Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/18/1200x900/rrk_1789725142549_zDmO_1789725160793_61rM_bd791120-9e18-4593-84db-1e456c1b8a97_VSpA.jpgरणबीर कपूर की फिल्म रामायण के इंग्लिश वर्जन को लेकर बड़े बदलाव किए गए हैं। इंग्लिश दर्शकों को देखते हुए स्पेशयली मेकर्स ने ये फैसले लिए हैं।
रामायण फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित यह फिल्म ना सिर्फ हिंदी बल्कि इंग्लिश में भी रिलीज होगी अपने इंटरनेशनल दर्शकों के लिए। इंटरनेशनली फिल्म भारत से पहले रिलीज होगी। खैर अब रिलीज से पहले फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट आया है। ऐसी रिपोर्ट्स हैं इंग्लिश वर्जन, हिंदी वर्जन से 30 मिनट छोटी होगी।
क्या होंगे इंग्लिश वर्जन में बदलाव
वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक इंग्लिश वर्जन वाली रामायण में कोई नया गाना नहीं होगा। इसके अलावा कुछ सीन को इंग्लिश वर्जन से हटाया गया है ताकि इंटरनेशनल ऑडियंस के लिए ये और बेहतर हो जाए समझने में।
क्यों लिया गया ये फैसला
रिपोर्ट में लिखा गया, ‘फिल्म में कोई गाना नहीं होगा और कुछ सीन भी ट्रिम कर दिया गया है ताकि इंटरनेशनल ऑडियंस उसे अच्छे से समझ सके। भारतीय दर्शकों को आदत होती है 3 या 3 से ज्यादा घंटे फिल्में देखने में गानों के साथ। लेकिन ग्लोबल दर्शक इतना नहीं देख पाएंगे। यही वजह है कि प्रोड्यूसर ने फिर ये फैसला लिया है। वैसे बता दें कि अभी तक मेकर्स की तरफ से इस बारे में कोई कमेंट नहीं आया है।’
रामायण का पहला गाना जय जय राम
बता दें कि हाल ही में रामयण का पहला गाना जय जय राम रिलीज हुआ है। इस गाने में राम और सीता की शादी और उनकी जर्नी की झलक दिखी है। गाने को ए आर रहमान ने कंपोज किया है और अरिजीत सिंह, श्रेया घोषाल ने इसे गाया है।
अरिजीत ने गाने को गाते हुए लिए 200 टेक
ऐसी रिपोर्ट्स हैं कि अरिजीत ने इस गाने को गाते हुए 200 टेक लिए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक अरिजीत इस गाने को गाते हुए खो जाते थे। वहीं उन्होंने इस गाने को परफेक्ट बनाने के लिए 200 टेक लिए थे।
फिल्म की पूरी कास्ट
नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित रामायण में रणबीर-राम, साई पल्लवी-सीता, रवि दुबे-लक्ष्मण, सनी देओल-हनुमान, यश-रावण का किरदार निभा रहे हैं। इनके अलावा फिल्म में अरुण गोविल, लारा दत्ता, रकुल प्रीत सिंह समेत कई स्टार्स हैं। फिल्म को नमित मल्होत्रा ने प्रोड्यूस किया है। वहीं यश इसके को प्रोड्यूसर हैं।
भारत की सबसे महंगी फिल्म
नमित मल्होत्रा ने खुद एक इंटरव्यू में बताया था कि इस फिल्म के दोनों पार्ट्स का बजट 4000 करोड़ है। इस बजट के साथ रामायण भारत की अब तक की सबसे महंगी फिल्म है।
रणबीर नहीं थे इस फिल्म के लिए तैयार
रणबीर ने खुद फिल्म के एक इवेंट में बताया था कि पहले उन्होंने भगवान राम के किरदार को करने से मना कर दिया था। लेकिन फिर उनकी बेटी का जन्म हुआ और उनकी सोच बदल गई। उन्होंने कहा था कि फिल्म का मिलना और बेटी का जन्म होना मेरी लाइफ का सबसे प्यारा कोइन्सिडेंस था।
विदेश में पहले रिलीज होगी रामायण
बता दें कि विदेश में रामायण 6 नवंबर को रिलीज होगी। वहीं भारत में तो फिल्म 2 दिन बाद 8 नवंबर को रिलीज होगी।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




