Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार लाइफ मे ं सक्सेसफुल होन ा ह ै त ो थोड़ ा...

लाइफ मे ं सक्सेसफुल होन ा ह ै त ो थोड़ ा अहंकार ी बनन ा पड़ेगा, आर माधवन क े बेट े न े ऐस ा क्यो ं कहा

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/11/1200x900/vv_1789141632567_af977c29-784f-4051-a6a5-ffafe39027f7_1789141642764_68ae096e-d229-4a82-b656-5d3de8fb324d_99aa9756-63bb-4563-8014-6fa829d2b50a_27c0b24d-eb60-45b4-81ba-7d8be3bb862a.jpg

आर माधवन के बेटे वेदांत एक टैलेंटेड एथलीट हैं। वह भारत के लिए अब तक कई मेडल जीत चुके हैं। पूरे देश को माधवन के बेटे वेदांत पर गर्व है।अब वेदांत ने अपना एक्सपीरियंस शेयर किया है।

आर माधवन के बेटे वेदांत ने और स्टार किड्स से हटके अपना करियर बॉलीवुड में नहीं बनाया। वेदांत इंडियन एथलीट हैं और कई बार स्विमिंग कॉम्पटीशन में भारत के लिए कई गोल्ड मेडल जीते हैं। अब वेदांत 2026 एशियन गेम्स में हिस्सा लेने वाले हैं और इस दौरान उन्होंने एथलीट के फिजिकल और मेंटल डिसिप्लिन को लेकर बात की।

वेदांत, एशियाई खेलों के लिए भारत की 12 स्विमिंग टीम का हिस्सा हैं जिसमें दो बार के ओलंपियन श्रीहरि नटराज और साजन प्रकाश भी शामिल हैं।

इंडियन लोगों के टैलेंट पर बोले वेदांत

पीटीआई से बात करते हुए वेदांत ने कहा, ‘इंडियन लोगों में काफी टैलेंट है। जेनेटिक्ली हम काफी गिफ्टेड हैं। तो अगर हम अपनी डाइट, डिसिप्लिन और मोटिवेशन को फिक्स कर लें तो हम काफी अच्छे हो सकते हैं और सीरियस एथलीट बन जाएं।’

डाइट पर रखना होगा फोकस

वेदांत ने कहा, ‘मेन चीज जो हमें पीछे करती है मैं कहूंगा डाइट। हमारे शरीर इस तरह विकसित हुए हैं कि हम ज्यादा फैट जमा करते हैं, ऐसा पास्ट की उन घटनाओं की वजह से हुआ है जिनका हमारे शरीर पर असर पड़ा है।’

वेदांत ने फिर आगे कहा, ‘अगर हम ज्यादा प्रोटीन खाएं और अपनी डाइट का ध्यान रखें तो मुझे लगता है हम काफी कुछ अचीव कर सकते हैं।’

स्पोर्ट्स में मानसिक पहलू को लेकर क्या बोले वेदांत

वेदांत ने स्पोर्ट्स में मानसिक पहलू को लेकर कहा, अगर आपको लाइफ में सक्सेस हासिल करनी है तो आपको थोड़ा अहंकारी होना होगा। आपके दिमाग में पहले से ये फिक्स होना चाहिए और आपको पता होना चाहिए कि आपको बस जीतना है चाहे कुछ भी हो।

वेदांत फिर बोले, ‘मुझे लगता है ऐसा माइंडसेट होना चाहिए। अगर आप स्टार्स को लेकर शूट करोगे तो आप मून पर लैंड करोगे।’

आने वाले कॉम्पटीशन पर क्या बोले वेदांत

वेदांत ने यह भी बताया कि पिछले कुछ महीनों में उन्होंने अपनी ट्रेनिंग में बदलाव किया है क्योंकि वे 200 मीटर फ्रीस्टाइल इवेंट में हिस्सा लेंगे। ये इवेंट उनके कम्फर्ट जून से बाहर है।

कम्फर्ट जोन से बाहर है आने वाला कॉम्पटीशन

वेदांत बोले, ‘मैं पिछले कुछ महीनों में काफी अलग ट्रेनिंग ले रहा हूं। आप जानते होंगे कि मैं लॉन्ग डिस्टेंस स्पेशयलिस्ट हूं, लेकिन एशियन गेम्स में मैं 200 मीटर फ्रीस्टाइल स्विमिंग करने वाला हूं जो मेरे कम्फर्ट जोन से बाहर है।’

SOURCE : LIVE HINDUSTAN