Home rss business hindi रेखा झुनझुनवाला के निवेश वाला स्टॉक आज दिन में 6% लुढ़का, क्या...

रेखा झुनझुनवाला के निवेश वाला स्टॉक आज दिन में 6% लुढ़का, क्या रही वजह

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • रेखा झुनझुनवाला के निवेश वाला स्टॉक Karur Vysya Bank का शेयर आज दिन में 6 प्रतिशत से अधिक टूट गया
  • स्टॉक मुनाफावसूली का शिकार हो गया है
  • इस बैंक में मुकुल अग्रवाल की भी हिस्सेदारी है

Karur Vysya Bank के शेयरों की कीमतों में आज शुक्रवार को 6 प्रतिशत से अधिक की गिरावट देखने को मिली है। इस कंपनी में रेखा झुनझुनवाला का निवेश है। इनके अलावा कंपनी में मुकुल अग्रवाल ने भी पैसा लगाया है। बता दें, सोमवार को कंपनी का शेयर 390.45 रुपये के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया था।

आज बीएसई में बैंक का मामूली तेजी के साथ 357.65 रुपये के स्तर पर खुला था। दिन में बैंक के शेयरों का दाम 330.65 रुपये के इंट्रा-डे लो लेवल तक आ गया। मार्केट के बंद होने के समय पर इस स्टॉक की कीमत 335.45 रुपये थी। बता दें, Karur Vysya Bank के शेयरों का 52 वीक लो लेवल 236.85 रुपये है। बैंक का मार्केट कैप 32210 करोड़ रुपये का है।

आज क्यों लुढ़का शेयर (Karur Vysya Bank stock falls)

शेयर बाजार से जुड़े एक्सपर्ट के अनुसार रेखा झुनझुनवाला के निवेश वाला स्टॉक आज प्रॉफिट बुकिंग का शिकार हो गया। इसके अलावा सेकेंड्री मार्केट में भी गिरावट का असर बैंक के शेयरों में साफ देखने को मिल रहा है। एक्सपर्ट्स ने मौजूदा निवेशकों को इनवेस्टमेंट से बाहर ना निकलने की सलाह दी है।

च्वाइस ब्रोकिंग से जुड़े एक्सपर्ट सुमित बगाडिया कहते हैं कि अगर स्टॉक 360 रुपये के स्तर को क्रॉस करने में सफल हुआ तो यह शॉर्ट टर्म में 390 रुपये के स्तर तक पहुंच सकता है। उन्होंने कहा कि निवेशक 320 रुपये के स्तर पर और खरीदारी कर सकते हैं। हालांकि, उन्होंने 300 रुपये के स्तर को स्टॉप लॉस मेंटेंन करने को कहा है।

दिग्गजों के पास कितना हिस्सा

बैंक के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के अनुसार रेखा झुनझुनवाला के पास बैंक का 35983516 शेयर हैं। उनकी बैंक में कुल हिस्सेदारी 4.50 प्रतिशत की है। वहीं, मुकुल अग्रवाल के पास 1 लाख शेयर Karur Vysya Bank का है। उनके पास कुल 1.25 प्रतिशत हिस्सा है। आशीष धवन के पास 1.30 प्रतिशत बैंक का हिस्सा है।

शेयरों का प्रदर्शन कैसा (Karur Vysya Bank share performance)

आज भले ही बैंक के शेयरों में गिरावट देखने को मिली है। लेकिन इसके बाद भी 2026 में स्टॉक की कीमतों में 24 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। वहीं, एक साल में कंपनी के शेयरों का दाम 36 प्रतिशत बढ़ा है।

दो साल में इस बैंक के शेयरों की कीमतों में 87 प्रतिशत और तीन साल में 185 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है। 5 साल से बैंक के शेयरों को होल्ड किए हुए निवेशकों को अबतक 695 प्रतिशत का लाभ मिल चुका है।

(डिस्क्लेमर: यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें या फाइनेंशियल एडवायजर से सलाह ले लें। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN