Home rss world hindi रोबोट आर्मी उतारने की तैयारी में यूक्रेन? रूस के खिलाफ युद्ध में...

रोबोट आर्मी उतारने की तैयारी में यूक्रेन? रूस के खिलाफ युद्ध में बड़ी तैयारी के संकेत

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

रूस के खिलाफ युद्ध में यूक्रेन बड़ी तैयारी में जुटा हुआ है। ताजा संकेत यह हैं यूक्रेन रोबोट आर्मी का बेड़ा तैयार कर रहा है। यूक्रेन के पूर्व रक्षा मंत्री मिखाइलो फेदोरोव ने इस बारे में शनिवार को एक्स पर पोस्ट किया।

रूस के खिलाफ युद्ध में यूक्रेन बड़ी तैयारी में जुटा हुआ है। ताजा संकेत यह हैं यूक्रेन रोबोट आर्मी का बेड़ा तैयार कर रहा है। यूक्रेन के पूर्व रक्षा मंत्री मिखाइलो फेदोरोव ने इस बारे में शनिवार को एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने कहा कि इस रोबोट आर्मी को खतरनाक मिशन के दौरान उतारा जाएगा। इससे इंसानी जान के लिए खतरा और कम हो जाएगा। फेदोरोव ने इस पोस्ट में लिखा कि लक्ष्य सरल है- जान बचाना। रोबोट्स को सबसे खतरनाक मिशन करने चाहिए। घायल लोगों को निकालना, गोलियां पहुंचाना, खनन और बारूद निकालने, टोह लगाने संबंधी काम अंजाम दे सकते हैं।

फेदोरोव ने कहा कि रोबोट्स की सेना की पहल के तहत यूक्रेन डिफेंस-टेक्निक कंपनियों में निवेश करेगा। अपने खुद के तकनीकी प्रोजेक्ट शुरू करेगा। साथ ही रिसर्च और डेवलपमेंट क्षमताओं को विकसित करेगा। रोबोट्स के साथ सेना के सामंजस्य का भी टेस्ट किया जाएगा और युद्ध के दौरान पड़ने वाले प्रभावों के बारे में भी स्टडी करेगा। फेदोरोव ने लिखा कि रोबोट्स की आर्मी केवल एक सेना की टुकड़ी नहीं होगी। यह एक इकोसिस्टम है। आगे चलकर हम इनकी क्षमता को बढ़ाकर अपनी सेना को और ज्यादा सक्षम बना सकते हैं।

टेक कंपनियों और इंजीनियरों का आह्वान

अपनी इस पोस्ट में यूक्रेन के पूर्व रक्षा मंत्री ने डिफेंस-टेक कंपनियों और इंजीनियरों का भी आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि सब लोग इस पहल के साथ जुड़ें और इसे आगे बढ़ाएं। फेदोरोव ने एक सीटीओ या टेक टीम को आर्मी रोबोट्स को लीड करने का भी सुझाव दिया। यह पहल यूक्रेन के ‘आर्मी ऑफ ड्रोन्स’ प्रोग्राम के अनुभव पर आधारित है, जिसे 2022 में लॉन्च किया गया था। फेदोरोव ने कहा कि अगली तकनीकी क्रांति जिसे यूक्रेन अपना रहा है, वह युद्ध का रोबोटाइजेशन है। उन्होंने यूक्रेन द्वारा मैदान में ड्रोंस के व्यापक उपयोग के बारे में भी बताया।

घोषणा ऐसे समय में आई है जब रूस-यूक्रेन युद्ध अपने पांचवें वर्ष में है। दोनों पक्ष लगातार हमले कर रहे हैं। यूक्रेनी अधिकारियों के अनुसार, रविवार को, रूस के हमलों में यूक्रेन में कम दो लोगों की मौत हो गई। यूक्रेनी अधिकारियों ने कहा कि कीव और उसके उपनगरों पर रूसी हमलों ने 16 से अधिक जगहों को नुकसान पहुंचाया। इनमें आवासीय और औद्योगिक सुविधाएं शामिल हैं।

लगातार जारी हैं हमले

इस दौरान रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसकी सेना ने रातभर ड्रोन हमले किए, जिनका लक्ष्य लॉजिस्टिक्स केंद्र, बंदरगाह और परिवहन इंफ्रास्ट्रक्चर, संचार सुविधाएं और ऐसे जहाज थे जिन्हें मास्को ने यूक्रेनी सेना से जोड़ा बताया। साथ ही, रूस ने कहा कि शनिवार को यूक्रेनी ड्रोन हमले में तीन लोगों की मौत हो गई। रूसी अधिकारियों ने कहा कि हमलों का लक्ष्य औद्योगिक सुविधाएं थीं। जबकि अल जजीरा द्वारा उद्धृत रूसी मीडिया ने बताया कि एक तेल रिफाइनरी भी लक्ष्यों में शामिल थी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN