Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/05/29/1200x900/ranbir_kapoor_29_05_1780048481209_1780048485689_0dd58d25-a0e4-4c74-a2d6-9deee8baf7ad.pngNitesh Tiwari Ramayana: रामायण का पार्ट 1 इस साल के सबसे बड़े प्रोजेक्ट्स में से एक माना जा रहा है। इस फिल्म के लिए कास्ट और नितेश तिवारी की टीम ने कड़ी मेहनत की है। नितेश तिवारी की रामायण में नजर आनेवाले एक्टर शिशिर शर्मा ने बताया कि सेट पर नॉनवेज खाना लाना मना था।
रणबीर कपूर की रामायण का पहला पार्ट इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक माना जा रहा है। फिल्म में इंडस्ट्री के बड़े-बड़े स्टार्स नजर आनेवाले हैं। इस फिल्म को लेकर लोगों की उत्सुकता भी समय के साथ बढ़ती जा रही है। रामायण में भगवान राम के गुरु वशिष्ठ का किरदार निभाने वाले एक्टर शिशिर शर्मा ने फिल्म की शूटिंग के कुछ किस्से शेयर किए। उन्होंने बताया कि फिल्म के सेट पर नॉनवेज खाना लाना मना था। उन्होंने ये भी बताया कि सेट पर सभी एक्टर्स ने बहुत अनुशासन के साथ काम किया है।
रणबीर कपूर ने रामायण के लिए छोड़ा था नॉनवेज?
शिशिर शर्मा ने सिद्धार्थ कनन के साथ खास बातचीत में रामायण की शूटिंग के बारे में बात की। शिशिर से पूछा गया कि ऐसी बातें थीं कि रामायण की शूटिंग के लिए रणबीर कपूर ने नॉनवेज खाना छोड़ दिया था? एक्टर ने कहा कि हां, छोड़ दिया होगा क्योंकि उनकी बॉडी बहुत शानदार लगी है। मतलब उन्होंने काम किया है अपनी फिजीक पर।
रामायण के सेट पर नॉनवेज खाना लाना था मना
इसी के साथ शिशिर शर्मा ने कहा कि सभी को बोला गया था कि रामायण के सेट पर कोई भी नॉनवेज फूड लेकर नहीं आएगा। शिशिर ने कहा कि हमने इस आदेश का पालन किया। उन्होंने बताया कि जितने भी दिन उन सबने काम किया, वो अपने घर से सिर्फ वेज खाना लेकर आते थे। उन्होंने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि ये कोई इतनी बड़ी दिक्कत नहीं है। नॉनवेज नहीं मिला तो नहीं मिला। इसमें कौन सा बड़ा पहाड़ टूट पड़ा।
सेट पर सभी अनुशासन से करते थे काम
शिशिर ने इसके बाद सभी एक्टर्स की तारीफ करते हुए कहा कि रणबीर कपूर (राम), रवि दुबे (लक्ष्मण), आदित्यनाथ कोठारे (भरत) और साई पल्लवी समेत सभी एक्टर्स बहुत अनुशासन से काम करते थे। शिशिर ने फिल्म के चीफ एडी की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि 300 लोगों की यूनिट को केवल एक आदमी संभालता है, वो है चीफ एडी। चिल्ला-चिल्ला के उनका गला खराब हो जाता था, लेकिन उन्होंने कभी अनुशासन को छोड़ा नहीं।
साथ में सभी एक्टर्स करते थे रिहर्सल
एक्टर ने बताया कि सेट पर अनुशासन कुछ इस तरह था कि अगर आपको बोला है 10 बजे आना है, तो आना है। लोग आते थे। ऐसा नहीं है कि रणबीर कपूर स्टार हैं तो वो देरी से आते हों, वो भी 10 बजे आते थे। शिशिर ने बताया कि वो सब लोग सेट पर साथ में ही रिहर्सल करते थे।
रातभर सेट पर रुके थी रामायण की कास्ट
शिशिर ने कहा कि सभी एक्टर्स में अपने रोल के लिए कमिटमेंट थी। उन्होंने बताया कि लोग सेट पर फोन लेकर नहीं आते थे, ताकि ध्यान ना भटके। उन्होंने बताया कि पूरी कास्ट रात-रात भर सेट पर रहकर फिल्म और अपने रोल्स को लेकर चर्चा करती थी। उन्होंने बताया कि उन्हें नहीं पता कितनी रातें, लेकिन एक रात का उन्हें याद है, रणबीर को छोड़कर कोई भी अपनी वैनिटी में नहीं गया था। सारे किरदार लाइन से रातभर सेट पर बैठे थे कि ये कभी भी बुला सकते हैं। सब अपने-अपने कॉस्ट्यूम में पूरी रात सेट पर थे।
नितेश तिवारी की रामायण के बारे में पूछे जानेवाले सवाल
✦रामायण का पहला पार्ट कब रिलीज होगा?−
इसी साल दिवाली के मौके पर रामायण का पहला पार्ट रिलीज होगा।
✦रामायण के कलाकार+
✦क्या रामायण का ट्रेलर रिलीज हो गया है?+
SOURCE : LIVE HINDUSTAN





