Home - Chart तैयार होने के बाद भी Train में पाएं सीट, रेलवे के...

Chart तैयार होने के बाद भी Train में पाएं सीट, रेलवे के इस नियम से मिल सकता है कन्फर्म टिकट

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Indian Railways Current Booking Rule: ट्रेन का रिजर्वेशन चार्ट तैयार होने के बाद भी खाली सीट या बर्थ मिलने पर कन्फर्म टिकट बुक किया जा सकता है।

ट्रेन का रिजर्वेशन चार्ट बनने के बाद भी टिकट मिल सकता है। अगर ट्रेन में कोई सीट या बर्थ खाली रह जाती है, तो उसे दोबारा बुक किया जा सकता है। इसके लिए रेलवे की Current Booking सुविधा का इस्तेमाल होता है। इसमें यात्रियों को सिर्फ कन्फर्म टिकट मिलता है, RAC या वेटिंग टिकट नहीं। ऐसे में अगर ट्रेन चलने से पहले टिकट नहीं मिला है, तो एक बार खाली सीट जरूर चेक कर सकते हैं। ध्यान दें कि इसके लिए सीट उपलब्ध होना और रेलवे की तय बुकिंग विंडो खुली होना जरूरी है। इसलिए अगर किसी ट्रेन में पहले लंबी वेटिंग दिख रही थी, लेकिन चार्ट बनने के बाद किसी सीट पर जगह खाली हो गई, तो यात्री उस सीट को Current Booking के जरिए बुक कर सकता है।

रेलवे के चार्ट तैयार करने वाले सिस्टम में भी बदलाव हुआ है। अब रिजर्वेशन चार्ट पहले की तुलना में काफी पहले तैयार की जाती है। ऐसे में यात्रियों के लिए यह जानना और भी जरूरी हो गया है कि चार्ट बनने के बाद टिकट बुकिंग पूरी तरह बंद नहीं होती।

चार्ट बनने के बाद भी बुक हो सकता है ट्रेन टिकट

रेलवे की Current Booking सुविधा के तहत चार्ट तैयार होने के बाद उपलब्ध खाली सीट या बर्थ को बुक किया जा सकता है। रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि चार्ट तैयार होने के बाद अगर ट्रेन में सीट या बर्थ उपलब्ध रहती है तो उसे Current Booking के तहत बुक किया जा सकता है। इसका मतलब यह हुआ कि अगर किसी ट्रेन में पहले टिकट उपलब्ध नहीं था या वेटिंग चल रही थी, तो बाद में उपलब्धता बदलने पर दोबारा चेक करने से सीट मिल सकती है।

खाली सीट आखिर मिलती कैसे है?

अब सवाल आता है कि चार्ट बनने के बाद सीट खाली कैसे हो सकती है? दरअसल रिजर्वेशन प्रोसेस के दौरान टिकट कैंसिल होने या दूसरी वजहों से सीट की उपलब्धता बदल सकती है। चार्ट तैयार करते समय रेलवे सिस्टम RAC और वेटिंग लिस्ट वाले यात्रियों के स्टेटस के साथ उपलब्ध सीटों को भी ध्यान में रखता है। इसके बाद भी अगर किसी रूट या यात्रा के हिस्से में सीट या बर्थ खाली बचती है तो उसे Current Booking के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है। जैसे अगर किसी यात्री ने टिकट कैंसिल कर दिया और उसकी सीट खाली हो गई, तो वह सीट बाद में दूसरे यात्री को बुकिंग के लिए मिल सकती है।

ट्रेन में सीट नहीं बढ़ाई जाती

Current Booking को लेकर एक गलतफहमी यह भी हो सकती है कि इससे ट्रेन में अतिरिक्त सीट मिल जाती है। ऐसा नहीं है। यह सुविधा केवल पहले से उपलब्ध खाली सीट या बर्थ को बुक करने का मौका देती है। रेलवे कोई नई सीट नहीं बनाता। इसलिए किसी ट्रेन में अगर वास्तव में कोई सीट खाली नहीं है तो Current Booking के जरिए भी टिकट नहीं मिलेगा।

Current Booking के क्या नियम हैं?

IRCTC की Current Booking गाइडलाइंस के मुताबिक इस सुविधा में कई जरूरी नियम हैं। Current Booking सामान्य यात्रियों और एजेंट दोनों के लिए उपलब्ध है। इसमें सिर्फ E-Ticket बुक किया जा सकता है। केवल Confirmed Ticket जारी होता है। Current Booking में RAC या Waiting List टिकट नहीं मिलता। मौजूदा रेलवे बुकिंग टाइम लिमिट के अंदर ही टिकट बुक किया जा सकता है। Current Booking वाले PNR में Boarding Point बदलने की सुविधा नहीं है। नाम, उम्र या जेंडर में बदलाव नहीं किया जाएगा है।

चार्ट बनने का समय भी बदल गया है

रेलवे ने रिजर्वेशन चार्ट तैयार करने के समय में भी बदलाव किया है। पहले पहली रिजर्वेशन चार्ट आमतौर पर ट्रेन के रवाना होने से करीब चार घंटे पहले तैयार की जाती थी। नई व्यवस्था में ट्रेन के रवाना होने के समय के हिसाब से पहली चार्टिंग करीब 9 से 18 घंटे पहले होती है।

दूसरी चार्ट कब तैयार होती है?

रेलवे की दूसरी और अंतिम रिजर्वेशन चार्ट ट्रेन के निर्धारित समय से करीब 30 मिनट पहले तैयार की जाती है। इसलिए यात्रियों को सिर्फ पहली चार्टिंग देखकर यह नहीं मान लेना चाहिए कि अब किसी भी स्थिति में टिकट नहीं मिल सकता। अगर Current Booking की विंडो खुली है और सीट उपलब्ध है तो कन्फर्म टिकट बुक किया जा सकता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN