Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार विजय देवरकोंडा ने सीएम विजय से मुलाकात के बाद तारीफ में कही...

विजय देवरकोंडा ने सीएम विजय से मुलाकात के बाद तारीफ में कही ये बात, रश्मिका ने खुद को बताया फैन गर्ल

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/12/1200x900/t_1791824016926_F6h0_1791824017183_9AqU_afbb7b26-612a-4b08-be46-ad776fa2a21c_Gg6v.jpg

एक्टर विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलापति विजय के साथ मुलाकात की तस्वीरें शेयर की हैं। विजय ने इस मुलाकात को खास बताया। रश्मिका ने खुद को बताया फैनगर्ल।

एक्टर विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘राणाबाली’ को लेकर खबरों में बने हुए हैं। इस बीच एक्टर ने अपने सोशल मीडिया पर एक नया पोस्ट शेयर किया है। इन तस्वीरों में एक्टर कपल को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय के साथ देखा जा सकता है। विजय देवरकोंडा ने इस मुलाकात की 3 तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में मुख्यमंत्री विजय को एक्टर विजय देवरकोंडा को गले लगाते हुए देखा जा सकता है। कपल ने इस मुलाकात को खास बताया और नए मुख्यमंत्री की तारीफ की है।

विजय देवरकोंडा और रश्मिका ने की मुख्यमंत्री विजय से मुलाकात

एक्टर विजय देवरकोंडा ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय से मुलाकात के बाद 3 तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में मुख्यमंत्री विजय दोनों के गले में हाथ डाले तस्वीर के लिए पोज देते नजर आ रहे हैं। दूसरी तस्वीर में तीनों साथ बैठे बातें कर रहे हैं और तीसरी तस्वीर में मुख्यमंत्री एक्टर को गले लगाते दिख रहे हैं। ये तस्वीरें शेयर करते हुए विजय देवरकोंडा ने लिखा, ‘प्यारे थलापति विजय सर के साथ सबसे खूबसूरत समय बिताया। व्यस्त दिन के बाद भी उन्होंने बहुत प्यार से हमारा स्वागत किया और निजी जिंदगी, काम और दुनिया के बारे में बातचीत की।’ विजय ने आगे लिखा, ‘एक मुलाकात और सर हमारे फेवरेट बन गए।’

रश्मिका ने मुख्यमंत्री विजय के लिए कही ये बात

ये तस्वीरें रश्मिका ने भी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए खूबसूरत कैप्शन लिखा है, ‘लंबे समय के बाद विजय सर से मिलना था। एक फैन गर्ल से लेकर उनके साथ काम करने का मौका मिलने और आज एक मुख्यमंत्री के तौर पर उनकी तारीफ करने तक का उनका सफर सच में शानदार रहा है। सर, आपको हमेशा ढेर सारा प्यार और शुभकामनाएं।’

विजय ने दी थी मुख्यमंत्री बनने की बधाई

थलापति विजय जब तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बने थे तो एक्टर विजय देवरकोंडा ने खुलकर खुशी जाहिर की थी। उन्होंने पोस्ट शेयर कर उन्हें बधाई भी दी थी। साल 2018 के एक इंटरव्यू में विजय देवरकोंडा ने ये माना था कि उन्होंने कभी थलापति विजय की कोई फिल्म पूरी नहीं देखी है, उन्हें उनकी फिल्मों के ट्रेलर पसंद आते हैं।

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की फिल्में

वर्क फ्रंट की बात करें तो विजय देवरकोंडा पत्नी रश्मिका मंदाना के साथ अपनी अलगी फिल्म राणाबाली में नजर आने वाले हैं। दोनों की फिल्म से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर पहले ही वायरल हैं। अब इनकी ऑडियंस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रही है। ये फिल्म 16 अक्टूबर यानी इसी हफ्ते थिएटर में रिलीज हो रही है। विजय और रश्मिका के रिश्ते की बात करें तो दोनों ने इसी साल शादी कर फैंस को सरप्राइज कर दिया था। दोनों ने इसी साल फरवरी में उदयपुर जाकर शादी की थी। हैदराबाद में ग्रैंड रिसेप्शन। शादी के बाद दोनों पहली बार साथ में फिल्म राणाबाली में नजर आने वाले हैं। इससे पहले भी दोनों ने साल 2018 में आई फिल्म गीता गोविंदम, साल 2019 में आई फिल्म डियर कामरेड और अब तीसरी बार स्क्रीन शेयर करेंगे।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN