Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार Bigg Boss 20 : लव गिल संग लड़ाई में अरिशफा खान ने...

Bigg Boss 20 : लव गिल संग लड़ाई में अरिशफा खान ने की हद पार, कर दिया कुछ ऐसा कि सभी घरवाले हुए खिलाफ

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/11/10/1200x900/bigb_1794288004759_mhAo_1794288013234_Sckz_af7dde7e-10c1-4650-8268-6c1e66377cfc_VAHB.jpg

अरिशफा खान जबसे कैप्टन बनी हैं तबसे उनकी और लव गिल के बीच कई बार लड़ाई हो गई है। अब दोनों के बीच फिर बड़ा हंगामा हो गया है और इस बार अरिशफा ने कुछ शॉकिंग कर दिया है। 

बिग बॉस 20 शो जैसे-जैसे आगे बढ़ रह है, वैसे-वैसे शो में हंगामे बढ़ रहे हैं। अब शो का नया प्रोमो सामने आया है और उसमें अरिशफा खान और लव गिल के बीच बहस होती दिखती है, लेकिन बाद में ये बहस कुछ इतनी बढ़ जाती है कि अरिशफा कुछ ऐसा कर देती हैं जिससे पूरे घरवाले उनके खिलाफ खड़े हो जाते हैं।

क्या हुआ अरिशफा और लव के बीच

दरअसल, प्रोमो की शुरुआत होती है कि अरिशफा से जो लव को लेकर बोलती हैं ये अपना बर्तन नहीं धोएगी मैं इसे खाना नहीं बनाने दूंगी। मुंह पर बोल रही हूं। इसके बाद लव उन्हें साइड करती हैं तो अरिशफा फिर लव का खाना फेंक देती हैं। सब अरिशफा को रोकते हैं, लेकिन वह रुकती नहीं हैं।

माही का फूटा अरिशफा पर गुस्सा

अरिशफा की इस हरकत पर सब उन पर चिल्लाते हैं। माही विज चिल्लाती हैं कि अरिशफा ये गलत हो रहा है, ये क्या बदतमीजी है। वहीं काजी तौकीर भी गुस्से में बोलते हैं कि खाना क्यों फेका यार।

स्काउट ने लगाई अरिशफा की क्लास

स्काउट भी अरिशफा की क्लास लगाते हैं। वह बोलते हैं कि आप ये सब करके काफी पागल लग रही हो। यहां पर आप गलत हो। तुम अकेले हो जो दुनिया के सामने गधे लग रहे हो ये सब करके।

इस प्रोमो पर लोगों के मिक्स रिएक्शन आ रहे हैं। कुछ अरिशफा को सपोर्ट कर रहे हैं ये कहकर कि लव ने उन्हें उकसाया है तो कुछ अरिशफा के बिहेवियर को गलत बता रहे हैं।

लोगों के रिएक्शन

एक ने लिखा कि लव को शो से बाहर कर देना चाहिए। एक ने लिखा कि लव ने जानबूझकर अरिशफा को उकसाया है ताकि वह कुछ ऐसा रिएक्ट करें। वहीं एक ने लिखा कि अरिशफा ज्यादा बदतमीजी करती है। उसे शो से निकाल देना चाहिए।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN