Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार राहुल वैद्य ने नेशनल टीवी पर खोल दी ‘बेडरूम की प्राइवेट बातें’!...

राहुल वैद्य ने नेशनल टीवी पर खोल दी ‘बेडरूम की प्राइवेट बातें’! लोगों बोले- ‘बिल्कुल घटिया…’

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/12/1200x900/Untitled_design_-_2024-02-12T184259771_1707743639330_1791814759406_bY6Y_e897bc83-84ad-462b-aba0-209634748eb4_6Efu.jpg

राहुल वैद्य इन दिनों पत्नी दिशा परमार ‘धमाल विद पति-पत्नी और पंगा’ में नजर आ रहे हैं। इस शो में इन दोनों के अलावा टीवी के कई बड़े स्टार कपल नजर आ रहे हैं। शो का एक क्लिप इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सिंगर, कंपोजर और ‘बिग बॉस 14’ फेम राहुल वैद्य हमेशा ही किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। राहुल का विवादों से भी गहरा नाता है। वो अक्सर किसी न किसी विवाद को लेकर खबरों में बने रहते हैं। इन दिनों राहुल वैद्य और उनकी पत्नी एक्ट्रेस दिशा परमार ‘धमाल विद पति-पत्नी और पंगा’ में नजर आ रहे हैं। इस शो में इन दोनों के अलावा टीवी के कई बड़े स्टार कपल नजर आ रहे हैं। इसी शो का एक क्लिप इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। ये क्लिप सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बना हुआ है, जिसे देखकर लोग 39 साल के राहुल को ‘घटिया’ और ‘चीप’ बता रहे हैं। आइए जानते हैं क्या है आखिर इस वायरल क्लिप में…

राहुल ने सरेआम की ‘बेडरूम की प्राइवेट बातें’

‘धमाल विद पति-पत्नी और पंगा’ का ये वायरल क्लिप रेडिट पर शेयर किया गया है। इस क्लिप में वीडियो में, जब राहुल से उन पांच चीजों के बारे में पूछा गया जो उनकी पत्नी दिशा परमार शादी से पहले करती थीं, लेकिन अब नहीं करतीं, तो सिंगर ने पति-पत्नी के बीच बेडरूम वाली बेहद निजी बातों का जिक्र कर दिया। अब सोशल मीडिया यूजर्स इसे ‘अश्लील’ और उनकी पत्नी दिशा के प्रति अपमानजनक बता रहे हैं। इस वीडियो क्लिप के सामने आते ही सोशल मीडिया पर यूजर्स उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। हालांकि वीडियो में उस समय ऑडियो म्यूट था, लेकिन साथी कंटेस्टेंट्स, जजों और दर्शकों के रिएक्शन से पता चला कि उन्होंने अपनी शादी में इंटिमेसी के बारे में कोई टिप्पणी की थी।

राहुल वैद्य ने की फिजिकल इंटिमेसी की कमी का इशारा

दिशा ने पूछा, ‘क्या तुम पागल हो?’ वहीं एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह चौंककर बोलीं, ‘क्या!’ ‘दीया और बाती हम’ की एक्ट्रेस दीपिका सिंह को भी यह कहते हुए सुना गया, ‘टीवी पर यह बोलना अलाउड नहीं है।’ दिशा शर्मिंदा दिखीं और उन्होंने अपना सिर झुका लिया। राहुल वैद्य को फिजिकल इंटिमेसी की कमी का इशारा करने की बात फैंस को पसंद नहीं आ रही है। उनका कहने का मतलब यह था कि शादी के बाद ‘सेक्सुअल इंटीमेसी’ में कमी आ गई है।

राहुल के रवैये पर सवाल उठाया है

इसके लिए यूजर्स ने उन्हें ‘चीप’ (घटिया) कहा और पत्नी का सम्मान करने की सलाह दी। अर्जुन बिजलानी और उनकी पत्नी नेहा स्वामी ने तुरंत उन्हें टोका। अर्जुन ने कहा, ‘अरे बच्चे कैसे हो रहे हैं तुम्हारे?’ जबकि नेहा ने कहा, ‘तू ही तो बता रहा है।’ यही बातचीत अब इंटरनेट पर वायरल हो गई है। कई यूजर्स और दर्शकों ने राहुल के रवैये पर सवाल उठाया है।

यूजर्स बोले- ये बिग बॉस के समय से ही ऐसा है

एक ‘रेडिट’ यूजर ने क्लिप को लेकर राहुल वैद्य की आलोचना करते हुए लिखा, ‘यह ओछी बात है। उनकी पत्नी दिशा परमार का यह बहुत बड़ा अपमान है। कम से कम दिशा का तो लिहाज कर लेते।’ एक अन्य ने लिखा, ‘बिल्कुल घटिया। वह बिग बॉस के समय से ही ऐसे हैं। कोई सम्मान नहीं है।’ वहीं, एक लिखता है, ‘यह पूरी तरह से अपनी पत्नी का अपमान और बेइज्जती करने के बारे में है।’ इस तरह के कई और कमेंट्स इस वीडियो पर आ रहे हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN