Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/16/1200x900/setgtrrdfdd_1789555411589_RAvE_1789555415366_I4V4_3cd34b15-77bd-4de7-a1ac-daaa5936a9b9_NmGy.jpgजियो हॉटस्टार पर इस हफ्ते 6 नई फिल्में, सीरीज और शोज दस्तक देने वाले हैं। एक से बढ़कर एक कंटेंट की बाढ़ आने वाली है। हॉरर से लेकर कॉमेडी और एक्शन ड्रामा आपको एंटरटेन करने के लिए काफी है। ये है आने वाली फिल्में-
जियो हॉटस्टार का ये हफ्ता खास होने वाला है। इस हफ्ते ऑडियंस को शानदार फिल्में और वेब सीरीज देखने को मिलने वाली हैं। इस हफ्ते हॉरर के साथ एक्शन, रोमांस और थ्रिलर फिल्में एंटरटेनमेंट डबल कर देंगी। कुछ ऐसी भी फिल्में हैं जो आपको सीट से हिलने नहीं देंगी। तो अगर आपको भी अपना हफ्ता प्लान करना है तो अपनी मूवी की लिस्ट में ये फिल्में जरूर शामिल कर लीजिए। जानिए कब आ रही हैं ये फिल्में और सीरीज-
द रियल हाउसवाइव्स ऑफ न्यूयॉर्क सिटी सीजन 16
रिलीज-16 सितंबर
जियो हॉटस्टार
ये एक रियलिटी बेस्ड रियल हाउसवाइव्स ऑफ न्यूयॉर्क सिटी पर बेस्ड शो शो है। इसका नया सीजन हां चुका है और हफ्ते नए एपिसोड रिलीज किए जा रहे हैं। इस शो को आप 16 सितंबर को जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
द ममी
रिलीज डेट-17 सितंबर
जियो हॉटस्टार
एक हॉरर, सुपरनैचुरल फिल्म द ममी इस गुरुवार को जियो हॉटस्टार पर दस्तक देने वाली है। फिल्म एक ऐसे परिवार पर बेस्ड है जो अपनी बीमार और लापता बेटी से मिलता है और उन्हें एहसास होता है कि उनकी बेटी के साथ कुछ परेशानियां हैं। ये फिल्म 17 सितंबर को जियो हॉटस्टार पर रिलीज हो रही है।
इंडिया के टॉप 1 पर्सेंट
रिलीज डेट-18 सितंबर
जियो हॉटस्टार
अनिल कपूर अपना नया रियलिटी गेम शो लेकर आ रहे हैं जिसका नाम है इंडिया के टॉप 1 पर्सेंट। अनिली इसके होस्ट होंगे। शो में कंटेस्टेंट को अजीब तरह के सवालों का जवाब देना होगा। ये शो 18 सितंबर से जियो हॉटस्टार पर देखा जा सकेगा।
थुडक्कम
रिलीज डेट-18 सितंबर
जियो हॉटस्टार
थुडक्कम एक मलयालम भाषा की फिल्म है जिसमें मार्शल आर्ट ड्रामा दिखाया जाएगा। फिल्म को OTT पर देखने का इंतजार हो रहा है। ये फिल्म 18 सितंबर को जियो हॉटस्टार पर देखी जा सकती है।
मोब्लैंड- सीजन 2
रिलीज डेट-18 सितंबर
जियो हॉटस्टार
मोब्लैंड- सीजन 2 एक इंग्लिश सीरीज है जो लंदन के दो कॉम्पीटीटर और क्रिमिनल फैमिली की लड़ाई पर बेस्ड है। ये सीरीज आप 18 सितंबर से जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
बिग बॉस 20
हर दिन
जियो हॉटस्टार
फिल्मों और वेब सीरीज के अलावा सलमान खान का होस्ट किया हुआ शो बिग बॉस 20 भी हर दिन जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं। हर नया एपिसोड आपको खूब एंटरटेन करने वाला है। माही विज और आम्रपाली दूबे के बीच लड़ाई से लेकर काजी का एंटरटेन करना आपको पसंद आएगा। शो का नया एपिसोड हर दिन जियो हॉट स्टार पर देखा जा सकता है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




