Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/09/1200x900/Ramayan_lara_sheeba_1791553579789_frSx_1791553667899_9ljs_80bbd88e-78e6-42e8-a42b-da61ac7fdd94_ojK4.jpgहाल ही में फिल्म से दरशथ का पोस्ट रिवील हुआ था। इसी बीच अब ‘रामायण’ से दो अन्य कैरेक्टर्स की झलक सामने आई है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को और भी बढ़ा दिया है।
Ramayan: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और यश स्टारर फिल्म ‘रामायण’ इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त बज बना हुआ है। रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के रिलीज का फैंस को बड़ी ही बेसब्री से इंतजार है। ‘रामायण’ का पहला पार्ट रिलीज होने वाला है। हाल ही में फिल्म से दरशथ का पोस्ट रिवील हुआ था। इसी बीच अब ‘रामायण’ से दो अन्य कैरेक्टर्स की झलक सामने आई है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को और भी बढ़ा दिया है। ‘रामायण’ के मेकर्स ने कैकेयी और मंथरा की झलक भी शेयर कर दी है। ये तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं।
सामने आया कैकेयी और मंथरा की झलक
‘रामायण’ के मेकर्स नमित मल्होत्रा हाल ही में फिल्म से दशरथ का लुक रिवील किया था। इस रोल को अरुण गोविल निभा रहे हैं। वहीं, अब मेकर्स ने फिल्म से रानी कैकेयी और मंथरा के कैरेक्टर पोस्टर्स से पर्दा उठा दिया है। मूवी में कैकेई का रोल लारा दत्ता और मंथरा का रोल शीबा चड्ढा प्ले कर रही हैं।
कैसा है दोनों का लुक
‘रामायण’ से सामने आए पोस्टर में लारा दत्ता पूरे शाही अंदाज में नजर आ रही हैं। कैकेयी के लुक में लारा ट्रेडिशनल आउटफिट और गहनों में वो अयोध्या की रानी के तौर पर नजर आ रही हैं। साथ ही उनके चेहरे पर गुस्से के एक्सप्रेशन काफी शानदार लग रहे हैं। वहीं, शीबा चड्ढा का मंथरा के किरदार में लुक बेहद अलग दिख रही हैं। झुकी हुई कमर और हाथ में पकड़ी हुईं छड़ी पुरानी मंथरा यानी ललीता पवार की याद दिला रहा है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




