Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/17/1200x900/MixCollage-18-Sep-2025-05-51-AM-4006_1758154892287_1758154897751_1792224412523_20z9_384fa715-6ae3-4f80-8975-6f0f4b76aa0f_LJCY.jpgपूनम पांडे ने लगातार हो रहे सभी प्रोटेस्ट में पीएम के इस्तीफे की मांग पर भी अपनी बात रखी है। पूनम का बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
प्रोड्यूसर एकता कपूर ने इन दिनों अपने एक बयान को लेकर इस वक्त काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं। यही नहीं एकता अपने बयान को लेकर ट्रोल हो रही हैं। शुक्रवार यानी 16 अक्टूबर, 2026 को एकता कपूर ने बॉलीवुड को ‘हिंदूफोबिक’ कहा है। उनके इसी बयान के बाद अब पर राजनीतिक दलों की ओर से भी प्रतिक्रिया आने लगी है। ऐसे में अब एकता कपूर के ‘हिंदूफोबिया’ वाले बयान पर एक्ट्रेस पूनम पांडे ने भी रिएक्ट किया है। पूनम पांडे ने लगातार हो रहे सभी प्रोटेस्ट में पीएम के इस्तीफे की मांग पर भी अपनी बात रखी है। पूनम का बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पूनम का बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
मैं जब मंदिर जाती हूं तो लोग हैरानी से देखते हैं
पूनम पांडे ने खुद को लेकर कहा कि जब वो मंदिर जाती हैं तो लोग उन्हें हैरानी भरी नजरों से देखते हैं। कुछ लोग उनकी इमेज और कपड़ों को देखकर हैरानी जताते हैं। लोग सवाल करते हैं कि ऐसे कपड़े पहनने वाली एक्ट्रेस मंदिर क्यों जाती है। पूनम पांडे ने आईएएनएस से बातचीत में एकता कपूर के बयान पर कहा, ‘मैं जब मंदिर जाती हूं तो लोग हैरानी भरी नजरों से देखते हैं और कहते हैं कि अरे ये तो ऐसे कपड़े पहनती हैं, ये तो ऐसी है। इसको क्या पड़ी है मंदिर जाने की।’
प्रधानमंत्री तुम्हारे पड़ोसी हैं क्या?
पूनम अपनी बात को आगे बढ़ते हुए कहती हैं, ‘देश का मजाक ही तो होता जा रहा है फिलहाल, जिसका मन हो रहा है वो उठकर बोल देता है कि प्रधानमंत्री इस्तीफा दो। वो तुम्हारे घर के हैं? कौन हैं वो तुम्हारे पड़ोसी हैं क्या? वो इस देश के प्रधानमंत्री हैं। उनका नाम तो देखिए।’
एकता को लेकर बोलीं पूनम
उन्होंने आगे कहा, ‘मेरा उन लोगों से सवाल है कि क्या मैं मंदिर नहीं जा सकती? मैं कट्टर हिंदू हूं। मुझे हनुमान चालीसा आता है। मेरे धर्म से मेरे काम को मत जोड़ो। एकता कपूर अगर अपने धर्म को फॉलो कर रही हैं, तो इसमें क्या दिक्कत है।’
धागा पहनने पर लोग अजीब नजरों से देखते थे- एकता कपूर
बता दें कि एकता कपूर ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में बताया था कि गले में हाथ में धागा पहनने और माथे पर तिलक लगाने पर उन्हें अजीब नजरों से देखते थे। यही नहीं, एकता ने ये भी कहा कि कई लोग उन्हें ‘तांत्रिक’ तक कह देते थे। उन्होंने भारतीय पौराणिक कहानियों और धार्मिक पहचान को लेकर लोगों की सोच पर सवाल उठाए थे।
इमरान को लेकर भी पूनम पांडे ने किया रिएक्ट
एकता कपूर के अलावा पूनम पांडे एक्टर इमरान खान के 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का निर्देश दिए जाने वाले मामले पर भी रिएक्टर किया। पूनम ने कहा, ‘मैं जहां तक समझती हूं, जितना मैं जानती हूं वो (इमरान खान) अमेरिकी सिटीजन हैं। इमरान शानदार एक्टर हैं और ये अपनी जगह है, मेरे दिल में उनके प्रति काफी सम्मान है, लेकिन अगर आप अमेरिकी नागरिक हैं तो मेरी आपसे विनती है कि आप देश की चीजों में दखलंदाजी न ही करें। वैसे ही यहां पर ज्यादा ही ड्रामा चल रहा है। प्रदर्शन में शामिल आधे से ज्यादा लोगों को तो जानकारी ही नहीं कि वे आखिर क्यों और किस बात पर लड़ किस बात पर और लड़ रहे हैं, बच्चों को तो पता ही नहीं कि वहां पर आधे बच्चे बैठे क्यों हैं। जो वहां चल रहा है न वो बहुत अनहेल्दी है, देश के लिए सही नहीं है।’
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




