Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार Bigg Boss 20 : मेल वॉशरूम में घुसने पर कनिका मान पर...

Bigg Boss 20 : मेल वॉशरूम में घुसने पर कनिका मान पर भड़के युंग, घरवालों को दी वॉर्निंग- सबको दंड…

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/11/1200x900/yud_1789137305248_bd22de55-afc8-470f-9d50-032c6540479f_1789137314022_5f3e5c5b-d0b8-46f8-97c8-b6d239b34236_3d1dc943-b468-4c53-89c7-2fd1a5812250_46934173-7e00-4626-8c42-daa97b56616d.jpg

बिग बॉस 20 में हर दिन नया ड्रामा और नई लड़ाई देखने को मिल रही है। अब शो का नया प्रोमो सामने आया है जिसमें कनिका मान और युंग के बीच लड़ाई हो जाती है।

बिग बॉस 20 शुरू हो गया है और शो के शुरू होते ही इसमें खूब हंगामे हो रहे हैं। एक के बाद एक लड़ाई हमें शो में देखने को मिल रही हैं। अब जो नया प्रोमो सामने आया है उसमें कनिका मान और युंग डीएसए के बीच लड़ाई होती दिखी। दोनों के बीच ह्लकी बहल से शुरू हुआ मामला इतना बढ़ जाता है कि दोनों फिर एक-दूसरे के आमने-सामने हो जाते हैं।

वॉशरूम से शुरू हुआ विवाद

प्रोमो में आप देखेंगे कि युंग पूछते हैं कि अंदर कौन था? फिर युंग बोलते हैं कि कनिका जी इधर से निकली और मेल वॉशरूम में गईं। मैं कनिका जी कनिका जी कर रहा था और वह बिना बोले चली गईं। जवाब तो दो। रिस्पेक्ट तो करनी होगी न।

कनिका ने क्या दिया युंग को जवाब

कनिका फिर बोलती हैं कि मैं वहां पर पानी चलाकर बैठी थी, मैं वहां बैठकर मंत्र नहीं पढ़ रही हूं। अगर मैं चली भी गई तो आराम से बैठकर शांति से भी बात हो सकती है न, इसे इतना बड़ा मुद्दा नहीं बनाना चाहिए न। इतना तहलका मचाने की जरूरत नहीं थी।

युंग फिर बोलते हैं कि ये इंसिडेंट डिसरिस्पेक्ट का मैटर है और इसका मतलब बिग बॉस के घर के रूल की भी डिसरिस्पेक्ट करना जैसा है।

वह बोलते हैं, ‘मेरी डिसरिस्पेक्ट है और मेरी डिसरिस्पेक्ट मतलब घर के रूल्स की डिसरिस्पेक्ट। सबको दंग मिलेगा।’

कनिका बोलीं यहां जी हुजूरी नहीं होगी

इस पर कनिका बोलती हैं, ‘कैप्टन बने हो तुम, यहां के बादशाह नहीं बन गए। यहां ये मत एक्सपेक्ट करो कि तुम्हारे साथ जी हुजूरी होगी। नहीं होगी।’

युंग बोलते हैं कि इधर से बाहर जाएंगी ना तो पता चलेगा कि युंग कौन है।

कौन हैं युंग

युंग डीएसए का रियल नाम हर्ष विजय मचारे है। वह पुणे से हैं। युंग अपने म्यूजिक को लेकर काफी हिट हैं। वह देसी हिप हॉप गाते हैं जिसमें अपना मराठी एलिमेंट भी जरूर डालते हैं। 12 साल की उम्र से वह रैप में इंट्रेस्टेड थे। लेकिन रैपर बनने से पहले वह बीपीओ में काम करते थे ताकि अपने परिवार को सपोर्ट कर पाएं।

युंग डीएसए के करियर में टर्निंग पॉइंट तब आया जब गली गैंग रिकॉर्ड 2024 में रिलीज हुआ। साल 2025 में इसे ज्यादा पहचान मिली।

कनिका मान के बारे में जानें

कनिका के बारे में बता दें कि वह हिंदी और पंजाबी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का जाना माना नाम हैं। कनिका पहले मॉडल थीं और कुछ पंजाबी म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुकी थीं। इसके बाद कनिका ने बढ़ो बहू शो से हिंदी टीवी शोज में एंट्री ली। हालांकि कनिका को पहचान शो गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा से मिली। वह गुड्डन नाम से घर-घर फेमस हो गई थीं।

वह खतरों के खिलाड़ी 12 में भी नजर आ चुकी थीं। वह रूहानियत और रक्षक जैसे वेब सीरीज में काम कर चुकी हैं।

बिग बॉस 20 के कंटेस्टेंट्स

शो के कंटेस्टेंट्स की बात करें तो इस सीजन में मैरी कॉम, आम्रपाली दुबे, उदिति सिंह, अरिशफा खान, अमन गांधी, काजी अहमद तौकीर, युंग डीएसए, कुशाल तंवर, रिया यादव, लव गिल, रोहेद खान, ईशा रिखी, माही विज, आसिफ खान, रीति तिवारी, कनिका मान और तनमय सिंह हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN