Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/01/1200x900/1_june_sushmita_sen__1780341655047_1780341666417_ded02be6-3ebb-47b2-8b27-26acb8e8ecb0.jpg

Lalit Modi Sushmita Sen: ललित मोदी ने इंटरव्यू दिया है। उन्होंने लेटेस्ट इंटरव्यू में अपनी और सुष्मिता सेन की लव स्टोरी पर बात की और ब्रेकअप की वजह बताई। पढ़िए उन्होंने क्या कहा।

बिजनेसमैन ललित मोदी ने अपने और बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन के रिश्ते पर पहली बार खुलकर बात की। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई उनकी तस्वीरों के पीछे की कहानी और ब्रेकअप का कारण बताया। उन्होंने सुष्मिता की तारीफ की और कहा कि आज भी सुष्मिता उनकी सबसे प्यारी दोस्त हैं। पढ़िए ललित मोदी ने क्या कहा।

क्यों हुआ ब्रेकअप?

ललित मोदी ने ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘सुष्मिता सेन मेरे लिए बहुत स्पेशल थीं। उन्होंने मुझे बहुत कुछ सिखाया है। आज भी वो मेरे लिए स्पेशल हैं। जब मैंने उनके साथ इंस्टाग्राम पर फोटोज पोस्ट की थीं तब वो मेरी जिंदगी का हिस्सा थीं और शायद आगे भी रहतीं, लेकिन हमारे बीच दूरियां बहुत ज्यादा थीं। उनका करियर इंडिया में है और मेरी लाइफ लंदन में है। लेकिन मैं उनका साथ बहुत खूबसूरत रिलेशनशिप था। मेरी उनके साथ बहुत प्यारी-प्यारी यादें हैं। आज भी वो मेरी बहुत अच्छी दोस्त हैं।’

क्या सुष्मिता गोल्ड डिगर हैं?

ललित मोदी ने सुष्मिता को गोल्ड डिगर कहने वालों को करारा जवाब दिया। ललित मोदी ने कहा, ‘सुष्मिता, मेरी बात समझो, सुष्मिता बहुत अच्छी और अमीर लड़की है। मुझे नहीं पता कि लोगों को ये बात पता है या नहीं, लेकिन उनके पास बहुत सारे डायमंड्स हैं। मैं इस दुनिया में ऐसे किसी इंसान को नहीं जानते जिसके पास उनसे ज्यादा डायमंड्स हो। दिलचस्प बात ये है कि उन्होंने ये खुद कमाए हैं और उनका डायमंड का स्टोर भी है। उन्होंने ये सब खुदके दम पर किया है। मैं जब उनके साथ जाता था तो मुझे किसी भी चीज के लिए पैसे नहीं देने पड़ते थे। वो हर चीज के पैसे देती थीं। तो वो गोल्ड डिगर नहीं थीं, ललित डायमंड डिगर था। हा हा हा।’

इंस्टाग्राम पोस्ट के पीछे की कहानी

ललित मोदी ने याद करते हुए बताया, ‘हमारी किसी बात पर लड़ाई हो रही थी और मैंने कहा कि मैं ये पोस्ट करने जा रहा हूं। उन्होंने कहा, हा हा हा और मैंने पोस्ट कर दिया। मैं सार्डिनिया जा रहा था और वो लंदन जा रही थीं अपनी मम्मा से मिलने। जब मैं लंदन में था तब मैंने शायद पोस्ट किया था और जब मैं सार्डिनिया पहुंचा तब तक वो खबर नेशनल न्यूज बन गई थी। उन्होंने कभी नहीं कहा कि पोस्ट डिलीट करो। मैंने भी कभी सोचा नहीं कि मैं इसे डिलीट कर देता हूं। हम दोनों उस चीज से ओके थे। हम दोनों को किसी भी बात का अफसोस नहीं है। आपको पता है उस साल हम चौथे और पांचवें सबसे ज्यादा गूगल करने वाले सेलेब थे।’

साल 2022 में किया था ऐलान

याद दिला दें, ललित मोदी ने साल 2022 में सुष्मिता सेन के साथ फोटो पोस्ट कर अपने रिश्ते का ऐलान किया था। उन्होंने लिखा था, ‘एक वैश्विक दौरे के बाद अभी लंदन में हूं। मालदीव और सार्डिनिया में परिवार के साथ और मेरी बैटर हाफ सुष्मिता सेन के साथ…. एक नई शुरुआत आखिरकार एक नया जीवन। मैं चांद पर हूं…।’

SOURCE : LIVE HINDUSTAN