Source :- LIVE HINDUSTAN
बालकनी में अगर आपने मनी प्लांट का पौधा कई बार लगाना है लेकिन वह हमेशा सूख जाता है या बढ़ता ही नहीं है तो यहां बताए स्टेप्स को अपनाकर इसकी देखरेख करें। थोड़ी बहुत केयर करने से ही ये पौधा खूब हरा हो जाएगा।
मनी प्लांट एक ऐसा पौधा है जो अधिकतर हर घर में पाया जाता है। यह पौधा एक तरह की बेल होता है, जो दिखने में बेहद खूबसूरत लगता है। मनी प्लांट को मिट्टी और पानी दोनों जगह पर लगाया जा सकता है। बहुत से लोग इसे इसलिए भी घर में लगाते हैं क्योंकि ये एक नेचुरल एयर प्यूरीफायर की तरह भी काम करता है। वैसे तो इसे घर पर लगाना काफी आसान है और बहुत कम देखरेख करके भी ये आसानी से बड़ा और घना हो जाता है, लेकिन फिर भी बहुत लोग शिकायत करते हैं कि उनके घर में लगे मनी प्लांट की ग्रोथ रुक गई है। ऐसे में यहां हम कुछ टिप्स बता रहे हैं जिन्हें अपनाकर मनी प्लांट तेजी से बढ़ेगा भी और घना भी हो जाएगा।
सही गमला चुनें
मनी प्लांट को लगाने के लिए शुरुआत में ही बहुत बड़ा गमला न लें। जड़ों से थोड़ा ही बड़ा गमला रखें और अच्छी ड्रेनेज वाली मिट्टी का इस्तेमाल करें।
रोशनी का रखें ध्यान
मनी प्लांट के लिए बहुत ज्यादा तेज रोशनी की जरूरत नहीं होती है। इसलिए पौधे को तेज रोशनी में नहीं बल्कि इंडायरेक्ट रोशनी में रखें। मनी प्लांट के सिए सुबह की 1 से 2 घंटे की हल्की धूप ठीक है। दोपहर की सीधी धूप से पत्ते जल सकते हैं।
मनी प्लांट के लिए पानी
मनी प्लांट को बहुत ज्यादा पानी नहीं चाहिए होता। इसलिए ऊपर की 1 से 2 इंच मिट्टी सूखने पर ही पानी दें। इसके अलावा गमले में ड्रेनेज होल जरूर होना चाहिए वरना इसकी जड़ें सड़ सकती हैं।
समय-समय पर डालें खाद
पौधों को ग्रोथ के लिए खाद की जरूरत होती है। इसलिए हर 3 से 4 हफ्ते में हल्का बेलेंस्ड लिक्विड फर्टिलाइजर का इस्तेमाल करें। मनी प्लांट में बहुत ज्यादा खाद न डालें।
प्रूनिंग है सबसे जरूरी
अगर आप चाहते हैं कि मनी प्लांट की बेल लंबी और पतली हो तो इसकी बेलों के सिरों को समय-समय पर काटते रहें। कटिंग के ठीक ऊपर से नई शाखाएं निकलती हैं, जिससे पौधा घना होता है।
बेल को दें सहारा
अगर बड़ा और पत्तेदार पौधा चाहिए तो गमले में कोई डंडा या फिर बेल के ऊपर एक रस्सी बांध दें।मनी प्लांट ऊपर चढ़ते समय अक्सर बड़े पत्ते विकसित करता है।
पत्तियों को साफ करें
मनी प्लांट की पत्तियों को साफ भी करते रहें। इसके लिए समय-समय पर गीले मुलायम कपड़े से पत्ते पोंछें ताकि धूल जमा न हो। इसके अलावा पाइप का इस्तेमाल करके भी पौधे की पत्तियों को धो सकते हैं।
कटिंग से कैसे पौधा
मनी प्लांट की कटिंग लगाने के लिए सबसे पहले किसी हेल्दी बेल से करीब 4 से 6 इंच लंबी कटिंग काटें। नीचे के पत्ते हटा दें और कटिंग को साफ पानी से भरे गिलास में इस तरह रखें कि कम से कम एक-दो नोड पानी में डूबे रहें, लेकिन पत्ते पानी में न डूबें। गिलास को ऐसी जगह रखें जहां अच्छी लेकिन सीधी धूप न आती हो और हर 3–5 दिन में पानी बदलते रहें। कुछ हफ्तों में जड़ें निकलने लगेंगी। जब जड़ें अच्छी तरह निकल जाएं तो कटिंग को हल्की, अच्छी ड्रेनेज वाली मिट्टी में लगा दें।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN


