Home - लॉन्च प्राइस से पूरे ₹8000 सस्ता मिल रहा OnePlus का 12GB RAM...

लॉन्च प्राइस से पूरे ₹8000 सस्ता मिल रहा OnePlus का 12GB RAM और 9510mAh बैटरी वाला टैबलेट, यहां से खरीदें

9
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल 2026 शुरू होने से पहले ही कई इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स पर Early Deals सामने आ गई हैं। इसी कड़ी में OnePlus के प्रीमियम टैबलेट OnePlus Pad 2 पर भी बड़ा ऑफर मिल रहा है। इस डील में Pad 2 का 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाला मॉडल 31,999 रुपए में बेचा जा रहा। बता दें कि यह टैबलेट 39,999 रुपए में लॉन्च हुआ था। OnePlus Pad 2 में 12.09 इंच का LCD डिस्प्ले, 144Hz रिफ्रेश रेट और Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट मिलता है। इसके अलावा बैंक और एक्सचेंज छूट के साथ कीमत को और कम किया जा सकता है।

OnePlus Pad 2 पर इतने रुपए की छूट

अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल 2026 की शुरुआत 8 अक्टूबर से होने वाली है। अमेजन ने Early Deals लाइव कर दी हैं। OnePlus Pad 2 का 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाला टैब 31,999 रुपए में लिस्टेड है। बता दें कि इस टैब को 39,999 रुपए में लॉन्च किया गया था और इसी कीमत पर इसे अभी OnePlus की आधिकारिक वेबसाइट पर बेचा जा रह है। यानी की टैबलेट पर 8,000 रुपए की सीधी रुपए दी जा रही है।

OnePlus Pad 2 की डील में सिर्फ कीमत कटौती ही नहीं है। 2GB+256GB वेरिएंट पर SBI Credit Card से 2,000 रुपए का डिस्काउंट उपलब्ध है। इसके अलावा Amazon Pay ICICI Bank Card के जरिए भी कुछ वेरिएंट पर कैशबैक मिल सकता है।

अगर आपके पास पुराना टैबलेट या अन्य योग्य डिवाइस है तो एक्सचेंज के जरिए कीमत और कम करने का ऑप्शन मिल सकता है। पुराने डिवाइस को एक्सचेंज करने पर अधिकतम 29,250 रुपए तक का एक्सचेंज डिस्काउंट उपलब्ध हो सकता है।पुराना फोन या टैबलेट किस मॉडल का है, उसकी हालत कैसी है और Amazon की एक्सचेंज जांच में उसकी वैल्यू कितनी निकलती है, इसके आधार पर वास्तविक छूट तय होगी।

OnePlus Pad 2 टैब की खासियतें

OnePlus Pad 2 में 12.09 इंच का 3K LCD डिस्प्ले दिया गया है। कंपनी के मुताबिक इसका रेजोल्यूशन 3000×2120 पिक्सल और पिक्सल डेंसिटी 303 PPI है। डिस्प्ले 144Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इसमें Dolby Vision का भी सपोर्ट है।परफॉर्मेंस के लिए OnePlus Pad 2 में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट दिया गया है। टैबलेट में UFS 3.1 स्टोरेज का इस्तेमाल किया गया है। टैबलेट में Open Canvas जैसे फीचर भी हैं, जिनकी मदद से यूजर्स एक साथ कई ऐप्स के साथ काम कर सकते हैं।

OnePlus Pad 2 में 9510mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी के मुताबिक इसमें 67W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। OnePlus के टेस्ट के अनुसार टैबलेट से 12 घंटे तक YouTube वीडियो और 35 घंटे तक Spotify चलाने का दावा किया गया है। इसमें छह स्पीकर का सेटअप भी दिया गया है। OnePlus Pad 2 में पीछे 13MP का कैमरा दिया गया है। यह टैबलेट Wi-Fi 7 और Bluetooth 5.4 कनेक्टिविटी सपोर्ट करता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN