Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार रामायण: मेकर्स प्लान कर रहे 300 पेड-प्रिव्यू शोज! बाकियों से पहले यूं...

रामायण: मेकर्स प्लान कर रहे 300 पेड-प्रिव्यू शोज! बाकियों से पहले यूं देख पाएंगे यह फिल्म?

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/17/1200x900/Ramaya_1792220081493_NNz0_1792220087268_R6Fk_cf72723d-d5f1-4227-813f-ee2cba3c5c01_surB.jpg

Ramayana Part 1 Paid Preview Shows: रणबीर कपूर और सई पल्लवी की फिल्म रामायण की ऑफिशियल रिलीज से पहले आपको यह मूवी देखने का मौका मिल सकता है।Ramayana Part 1 Paid Preview Shows

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘रामायण – पार्ट वन’ इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शुमार है। सिनेमाघरों में यह मूवी दिवाली पर रिलीज होने जा रही है, लेकिन अब सूत्रों की मानें तो आप यह फिल्म उससे पहले भी देख सकते हैं। तकरीबन 4 हजार करोड़ रुपये की लागत में बन रही इस फिल्म के लिए मेकर्स तकरीबन 300 प्री-रिलीज शोज प्लान कर रहे हैं। नमित मल्होत्रा के प्रोडक्शन वाली इस फिल्म पर पैसा पानी की तरह बहाया गया है और दुनिया भर के करीब 10 हजार से ज्यादा टेक्निशियन्स इस पर काम कर रहे हैं। फिल्म को प्रमोट और पुश करने के लिए हर संभव तरीका अपनाया जा रहा है।

बाकियों से पहले देखने का मिलेगा मौका?

फिल्म के लिए एडवांस बुकिंग 20 अक्टूबर से शुरू कर दी जाएगी और इसी बीच इसके बारे में और दिलचस्प जानकारी सामने आई है। फ्री प्रेस जर्नल की एक रिपोर्ट के मुताबिक पेड प्रिव्यू शोज स्टेटस सिंबल बन चुके हैं और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में भी इजाफा करते हैं। ऐसे में मेकर्स ने फिल्म के पेड प्रिव्यू शोज पर काम करने का फैसला किया है। यानि अतिरिक्त पैसा खर्च करके दर्शकों को यह फिल्म बाकियों से पहले देखने का मौका मिल सकता है। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है, “हालिया कुछ सालों में बड़ी फिल्मों के पेड-प्रिव्यू शोज ने बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में काफी इजाफा करके दिया है। बड़ी और चर्चित फिल्मों के लिए दर्शकों में काफी दीवानगी होती है।”

अमेरिका में मिली है यह सेंसर रेटिंग

रिपोर्ट के मुताबिक एक सूत्र ने बताया कि लोग अन्य फिल्मों के मुकाबले इन बड़े स्तर की फिल्मों को पहले देखने के लिए काफी एक्साइटेड रहते हैं। वक्त के साथ यह एक तरह का स्टेटस सिंबल बन गया है। रामायण के मामले में यह कलेक्शन रिकॉर्ड तोड़ सकता है। फिल्म ने अमेरिका में सेंसर सर्टिफिकेशन पास कर लिया है और वहां पर इसे PG-13 रेटिंग मिली है। जानकारी के मुताबिक इस फिल्म में दिखाए गए कुछ वॉयलेंस और खून-खराबे वाले सीन्स की वजह से ऐसा किया गया है। हिंदी वर्जन के मुकाबले इस फिल्म का अंग्रेजी वर्जन थोड़ा छोटा है। अंग्रेजी में फिल्म की लंबाई 3 घंटे 15 मिनट के करीब रहने वाली है।

क्यों सीक्रेट रखा है हनुमान का रोल?

बात अन्य डिटेल्स की करें तो रणबीर कपूर (राम), सई पल्लवी (सीता) और यश (रावण) स्टारर यह फिल्म भारतीय सिनेमाघरों में नवंबर को रिलीज होगी। फिल्म का दूसरा ट्रेलर और अन्य कई मेकिंग वीडियो अभी तक रिलीज किए जा चुके हैं। इस फिल्म में सनी देओल को हनुमान का किरदार निभाते देखा जाएगा। क्योंकि अभी तक हनुमान जी के किरदार में सनी देओल की झलक जारी नहीं की गई है, ऐसे में माना यह जा रहा है कि हनुमान लुक में सनी देओल का सहारा मेकर्स फिल्म के पार्ट-2 को प्रमोट करने के लिए करेंगे। फिल्म के पार्ट-1 की आखिर में फिल्म से हनुमान वाले लुक की झलक जारी किए जाने की खबर है।

कहां खत्म होगी पार्ट-1 की कहानी?

जहां फिल्म का पार्ट-1 पूरी तरह इमोशन्स और सादगी से भरा रहने वाला है, वहीं पार्ट-2 में हमें बेहिसाब एक्शन और वॉयलेंस देखने को मिलेगा। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक कुल 2 पार्ट में आने जा रही फिल्म रामायण का पार्ट-1 सीता हरण के आसपास खत्म किया जाएगा। पार्ट-2 की कहानी श्रीराम की सुग्रीव और हनुमान से मुलाकात और फिर वानर सेना लेकर लंका पर चढ़ाई करने के बारे में होगा। पार्ट-2 का क्लाइमैक्स श्रीराम और रावण के युद्ध पर आधारित रहेगा जिसमें मेकर्स काफी ज्यादा काम करने वाले हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN