Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार ‘नाना पाटेकर ने मौत से पहले किया था कॉल लेकिन…’, हेमा मालिनी...

‘नाना पाटेकर ने मौत से पहले किया था कॉल लेकिन…’, हेमा मालिनी को जीवनभर रहेगा इस बात का अफसोस

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/09/1200x900/hema_malini_nana_patekar_1791550434762_czWt_1791550469086_AvgX_f8de6e0a-1d22-4e96-9776-fc269a940e68_Ook7.jpg

निधन के बाद हर कोई नाना को श्रद्धांजलि दे रहा है। यही नहीं स्टार्स एक्टर से जुड़े कई किस्से कर रहे हैं। अब हेमा मालिनी ने नाना को लेकर एक ऐसी बात बताई, जिसे सुनकर आप भी भावुक हो जाएंगे।

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर अब इस दुनिया में नहीं रहे। गुरुवार, 8 अक्टूबर को नाना पाटेकर ने इस दुनिया को अलविदा गए। नाना का निधन गोवा स्थित उनके घर पर कार्डियक अरेस्ट के कारण हुआ। एक्टर के निधन से उनके फैंस बुरी तरह सदमे में हैं। निधन के बाद हर कोई नाना को श्रद्धांजलि दे रहा है। यही नहीं स्टार्स एक्टर से जुड़े कई किस्से कर रहे हैं। ऐसे में अब हेमा मालिनी ने नाना को लेकर एक ऐसी बात बताई, जिसे सुनकर आप भी भावुक हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि नाना की निधन से पहले उन्हें कॉल किया था।

एक हफ्ते किया था कॉल

दिग्गज एक्ट्रेस और राजनेता हेमा मालिनी ने IANS से बात की। इस दौरान हेमा ने याद किया कि नाना ने हाल ही में उनसे बात की थी और मौत से कुछ समय पहले उनसे दोबारा संपर्क करने की कोशिश की थी। हेमा ने कहा, ‘उन्होंने कुछ दिन पहले फोन किया था। उन्होंने मुझसे भी बात की थी। मुझे लगता है कि लगभग एक हफ्ते पहले भी मुझे एक कॉल आया था। लेकिन किसी वजह से मैं उसे उठा नहीं पाई क्योंकि मैं ट्रैवल कर रही थी। इसलिए, जब मैंने आज सुना, तो मुझे सदमा लगा।’

हमने बहुत बड़े एक्टर को खो दिया

हिंदी और मराठी सिनेमा में नाना के योगदान को याद करते हुए हेमा ने कहा कि उनकी मौत से फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा, ‘हमारी इंडस्ट्री – हिंदी और मराठी फिल्म इंडस्ट्री – ने एक बहुत बड़े एक्टर को खो दिया है। वे खुद एक्टिंग के लिए एक संस्था (institution) थे।’

हेमा ने दी थी श्रद्धांजलि

नाना पाटेकर के निधन पर हेमा मालिनी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी थी। हेमा ने X पर एक पोस्ट भी शेयर किया, जिसमें उन्होंने नाना को न सिर्फ उनकी एक्टिंग के लिए, बल्कि फिल्मों से हटकर किए गए उनके कामों के लिए भी याद किया। हेमा ने लिखा था, ‘आज हमने फिल्म इंडस्ट्री के एक दिग्गज को खो दिया है। नाना पाटेकर, जिन्होंने अपनी अनोखी एक्टिंग से अपनी जगह बनाई और जिन्हें एक्टिंग की एक पूरी संस्था माना जाता था, अब हमारे बीच नहीं रहे। वे ‘नाम फाउंडेशन’ के लिए अपने अथक प्रयासों के लिए जाने जाते हैं; वे हमेशा किसानों और जरूरतमंदों की भलाई के लिए समर्पित रहे।’ बता दें कि नाना पाटेकर का गोवा में अपने घर पर कार्डियक अरेस्ट के कारण 75 साल की उम्र में नाना का निधन हो गया।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN