Source :- LIVE HINDUSTAN
रवि किशन ने इंटरव्यू में अपने फिटनेस और डाइट के बारे में बताया। कैसे वो सिंपल घर का खाना, तुलसी का पत्ता जैसी चीजों को खाकर अपने वजन को कंट्रोल रखते हैं और 56 की उम्र में बिल्कुल फिट रहते हैं।
रवि किशन मीम्स के साथ फिटनेस को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। काफी टाइम से सोशल मीडिया पर मीम्स के फेवरेट बने रवि किशन बातें भले ही गजब की करते हों लेकिन फिटनेस के मामले में काफी सीरियस रहते हैं। 56 की उम्र में वो काफी फिट रहते हैं और मोटापे से दूर रहने के लिए उन्होंने अपनी स्पेशल डाइट भी शेयर करते रहते हैं। अपनी डाइट के बारे में बात करते हुए सांसद और एक्टर रवि किशन ने बताया था कि मोटापे और चेहरे पर दिखने वाले डबल चिन से दूर रहने के लिए वो काफी साधारण घर का खाना खाते हैं।
रवि किशन ने शेयर की साधारण सी डाइट
रवि किशन ने इंटरव्यू में बताया कि वो खाने के मामले में काफी माइंडफुल रहते हैं। उन्होंने बताया कि पेट का साइज बहुत छोटा सा होता है। जितना ज्यादा आप इसे खिलाते रहेंगे उतना ही पेट बढ़ेगा, डबल चिन होगी और साथ ही शरीर पर मोटापा भी नजर आने लगेगा। इसलिए आप क्या खा रहे हैं और क्या नहीं, इस मामले में माइंडफुल रहने की जरूरत होती है। मैं दाल, सब्जी और रोटी खाता हूं। जूस पीता हूं, भीगे चने और बादाम खाता हूं। हर सुबह तुलसी के पत्ते चबाता हूं।
18 किलो तक वजन घटाया
हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में रवि किशन ने बताया कि उन्होंने 90 किलो से वजन घटाकर 72 किलो कर लिया। 18 किलो वजन घटाने के बारे में बात करते हुए उन्होंने बताया कि मैं अपनी बॉडी को तैयार कर रहा हूं, उसे फिट कर रहा हूं और उसे स्लिम कर रहा हूं।’ काम की जिम्मेदारियों की वजह से जब वजन बढ़ना शुरू हुआ तो उन्होंने दुबला शरीर पाने के लिए फलों से भरपूर डाइट लेना शुरू कर दिया है और इस तरह डाइट में बदलाव करके 18 किलो वजन कम कर लिया। फिट रहने के लिए सही खानपान के साथ एक्सरसाइज भी जरूरी है।
रवि किशन ने साफ किया कि उनके खाने-पीने का तरीका सिर्फ फलों तक ही सीमित नहीं है। वजन घटाने के लिए वो इंटरमिटेंट फास्टिंग करते हैं और एक टाइम खाते हैं। लेकिन साथ ही उनके डाइट में बीच-बीच में थोड़े बहुत बदलाव भी होते हैं। कभी भीगे हुए ड्राई फ्रूट्स और सलाद खाते हैं। वहीं जरूरत पड़ने पर डाइट में प्रोटीन, कार्ब्स और घी भी शामिल करते हैं।’ रवि कहते हैं, उन्हें एवॉकाडो, कीवी सेब, केले, संतरे और फ्रेश फ्रूट जूस पसंद है।
रवि किशन का फिटनेस सीक्रेट है ये एक्सरसाइज
केवल खानपान काफी नहीं अगर फिट रहना है तो सही एक्सरसाइज भी जरूरी होती है। फिट रहने के लिए रवि किशन अपने रूटीन में इन दिनों कई दूसरी एक्सरसाइज को शामिल कर रहे हैं। रेड इंक को दिए इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि वो इन दिनों ताई ची सीख रहे हैं और साथ ही दंड बैठक भी करते हैं। ताई ची एक चीनी मार्शल आर्ट है जो अपने स्लो, कंट्रोल और बॉडी बैलेंस के लिए जानी जाती है। इसमे बॉडी को फ्लैक्सिबल होने में मदद मिलती है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



