Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार रामायण: कुंभकर्ण के काम आया एवेंजर्स का ‘हल्क’, एक्टर फैजल मलिक ने...

रामायण: कुंभकर्ण के काम आया एवेंजर्स का ‘हल्क’, एक्टर फैजल मलिक ने यूं की अपने रोल की तैयारी

7
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/20/1200x900/11be9d6d-c808-4bee-ad45-1ccbea9948e8_1792491702811_wZnG_1792491707282_X1Ik_89e448fc-8e52-497c-b331-f81e63183837_RdAV.png

नितेश तिवारी की रामायण में कुंभकर्ण का किरदार निभाने वाले एक्टर फैजल मलिक ने एवेंजर्स के इस किरदार से ली प्रेरणा। ऐसे तैयार किया अपना रोल, टीवी सीरियल रामायण के किरदार को बताया अमर।

नितेश तिवारी की ‘रामायण’ इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है। ऑडियंस फिल्म का इंतजार कर रही है। इस फिल्म के लीड एक्टर्स की झलक ट्रेलर में दे दी गई है। अब सपोर्टिंग किरदारों के लुक सामने आने लगे हैं। फिल्म में रावण के भाई कुंभकर्ण की एक झलक सामने आई है। ये किरदार ‘पंचायत’ के प्रह्लाद चाचा एक्टर फैजल मलिक ने निभाया है। उन्होंने बताया कि रामायण का हिस्सा बनना बचपन के सपने का सच होना था। एक्टर ने बताया कि ये किरदार निभाने के लिए उन्होंने हल्क के किरदार से प्रेरणा ली थी।

फैजल मलिक ने हल्क को देखकर तैयार किया अपना रोल

हाल में वैरायटी इंडिया से बातचीत में उन्होंने कहा, ‘हम सभी ने हल्क को देखा है और यह भी कि कैसे एक्टर मार्क रफालो उस बड़े हरे इंसान में बदल जाते हैं। जब मैं यह सोचने लगा कि मैं कैसा दिखूंगा, तो मेरे लिए यही एक रेफरेंस था।’ आगे एक्टर ने बताया ‘रामायण’ में कुंभकर्ण का किरदार निभाना मेरे लिए किसी सपने के सच होने जैसा है। हम ‘रामायण’ देखते हुए बड़े हुए हैं, इसलिए इसमें से किसी किरदार को निभाना बहुत बड़ी किस्मत की बात है। यहां चुनौती यह है कि यह दुनिया मेरे लिए बिल्कुल अलग है। वह कोई आम इंसान नहीं है, वह बहुत विशाल, बड़ा है और छह महीने तक गहरी नींद में रहता था। इन सब बातों को ध्यान में रखकर एक बेहतरीन परफॉरमेंस देना काफी मुश्किल काम है।’

टीवी सीरियल रामायण की तारीफ

आगे एक्टर ने रामानंद सागर के टीवी सीरियल रामायण के बारे में बात करते हुए उन किरदारों अमर बताया। एक्टर ने सीरियल के बारे में बात करते हुए लिखा, ‘हकीकत यह है कि ये किरदार, और यहां तक कि इन्हें निभाने वाले कलाकार भी, लोगों की यादों में अमर हैं। अरुण गोविल जी ने दशकों पहले भगवान राम का किरदार निभाया था, और आज भी लोग उन्हें भगवान राम के रूप में ही पूजते हैं।’

फैजल मलिक को कुंभकर्ण बनाने में मेकर्स ने की मेहनत

फैजल मलिक ने आगे ये कहा कि उनके लिए सबसे बड़ा चैलेंज फैंस के लिए दिलों में जगह बनाना है जैसे पहले उन्होंने पंचायत ने प्रह्लाद चाचा का किरदार निभाकर बनाई थी। उन्होंने उम्मीद जताई है कि लोग उन्हें एक कुंभकर्ण के किरदार में भी प्यार दें। साथ ही बताया कि डायरेक्टर नितेश निवारी उनके किरदार को बनाने में जुटे रहे हैं। उनका किरदार दूसरों से अलग था और विशाल था, कुंभकर्ण कैसा दिखना चाहिए मेकर्स ने इसका खास ख्याल रखा है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN