Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार ‘लोकतंत्र की मरम्मत से पहले…’, सोना मोहापात्रा ने राहुल गांधी पर साधा...

‘लोकतंत्र की मरम्मत से पहले…’, सोना मोहापात्रा ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

8
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/14/1200x900/sona_rahul_andhi_1791938404294_tRQU_1791938409729_Kr48_201b991a-a42f-4865-af24-972061456443_pQO4.png

सिंगर सोना मोहापात्रा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को ठीक करने से पहले उन्हें हिमाचल प्रदेश पर ध्यान देना चाहिए। सोना मोहापात्रा ने हिमाचल प्रदेश में बढ़ते कूड़े और नदियों की हालत पर बात की। 

सिंगर सोना मोहापात्रा का नाम उन हस्तियों में शामिल है जो खुलकर बेबाकी से अपनी बातें रखती हैं। हाल ही में सोना मोहापात्रा ने कांग्रेस लीडर राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने राहुल गांधी को हिदायत दी कि लोकतंत्र को ठीक करने से पहले उन्हें हिमाचल प्रदेश पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने हिमाचल प्रदेश में बढ़ती गंदगी और नदियों की हालत पर चिंता व्यक्त की।

सोना मोहापात्रा ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

सोना मोहापात्रा ने एक्स पर राहुल गांधी को टैग करते हुए पोस्ट लिखा- प्रिय राहुल गांधी, लोकतंत्र ठीक करने से पहले, क्या आप पहले हिमाचल प्रदेश को ठीक करने से शुरुआत कर सकते हैं? मैं 9 साल बाद लौटी और पहाड़ों पर बिखरे कचरे और नदियों को देखकर हैरान रह गई। कांग्रेस-शासित इस राज्य को गवर्नेंस का मॉडल बनाएं। लोगों का जनादेश हासिल करें, सिर्फ उसकी मांग न करें।सोना मोहापात्रा का ये पोस्ट राहुल गांधी के उस पोस्ट का जवाब था जिसमें उन्होंने लिखा था- ज्ञानेश जाएगा, सरकार जाएगी और फिर शुरू होगी लोकतंत्र की मरम्मत।

ये भी पढ़ें: दिशा पाटनी, सोना मोहापात्रा ने Johnny Depp की जीत पर जाहिर की खुशी, कहा- आपकी जगह कोई नहीं ले सकता

सोना मोहापात्रा पर सोशल मीडिया यूजर्स ने साधा निशाना

सोना मोहापात्रा के इस पोस्ट पर तमाम सोशल मीडिया यूजर्स की प्रतिक्रिया भी आई है। एक यूजर ने लिखा- आपने एक चीज छोड़ दी। हिमाचल प्रदेश भी हमारे लोकतांत्रिक भारत देश का हिस्सा है, मरम्मत तो जरूरी है, क्योंकि जो नुकसान बीजेपी ने किया है, उसको बनाते बनाते सभी का सहयोग और श्रम लगेगा । हिमाचल भी निखर जाएगा । क्योंकि यहां देश की बात हो रही है, किसी स्टेट की नहीं ।

ये भी पढ़ें: इंडियन आइडल 12 में रेखा को देख सोना मोहापात्रा को फिर याद आया ‘मी टू’, अन्नु मलिक को कहा- ‘यौन शिकारी’

यूजर ने लिखा- कुछ ज्ञान पवित्र नदी गंगा पर भी दे दीजिए मैडम

एक दूसरे यूजर ने लिखा- कुछ ज्ञान पवित्र नदी गंगा पर भी दे दीजिए मैडम। करोड़ों लग रहे हैं, और हां कूड़ा ज्यादातर यात्रियों की वजह से फैलता है। एक दूसरे यूजर ने लिखा- सोना मैं आपकी बात से सहमति रखता हूं कि कांग्रेस को हिमाचल प्रदेश पर ध्यान देना चाहिए। लेकिन आपकी समझ 14 साल से कहां गई थी जब देश का हाल बुरा हो गया। हिम्मत दिखाई और सत्ता के खिलाफ आवाज उठाइए। एक ने कहा- शहर का कूड़ा कचरा फिर साफ हो जाएगा, अभी ज्ञानेश चोर और भाजपा से देश को बचाना है।

ये भी पढ़ें: सोना मोहापात्रा बोलीं- ‘कंगना रनौत से बचाने वाली वैक्सीन सिर्फ कंगना ही बना सकती हैं’

सोना मोहापात्रा के बारे में

सोना मोहापात्रा की बात करें तो वो एक प्रसिद्ध गीतकार और सिंगर हैं। उनका बॉलीवुड डेब्यू साल 2006 में आई फिल्म ‘फैमिली’ के गाने ‘लोरी’ से की थी। इसके बाद उन्होंने ‘अंबरसरिया’ (फुकरे, 2013), ‘बेदर्दी राजा’ (डेली बेली, 2011) और ‘नैना’ (खूबसूरत, 2014) जैसे गानों से बॉलीवुड में बड़ी पहचान बनाई। सोना मोहापात्रा आमिर खान के शो सत्यमेव जयते में भी अपनी आवाज से एपिसोड्स को सजा चुकी हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN