Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार वीकेंड पर परिणीति की ‘शक’ देखने का कर रहे प्लान? पढ़ें कैसी...

वीकेंड पर परिणीति की ‘शक’ देखने का कर रहे प्लान? पढ़ें कैसी है 7 एपिसोड वाली मिस्ट्री थ्रिलर

7
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/25/1200x900/shaque_25_09_1790340960174_RP3U_1790340963879_KnBS_94cb7772-18a8-4ed5-a871-11ee69d89441_vuuc.png

नेटफ्लिक्स पर हाल ही में परिणीति चोपड़ा की सीरीज ‘शक: ट्रस्ट नो वन’ रिलीज हुई है। ये एक मिस्ट्री थ्रिलर सीरीज है। आइए जानते हैं कैसी है नेटफ्लिक्स की ये सीरीज। 

नेटफ्लिक्स पर गुरुवार को ‘शक: ट्रस्ट नो वन’ रिलीज हुई है। ये एक सस्पेंस थ्रिलर सीरीज है। इस सीरीज में परिणीति चोपड़ा लीड रोल में नजर आई हैं। इस सीरीज को रेंसिल डी’सिल्वा ने डायरेक्ट किया है। अगर आप ‘शक’ को वीकेंड पर देखने का प्लान कर रहे हैं तो उससे पहले ये जान लीजिए कि ये सीरीज कैसी है।

क्या है शक का प्लॉट?

शक: ट्रस्ट नो वन एक ऐसी मां (अन्विका) की कहानी है जिसकी बेटी (अपेक्षा) जन्म के तुरंत बाद ही अस्पताल से किडनैप हो जाती है। बेटी के किडनैप होने के 9 साल तक उसकी मां उसे ढूंढना जारी रखती है। इस बीच अन्विका के घर एक और बेटी का जन्म होता है। उस बेटी का जन्म भी अन्विका के मन से अपेक्षा का ख्याल नहीं निकाल पाता है।

अन्विका अपनी बेटी को ढूंढते-ढूंढते उस स्टेज पर आ जाती है कि लोग उसे पागल समझने लगते हैं। सीरीज में एक-एक करके अन्विका के परिवार से जुड़े कुछ काले सच भी सामने आते हैं। ये सच पहले तो आपको हैरान करते हैं, लेकिन एक वक्त के बाद लगने लगता है कि सीरीज को जबरदस्ती खींचा जा रहा है।

कैसी है परिणीति चोपड़ा की शक?

परिणीति चोपड़ा की शक की शुरुआत तो अच्छी होती है। आपको लगता है कि सीरीज आपको अंत तक राज में उलझाए रहेगी, लेकिन ऐसा होता नहीं है। कुछ एपिसोड्स के बाद ही आपको समझ आने लगता है कि अन्विका की बेटी कहां है? हालांकि, अन्विका की बेटी की किडनैपिंग किस वजह से होती है, ये राज अंत में खुलता है।

कुछ चीजें लगती हैं गैर-जरूरी

सीरीज में कुछ चीजें गैर-जरूरी भी लगती हैं। वो चीजें आपका ध्यान भटकाने के लिए इस्तेमाल की गई हैं, लेकिन यही वो चीजें हैं जो सीरीज में अच्छी नहीं लगती हैं। सीरीज में जादू-टोना वाला एंगल है, जो लगता है कि कुछ दिलचस्प टर्न सीरीज में लेकर आएगा, लेकिन कहानी जैसे-जैसे आगे बढ़ती है वो जादू-टोना वाली चीज गैर-जरूरी लगती है।

सीरीज में कैसी है एक्टिंग?

सीरीज में परिणीति चोपड़ा, जेनिफर विंगेट,सोनी राजदान, ताहिर राज भसीन, हरलीन सेठी, अनूप सोनी और सुमित व्यास जैसे कलाकार नजर आए हैं। सीरीज में परिणीति चोपड़ा अन्विका का किरदार निभाया है। परिणीति चोपड़ा ने इस किरदार को शानदार तरीके से निभाया है। उनके चेहरे पर अपनी बेटी से बिछड़ने का दर्द साफ नजर आता है।

जेनिफर का बेहद वाला पागलपन!

जेनिफर विंगेट की बात करें तो उन्होंने भी अपने किरदार को दमदार तरीके से निभाया है। अगर आपने जेनिफर का बेहद सीरियल देखा है तो आपको इस सीरीज में जेनिफर का वो पागलपन नजर आएगा जो उस सीरियल में नजर आया था। हालांकि, जेनिफर का वो पागलपन आखिरी एपिसोड में ही नजर आएगा। मेकर्स जेनिफर के टैलेंट का इस्तेमाल उनके किरदार को और मजबूत बनाने में कर सकते थे।

अनूप सोनी सीरीज में पुलिस इंस्पेक्टर खुराना का किरदार निभाते नजर आए हैं। अनूप सोनी का किरदार आपको पसंद आएगा। उनका किरदार एपिसोड 1 से लेकर एपिसोड 7 तक मजबूत तरीके से पेश किया गया है।

सीरीज देखें या नहीं?

वीकेंड पर आप ये सीरीज देखें या नहीं? तो इसका जवाब है कि 7 एपिसोड की ये सीरीज आप एक बार देख सकते हैं। इस सीरीज में मिस्ट्री है। भले ही एक प्वाइंट पर आपको समझ आ जाए कि अन्विका की बेटी कहां है, लेकिन उसकी किडनैपिंग क्यों होती है ये राज बिल्कुल अंत में ही खुलता है। इस राज से जब पर्दा उठता है, उसी वक्त जेनिफर के किरदार का वो पागलपन नजर आ जाता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN