Home LIFESTYLE NEWS HINDI सिल्क की साड़ी पर लग गए हैं पानी के दाग? साफ करने...

सिल्क की साड़ी पर लग गए हैं पानी के दाग? साफ करने के लिए अपनाएं ये ट्रिक

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News

सिल्क की साड़ी को थोड़ी एक्सट्रा केयर की जरूरत होती है। कई बार ध्यान ना देने पर सिल्क की साड़ी पर दाग लग जाते हैं। ऐसे में यहां हम सिल्क साड़ी पर लगे पानी के दाग साफ करने का तरीका बता रहे हैं। 

Trick to remove water stains from a silk saree

सिल्क साड़ी से पानी के दाग साफ करने की ट्रिक

सिल्क साड़ी पहनने के बाद लुक आमतौर पर रॉयल और ग्रेसफुल आता है। साड़ी अलग-अलग तरह के फैब्रिक में आती हैं। वैसे तो हर तरह के फैब्रिक की साड़ी में लुक अच्छा आता है, लेकिन सिल्क साड़ी में लुक हमेशा ग्रेसफुल और क्लासी लगता है। दिखने में भले ही ये बहुत खूबसूरत लगती हैं लेकिन इनकी थोड़ी एक्सट्रा केयर करनी पड़ती है। सिल्क साड़ी को सही तरह से स्टोर ना करने पर ये कई बार फट भी जाती है। इस पर दाग भी बहुत आसानी से लग जाते हैं। इस तरह के दागों को साफ करवाने के लिए अक्सर महिलाएं साड़ी ड्राईक्लीन करवाती हैं। ऐसे में अगर आपकी साड़ी पर पानी का दाग लग गया है तो यहां दी गई ट्रिक से इसे साफ करना सीखें।

सिल्क साड़ी पर लगे पानी के दाग को कैसे हटाएं

सिल्क की साड़ी पर लगे पानी के दाग को साफ करना काफी आसान है। इसके लिए पहले साड़ी को एक फ्लैट जगह पर या फिर प्रेस करने वाली टेबल पर बिछाएं। ध्यान रहे की दाग वाला हिस्सा ऊपर हो। फिर एक रुमाल या फिर किसी साफ सूती कपड़े को पानी में भिगोएं और अच्छी तरह से निचोड़ लें। अब इस निचोड़े हुए कपड़े से साड़ी पर लगे पानी के दाग को गीला करें। गीला होने के बाद इसी कपड़े से हल्का रगड़ना है। अब इस हिस्से पर प्रेस करें। ध्यान रहे की प्रेस बहुत कम हीट पर होनी चाहिए। अगर ऐसा करने के बाद भी कहीं दाग रह जाए तो इस प्रोसेस को दोबारा से रिपीट करें।

सिल्क साड़ी की देखभाल के लिए ये आसान टिप्स अपनाएं

  • सिल्क की साड़ी की शाइन बनाए रखने के लिए ड्राई क्लीन करवाना बेहतर ऑप्शन है।खासकर बनारसी, कांजीवरम या ज़री वाली साड़ी के लिए।
  • घर को अगर धोना पड़े तो ठंडे पानी और हल्के डिटर्जेंट का इस्तेमाल करें। इसे रगड़ें या मरोड़ें नहीं।
  • सिल्क की साड़ी को सीधी धूप में न सुखाएं, क्योंकि रंग फीका पड़ सकता है। इसे आप छाया में सुखाएं।
  • प्रेस करते समय कम हीट कम रखें और साड़ी पर एक पतला कॉटन कपड़ा रखकर प्रेस करें।
  • लंबे समय तक हैंगर पर न रखें। इस आप साफ, सूखी जगह पर फोल्ड करके रखें।
  • जरी वाली सिल्क साड़ी को मलमल या कॉटन के कपड़े में लपेटकर रखना सबसे अच्छा माना जाता है।
  • समय-समय पर साड़ी को निकालकर हवा लगने दें और फोल्ड बदल दें।
  • परफ्यूम या डियो सीधे साड़ी पर स्प्रे न करें। इससे दाग पड़ सकते हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN