल्में दी हैं। यही नहीं, एक्ट्रेस ने ओटीटी पर भी अपना जलवा दिखाया। नीना अपनी दमदार एक्टिंग के साथ-साथ अपनी बेबाक अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं। जब भी नीना ने उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर सवाल किए गए उन्होंने हमेशा ही खुलकर जवाब दिया। हाल ही में उन्होंने बॉडी शेमिंग, दखल देने वाले रिश्तेदारों और बॉडी-शेमिंग करने वाले लोगों को लेकर पूछे गए सवाल का मजेदार अंदाज में जवाब दिया।
‘मैं तुम्हारे बाप का तो नहीं खाती’
नीना गुप्ता ने हाल ही में CNN-न्यूज18 को अपना इंटरव्यू दिया। इस दौरान नीना ने बताया कि जो लोग उनके लुक और पहनावे के साथ-साथ शादी कब करोगी जैसे सवाल करते हैं उन्हें जवाब देना एक्ट्रेस को बहुत ही अच्छी तरह से आता है। नीना ने इंटरव्यू में पूछा गया कि वह उन रिश्तेदारों या दूसरे लोगों से कैसे निपटती हैं जो यूं ही पूछ लेते हैं, ‘आप शादी कब कर रही हैं?’ उन्होंने बताया कि ऐसे सवालों के लिए उनके पास हमेशा एक जवाब तैयार रहता है। नीना ने कहा इन सवालों पर मैं सीधा कहती हूं, ‘मैं तुम्हारे बाप का तो नहीं खा रही ना, अपने बाप का खा रही हूं। तुम्हें क्या प्रॉब्लम है, शादी करी कि नहीं?’
क्या मैं 60 की उम्र में प्रेग्नेंट हूं?
गुप्ता ने एक घटना भी याद की जब साड़ी पहनने के दौरान कपड़ों की वजह से वो हल्की मोटी दिख रही थी और तभी लोगों ने उनके वजन पर कमेंट किया था। उन्होंने कहा, ‘मैंने साड़ी पहनी थी और उसे यहां ऐसे ठीक किया था, जिससे कमर के पास थोड़ा भारीपन लग रहा था। लोग कहने लगे, ‘मेरी उम्र, यानी 60 साल की उम्र में, क्या मैं प्रेग्नेंट हूं?’ इस तरह के कमेंट्स से परेशान होने के बजाया नीना गुप्ता ने उन कमेंट्स को बॉडी-शेमिंग का सामना कर रहे दूसरों के लिए एक सीख में बदलने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपनी टीम से लोगों को यह बताने के लिए कहा कि वह प्रेग्नेंट हैं। उन्होंने कहा, ‘इसलिए मैं अपने आस-पास के लोगों को सलाह देती हूं कि अगर कोई आपकी बॉडी-शेमिंग करे, तो उन्हें बता दें कि आप प्रेग्नेंट हैं।’
जल्द नजर आएंगी ‘चुंबक’ में
नीना गुप्ता जल्द ही आने वाली कॉमेडी-ड्रामा सीरीज ‘चुंबक’ में नजर आएंगी। ये सीरीज में एक ही इलाके में रहने वाले पांच परिवारों की कहानी पर आधारित है। इसमें देवेन भोजानी, अर्जुन बिजलानी, हेली शाह, सुमित व्यास, मानसी पारेख, सुमित राघवन, संदीप धर, डेलनाज़ ईरानी, अनंत वी. जोशी और अमायरा दस्तूर भी अहम भूमिकाओं में हैं। ‘चुंबक’ को ‘हैट्स ऑफ प्रोडक्शंस’ ने बनाया है, जो ‘साराभाई वर्सेस साराभाई’ और ‘खिचड़ी’ जैसे लोकप्रिय शो बनाने वाला प्रोडक्शन हाउस है। इस सीरीज को आतिश कपाड़िया ने लिखा और डायरेक्ट किया है, जबकि जमनादास (जेडी) मजीठिया और कपाड़िया इसके प्रोड्यूसर हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




