Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार ‘आदमियों को पीरियड्स हों…’, श्रुति हासन ने मांगती हैं दुआ, बताई वजह

‘आदमियों को पीरियड्स हों…’, श्रुति हासन ने मांगती हैं दुआ, बताई वजह

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/18/1200x900/shur_1789738313766_AoAu_1789738322003_RXFL_0bfadaac-2cd0-4ef7-a254-abf89c7cffc0_xG6G.jpg

श्रुति हासन ने हाल ही में पीरियड्स को लेकर बात की और कहा कि वह प्रार्थना करती हैं कि आदमियों को पीरियड्स होने चाहिए। उन्होंने इसकी वजह भी बताई है।

श्रुति हासन उन सेलेब में से एक हैं जो हर सोशल मुद्दे पर बात करने से पीछे नहीं हटती हैं। अब श्रुति ने पीरियड्स को लेकर बात की। उन्होंने बातया कि कैसे शूटिंग के दौरान वह पेनफुल पीरियड्स से डील करती थीं। उन्होंने यह भी बताया कि कैसे वह प्रेयर करती हैं कि आदमियों तो भी पीरियड्स होने चाहिए।

क्यों करती हैं श्रुति ये प्रार्थना

श्रुति और सोहा ने पीरियड्स और हार्मोन्स को लेकर मिसकंसेप्शन पर बात की। उन्होंने कहा, मेरा मतलब इसका एक ही सल्यूशन है और मैं इसके लिए प्रार्थना करती हूं हजार बार कि आदमियों को भी पीरियड्स हों और फिर हमारे कॉन्ट्रैक्ट में होना चाहिए कि पीरियड के दौरान छुट्टियां मिले।

सोहा ने कहा आदमियों को मुकाबला करना चाहिए

सोहा ने यह भी बताया कि तब आदमियों को इस इस बात पर मुकाबला करना चाहिए कि उस महीने उन्हें कितना ब्लीड हुआ या उनके टैम्पोन कितने बड़े हैं।

श्रुति ने बताया सेट का किस्सा

श्रुति ने फिर अपना सबसे पेनफुल पीरियड एक्सपीरियंस के बारे में बात की। हालांकि करियर के शुरुआत में वह सेट पर इस बारे में बात नहीं कर पाती थीं। उनका कहना है कि यह सिर्फ टैबू नहीं था बल्कि कई लोग तो इस बारे में बात तक नहीं करना चाहते थे। लेकिन फिर डायरेक्टर सोचते थे कि वह किसी दिन अलग क्यों दिख रही हैं या उनकी एनर्जी अलग क्यों लग रही है।

श्रुति ने फिर कहा, ‘मैं फिर नोटिस करती हूं कि मेरा एक-कोस्टार है जो बोलता है मेरे घुटने की सर्जरी हुई है तो फिर उनके हिसाब से काम हुआ, उनको ध्यान में रखते हुए। एक बार मैंने डायरेक्टर को कहा जिनकी बेटी भी है और उन्होंने कहा कि उनकी बेटी को भी बहुत बुरे क्रैम्प्स पड़ते हैं। बस ऐसे ही सिचुशन बदली।’

श्रुति की प्रोफेशनल लाइफ

श्रुति की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वह लास्ट फिल्म कूली में नजर आई थीं जो साल 2025 में रिलीज हुई थी। फिल्म में रजनीकांत, नागार्जुन अक्किनेनी, सौबिन सहीर, उपेंद्र, सत्यराज और रचिता राम अहम किरदार में थे। वहीं आमिर खान का इसमें कैमियो था और पूजा हेगड़े का इसमें स्पेशल नंबर था। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 518 करोड़ की कमाई की थी।

श्रुति इसके अलावा फिल्म पेद्दी के एक गाने हेलालो गाने में नजर आई थीं जिसमें राम चरण और जाह्नवी कपूर लीड रोल में थे।

अपकमिंग फिल्म

श्रुति के अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो वह अब तमिल फिल्म ट्रेन में नजर आने वाली हैं। फिल्म को मिस्किन ने डायरेक्ट किया है और इसमें विजय सेतुपति भी हैं। वह एक तेलुगु फिल्म में भी नजर आएंगी जिसमें उनके साथ दुलकर सलमान भी लीड रोल में हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN