Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार रामायण में सीता के फाइट सीन पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा,...

रामायण में सीता के फाइट सीन पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- शर्म आनी चाहिए आपको

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/11/10/1200x900/ramp_1794287869350_3Crv_1794287898475_dKaq_44192de6-8a40-44dd-9067-ec6905787aed_pfPh.jpg

रणबीर कपूर की फिल्म रामायण की जहां एक तरफ तारीफ हो रही है। वहीं मुकेश खन्ना ने फिल्म के मेकर्स पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने सीता के किरदार के फाइट सीक्वेंस पर भी तंज कसा है।

रामायण फिल्म की रिलीज को 6 दिन हो गए हैं। नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित इस मूवी में रणबीर कपूर ने राम, यश ने रावण और साई पल्लवी ने सीता का किरदार निभाया है। फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। लेकिन अब मुकेश खन्ना ने फिल्म को लेकर अपना रिएक्शन दिया और उन्होंने मेकर्स को लताड़ा है।

रामायण पर मुकेश खन्ना ने उठाए सवाल

मुकेश ने अपना वीडियो शेयर किया है यूट्यूब में और रामायण के मेकर्स पर सवाल खड़े किए हैं। मुकेश ने कहा कि मेकर्स ने क्रिएटिव लिबर्टी का फायदा उठाते हुए और कहानी में खुद की चीजें शामिल कर दी हैं। मुकेश बोले, ‘रामायण फिल्म रिलीज हुई जिसे रामायणा कहा जा रहा है। फिल्म को लेकर कई रिव्यूज आ रहे हैं। लेकिन अभी तक क्लीयर नहीं है कि फिल्म कितना कमाएगी। अब मुद्दा सिर्फ कमाई का है। फिल्म बनाई गई है 4000 करोड़ तो उसे कैसे कमाना है इस पर फोकस किया जा रहा है।’

मुकेश बोले, ‘रामायण मैंने अभी तक देखी नहीं है और कल पर्सो मैंने प्रेस कॉनफ्रेंस में कहा था कि मैंने देखी नहीं है तो मेरा बोलना हक नहीं है। लेकिन पिछले 5-6 दिनों से जबसे मूवी रिलीज हुई है तो लोगों ने अपना रिव्यू देना शुरू कर दिया है। उन रिव्यूज और फिल्म के प्रमोज को लेकर मैं रिव्यू देना चाहूंगा। लोग जो बोल रहे हैं उसके बाद मैं फिल्म नहीं देखूंगा। मैं वैसे भी जब फिल्म देखने जाता हूं तो पूरे स्टाफ को लेकर जाता हूं और मैं नहीं चाहता कि इतने पैसे खर्च कर प्रोड्यूसर को फायदा करवाऊं।’

सीता के फाइट सीक्वेंस पर बोले शर्म आनी चाहिए

मुकेश ने फिर कहा सबसे बड़ी बात तो ये है कि किसी एक ने कहा कि क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि रामायण में सीता फाइट सीक्वेंस कर रही हैं तो इस पर मुकेश ने कहा कि मैं इस बात से हैरान था। लेकिन बता दूं कि वाल्मीकि रामायण में ऐसा कुछ नहीं था। सीता ने कभी ऐसा कुछ नहीं किया वह मर्यादा पुरुषोत्तम की पत्नी थीं जिन्होंने पति के साथ 14 साल का वनवास किया बिना अपनी गलती के। आपने फिल्म में दिखाया की सीता फाइटर थीं तो ऐसा कुछ नहीं था। अगर वह फाइटर थीं तो रावण कैसे सीता को लेकर चला गया। सीता ने रावण से क्यों लड़ाई नहीं की। इसके बाद मैंने प्रोड्यसर की एक स्टेटमेंट सुनी कि हमने ये सीन वाल्मिकी रामायण से नहीं बल्कि एक अद्भुत रामायण देख ये सीन बनाया।

मुकेश ने पूछा किसी और धर्म से कर सकते हैं छेड़छाड़

मुकेश ने कहा, ‘मैं प्रोड्यूसर साहब से कहूंगा कि ये हिम्मत आप दूसरे धर्म में करके दिखाएं। क्या कुरान के साथ आप छेड़छाड़ कर सकते हैं, क्या बाइबल के साथ छेड़छाड़ कर सकते हैं अगर नहीं तो हमारी रामायण के साथ नहीं।’

मुकेश बोले कि हमारे ऑफिस में पंडित जी आए थे तो मैंने उनसे पूछा कि क्या आप जानते हैं कि सीता फाइटर थीं तो वह हैरान थे। शर्म आनी चाहिए आपको।

यश की बतौर रावण तारीफ पर मुकेश को ऑब्जेक्शन

मुकेश ने आगे कहा, ‘दूसरा ऑब्जेक्शन मेरा है कि यश की तारीफ हो रही है रावण के लिए, रणबीर कपूर से ज्यादा। सब कह रहे हैं कि यश ने कमाल कर दिया। देखो कमाल तब करते हैं जब उन्हें स्क्रिप्ट वैसे मिलती है। भीष्म पिता माह के किरदार में मैंने कमाल किया तो वो इसलिए क्योंकि मुझे वैसी स्क्रिप्ट मिली है। अब यश की जो वाहवाही हो रही है वो इसलिए कि नरेटिव वैसा था कि रावण को राम से ज्यदा दिखाया है।’

अनुपम खेर पर कसा तंज

मुकेश खन्ना ने फिर अनुपम खेर के फिल्म की तारीफ करने पर भी तंज कसा। वह बोले, ‘एक एक्टर को मैंने तारीफ करते देखा और उन्होंने इतनी तारीफ की मुझे लगा कि फिल्म अच्छी होगी क्योंकि वह इतना बड़ा एक्टर है और उसने इतनी कमाई की है। लेकिन फिर लोगों के अलग-अलग रिव्यू देखे तो समझ नहीं आया कि इतना बड़ा एक्टर कैसे फिर इतनी तारीफ कर रहा है। लेकिन फिर मुझे किसी ने बताया कि उनकी आवाज जटायू में यूज हुई है तो मैंने बोला ओह तो इसलिए आप तारीफ कर रहे हैं। तो मैंने इसलिए उनका रिव्यू नकार दिया है।’

SOURCE : LIVE HINDUSTAN