Home LIFESTYLE NEWS HINDI विंग्ड आईलाइनर लगाने के लिए अपनाएं ये सिंपल हैक, लुक में लगेंगे...

विंग्ड आईलाइनर लगाने के लिए अपनाएं ये सिंपल हैक, लुक में लगेंगे चार चांद

7
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News

आईलाइनर के बिना आई मेकअप अधूरा रहता है। आजकल विंग्ड आईलाइनर काफी ज्यादा ट्रेंड में है और अगर इस तरह का लाइनर लगाना मुश्किल लगता है तो यहां बताया हैक आपके लिए मददगार साबित हो सकता है। सीखिए कैसे लगाएं।

आंखों को अट्रैक्टिव बनाने में आईलाइनर का बहुत बड़ा योगदान होता है। आप चाहें कितना भी सुंदर आई मेकअप क्यों ना कर लें जब तक आप आंखों पर आईलाइनर नहीं लगाएंगी तब तक लुक अच्छा नहीं आएगा। आजकल विंग्ड आईलाइनर काफी ज्यादा ट्रेंंड में है और इस तरह के लाइनर को लगाने से आंखे अपलिफ्ट हो जाती हैं और अट्रैक्टिव दिखने लगती हैं। हालांकि, कुछ महिलाओं को विंग्ड आईलाइनर लगाना काफी मुश्किल लगता है और कई बार एक आंख में पतला तो एक में चौड़ा लग जाता है। ऐसे में एक हैक आपके लिए मददगार साबित हो सकता है। यहां सीखिए परफेक्ट विंग्ड आईलाइनर लगाने के लिए आसान हैक।

परफेक्ट विंग्ड आईलाइनर लगाने के लिए सिंपल हैक

वैसे तो इंटरनेट पर आपको परफेक्ट विंग्ड आईलाइनर लगाने के लिए कई ट्रिक्स और हैक्स मिल जाएंगे। लेकिन हम यहां एक ऐसे हैक को शेयर कर रहे हैं जिसे हर कोई आसानी से अपना सकता है। बस इसके लिए आपको ‘च’ और ‘ज’ लिखना आना चाहिए। सीधे तरफ वाली आंखों पर लगाने के लिए आपको च बनाना है और लेफ्ट आंख पर आपको ज बनाना है। इस तरह से विंग्ड आईलाइनर लगाना काफी आसान है।

विंग्ड आईलाइनर लगाने के लिए ये भी हैं आसान ट्रिक्स

  1. विंग्ड आईलाइनर लगाने के लिए टेप हैक मददगार साबित हो सकता है। इसके लिए आंखों के बाहरी कोने से आईब्रो की तरफ तक थोड़ा तिरछा टेप लगाएं। टेप के किनारे के साथ लाइन खींचें हुए विंग्ड लाइनर लगाएं और फिर टेप हटाएं। इस ट्रिक से आप शार्प विंग आसानी से बना सकते हैं।
  2. डॉट-टू-डॉट आईलाइनर लगाने के लिए सबसे पहले विंग का एंड पॉइंट तय करें। फिर बाहरी कोने से वहां तक एक पतली लाइन बनाकर उसे भर दें।
  3. चम्मच हैक भी एक वायरल ट्रिक है जिसे अपनाकर लोग विंग्ड आईलाइनर आसानी से लगा सकते हैं। इसके लिए चम्मच के हैंडल को गाइड की तरह इस्तेमाल करके विंग की निचली लाइन बनाएं। इस तरह का आईलाइनर लगाना आसान है।
  4. कई बार विंग्ड आईलाइनर एक ही बार में लगाने के चक्कर में खराब लग जाता है। इससे बचने के लिए एक ही बार में लाइन खींचने की बजाय छोटे-छोटे स्ट्रोक्स करें। इस तरह से कंट्रोल में रहकर आप परफेक्ट विंग्ड आईलाइनर लगा सकते हैं।

टिप

आईलाइनर लगाने के लिए पेंसिल लाइनर का इस्तेमाल करें। इसे आसानी से पकड़ा जा सकता है। वहीं लिक्विड आईलाइनर से शेप बनाना काफी मुश्किल होता है। अगर आईलाइनर लगाने में गलती हो जाए तो कॉटन बड और कंसीलर का इस्तेमाल करें। इसके यूज से आप किनारे को शार्प कर सकते हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN