Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/02/1200x900/TripD_1780372421753_1780372425261_c32ed0df-d119-4aab-9e01-6e5ab91083f6.jpgTriptii Dimri: एनिमल में रणबीर कपूर के साथ तृप्ति डिमरी की जोड़ी लोगों को खूब पसंद आई थी, लेकिन यह भी आरोप लगे कि तृप्ति उस फिल्म की सक्सेस के बाद काफी बदल गईं। लेकिन क्या वाकई ऐसा है? एक्ट्रेस ने खुद दिया जवाब।
साल 2023 में आई रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘एनिमल’ ब्लॉकबस्टर हिट रही थी। संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में तृप्ति डिमरी ने अहम किरदार निभाया था। तृप्ति यूं तो उससे पहले ‘बुलबुल’, ‘लैला मजनू’ और ‘पोस्टर बॉयज’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी थीं, लेकिन इस फिल्म ने उन्हें वो पहचान दिलाई, जिसकी उन्हें इंडस्ट्री में चमकने के लिए जरूरत थी। तृप्ति के करियर का ग्राफ रॉकेट की रफ्तार से ऊपर गया और उन्हें ‘धड़क-2’, ‘भूल भुलैया-3’ और ‘स्पिरिट’ जैसी बड़ी फिल्मों में फीमेल लीड रोल मिलने लगे, लेकिन साथ ही साथ लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि एनिमल के बाद तृप्ति काफी बदल गई हैं। एक हालिया इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने खुद इस सवाल का जवाब दिया।
क्या एनिमल के बाद बदल गईं तृप्ति डिमरी?
तृप्ति डिमरी इन दिनों अपनी अपकमिंग नेटफ्लिक्स मूवी ‘मां बहन’ के प्रमोशन में जुटी हुई हैं। जूम के साथ बातचीत में उन्होंने अपने जमीन से जुड़े रहने के बारे में बात की। एक्ट्रेस ने बताया कि उनके परिवार और दोस्तों ने हमेशा यह पक्का किया है कि वह जमीन से जुड़ी रहें। उन्होंने यह सुनिश्चित किया है कि सक्सेस कभी उनके सिर न चढ़ जाए। एक्ट्रेस ने कहा कि अभिनय उनका प्रोफेशन है, इससे उनकी पहचान तय नहीं होती। एक्ट्रेस ने कहा कि वह यह तय करती हैं कि प्रोफेशनल सक्सेस के बावजूद वह इंसान बनी रहें जो वह असल में हैं।
कभी नहीं बदला परिवार का मेरे लिए बर्ताव
तृप्ति डिमरी ने कहा, “एक्टिंग मेरा प्रोफेशन है, और मैं इसे अपने पेशे के तौर पर ही देखती हूं। मैं इसे खुद पर हावी नहीं होने देती, क्योंकि मेरे परिवार ने हमेशा यह पक्का किया है कि मैं सबसे पहले एक बेटी ही रहूं। घर पर वे मेरे साथ पहले जैसा ही व्यवहार करते हैं।” तृप्ति ने अपने ग्राउंडेड रहने का क्रेडिट अपने दोस्तों को भी दिया। उन्होंने कहा कि जीवन में ऐसे दोस्तों का साथ होना बहुत जरूरी है जो बहुत ईमानदारी से अपनी राय रखते हों, खासकर उस वक्त जब आपकी जिंदगी में बहुत अप्रत्याशित चुनौतियां आ जाएं।
कॉन्फिडेंस ही बन जाता है आपका दुश्मन
तृप्ति डिमरी ने कहा कि प्रोफेशनल लाइफ में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं और ऐसे लोगों का साथ होना जरूरी है जो आपकी गलतियां बता सकें और सही रास्ता दिखा सकें। एनिमल फेम एक्ट्रेस ने कहा कि अपनी बुराई सुनना आसान नहीं होता है। हालांकि यही वह चीज है जो आगे बढ़ने में आपकी मदद करती है। जब उनका परिवार और दोस्त उन्हें बताते हैं कि वह कहां गलती कर रही हैं, तो वह रुककर उनकी प्रतिक्रियाओं पर चिंतन करती हैं। तृप्ति ने माना कि कभी-कभी आपका कॉन्फिडेंस ही आपका सबसे बड़ा दुश्मन बन जाता है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN






